देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

संविदा या ऐजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्सेज को समान पद का समान वेतन दिया जाय, व अन्य मागों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 15 2021 Updated: February 16 2021 03:43
0 42364
कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ राजकीय नर्सेज संघ के पदाधिकारी।

लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ, उ0प्र0 कार्यकारिणी की बैठक विज्ञान भवन, बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ में प्रातः 11ः00 बजे से शुरू हुई, उक्त बैठक की अध्यक्षता रानी वर्मा, अध्यक्ष, राजकीय नर्सेज संघ, उ0प्र0 ने किया। अध्यक्ष ने सर्वप्रथम सारे नर्सेज को करोना महामारी की लड़ाई में मुश्किलों का सामना करते हुए फ्रंट लाईन कोराना योद्धा के रूप अपनी नर्सिंग सेवायें प्रदान करने हेतु बैठक में उपस्थित सभी लोगों आभार व्यक्त किया, इसी क्रम में हम लोगों के बीच में उपस्थित कुछ नर्सेज, जो इस करोना काल में कोविड-19 के मरीजों की चपेट में आकर संक्रमित होकर, जिनका स्वर्गवास हो गया, उन्हें शहीद नर्सेज के नाम से जाना जाए। 

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा, शिक्षा विभाग, उ0प्र0 के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में प्रदेश के जनपद-लखनऊ, झांसी, कानपुर, बरेली, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, सहारनपुर, पीलीभीत, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, प्रयागराज, बाराबंकी, कौशाम्बी, आदि मण्डलों/जनपदों के अध्यक्ष/मंत्रीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष- जितेन्द्र बहादुर सिंह, आडीटर- महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मंजू सिंह, हृदय नारायण राजपूत, बीना त्रिपाठी, मृदुला, माधुरी वर्मा, सत्येन्द्र सिंह, कुसुम, मीना वर्मा, घनश्याम सिंह आदि पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

बैठक में संघ के महामंत्री अशोक कुमार द्वारा नर्सेज संघ के मांग का विवरण सबके समक्ष प्रस्तुत किया गया। सर्वसम्मति से सभी लोगों ने पद नाम, केंद्र के समान भत्ते, नर्सेज के गृह जनपद में तैनाती, उच्च पदों पर पदोन्नति, चिकित्सालयों में पालना घर, संविदा या ऐजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्सेज को समान पद का समान वेतन दिया जाय, व अन्य मागों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। 

उक्त के साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 19 फरवरी, 2021 से 27 फरवरी, 2021 तक प्रस्तावित आन्दोलन में पूरे प्रदेश की नर्सेज काला फीता बांधकर आंदोलन में सम्मिलित होगीं। दिनांक 28 फरवरी, 2021 से दिनांक 27 मार्च, 2021 तक जनपद के सभी चिकित्सालयों/चिकित्सा संस्थानों आदि में जन-जागरण और गेट मीटिंग के साथ किया जाएगा। दिनांक 18 मार्च, 2021 को जनपद मुख्यालय पर उपवास रखकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, उसके बाद जो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 द्वारा अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी, उस पर तन, मन एवं धन से अमल किया जाएगा। इसी के साथ लगभग अपरान्ह् 3ः30 बजे प्रदेश कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष महोदया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन किया गया।

उत्तर प्रदेश राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री और एडिशनल सेक्रेटरी जनरल आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन नयी दिल्ली अशोक कुमार ने हेल्थ जागरण के बातचीत में अपनी मांगों व्योरा बताया।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लापरवाही: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी

लापरवाही: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी

विशेष संवाददाता March 23 2023 34347

बच्चों के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही

नवनिर्मित हॉस्पिटल में एक मार्च से ओपीडी शुरू करने की तैयारी

नवनिर्मित हॉस्पिटल में एक मार्च से ओपीडी शुरू करने की तैयारी

विशेष संवाददाता February 06 2023 32204

स्वास्थ्य निदेशक ने अखनूर का दौरा कर नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान आदेश जारी किया कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

विशेष संवाददाता April 14 2022 25658

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य के प्रति सम्रग दृष्टिकोण अपनाया गया जो आज अधिक प्रा

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार January 09 2022 28914

आइकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय उन्मूलन के प्रति जनसहभागिता को बढ़ाना है। ऐशबाग रेलव

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

आरती तिवारी November 24 2022 25993

ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले के बाद जिला प्रशा

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

अबुज़र शेख़ October 07 2022 31851

अनुपस्थित रहने वाले सरकारी चिकित्सकों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाने की तैयारी है। कार्यभार ग्र

स्ट्रेस दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

स्ट्रेस दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

आरती तिवारी June 25 2023 32412

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है अगर आप तनाव की समस्या से परेशान हैं और हर छ

कड़ी मेहनत करने वालों को नहीं होगा कैंसर!

कड़ी मेहनत करने वालों को नहीं होगा कैंसर!

लेख विभाग July 31 2023 29785

डब्ल्यूएचओ के अनुसार,कैंसर से दुनियाभर में हर साल एक करोड़ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। लेकिन

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

विशेष संवाददाता October 21 2022 27749

कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट भी सामने आए हैं. अक्टूबर महीने में 1 से 15 त

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

चीन में कोरोना का तांडव, सेना उतरी मैदान में

हे.जा.स. April 06 2022 22677

चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 27 से अधिक  प्रांत कोरोना महामारी की चपेट मे

Login Panel