देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

स्तनपान मां और शिशु के लिए अमृत समान। 

मां का दूध केवल पोषण ही नहीं, जीवन की धारा है। इससे मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिशु को पहले छह महीने तक केवल स्तनपान पर ही निर्भर रखना चाहिए।

लेख विभाग
July 26 2021 Updated: July 26 2021 15:24
0 38840
स्तनपान मां और शिशु के लिए अमृत समान।  प्रतीकात्मक

मां द्वारा अपने शिशु को अपने स्तनों से आने वाला प्राकृतिक दूध पिलाने की क्रिया को स्तनपान कहते हैं। यह सभी स्तनपाइयों में प्राकृतिक क्रिया होती है। स्तनपान शिशु के लिए संरक्षण और संवर्धन का काम करता है। नवजात शिशु में रोग प्रतिरोधात्मक शक्ति नहीं होती। मां के दूध से यह शक्ति शिशु को प्राप्त होती है। 

मां के दूध में लेक्टोफोर्मिन नामक तत्व होता है, जो बच्चे की आंत में लौह तत्त्व को बांध लेता है और लौह तत्त्व के अभाव में शिशु की आंत में रोगाणु पनप नहीं पाते। मां के दूध से आए उपयोगी जीवाणु बच्चे की आंत में पनपते हैं और रोगाणुओं से प्रतिस्पर्धा कर उन्हें पनपने नहीं देते। मां के दूध में रोगाणुनाशक तत्त्व होते हैं।  इस तरह बच्चा मां का दूध पीकर सदा स्वस्थ रहता है।

स्तनपान से बच्चे को लाभ
मां का दूध केवल पोषण ही नहीं, जीवन की धारा है। इससे मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिशु को पहले छह महीने तक केवल स्तनपान पर ही निर्भर रखना चाहिए। यह शिशु के जीवन के लिए जरूरी है, क्योंकि मां का दूध सुपाच्य होता है और इससे पेट की गड़बड़ियों की आशंका नहीं होती। मां का दूध शिशु की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है। स्तनपान से दमा और कान की बीमारी पर नियंत्रण होता है, क्योंकि मां का दूध शिशु की नाक और गले में प्रतिरोधी त्वचा बना देता है। कुछ शिशु को गाय के दूध से एलर्जी हो सकती है। इसके विपरीत मां का दूध शत-प्रतिशत सुरक्षित है। शोध से प्रमाणित हुआ है कि स्तनपान करनेवाले बच्चे बाद में मोटे नहीं होते। यह शायद इस वजह से होता है कि उन्हें शुरू से ही जरूरत से अधिक खाने की आदत नहीं पड़ती। स्तनपान से जीवन के बाद के चरणों में रक्त कैंसर, मधुमेह और उच्च रक्तचाप का खतरा कम हो जाता है। स्तनपान से शिशु की बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती है। इसका कारण यह है कि स्तनपान करानेवाली मां और उसके शिशु के बीच भावनात्मक रिश्ता बहुत मजबूत होता है। इसके अलावा मां के दूध में कई प्रकार के प्राकृतिक रसायन भी मौजूद होते हैं।

मां को स्तनपान के लाभ
नयी माताओं द्वारा स्तनपान कराने से उन्हें गर्भावस्था के बाद होनेवाली शिकायतों से मुक्ति मिल जाती है। इससे तनाव कम होता है और प्रसव के बाद होनेवाले रक्तस्राव पर नियंत्रण पाया जा सकता है। हृदय रोग और रूमेटिक गठिया का खतरा कम होता है। स्तनपान करानेवाली माताओं को स्तन या गर्भाशय के कैंसर का खतरा न्यूनतम होता है। स्तनपान एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक है। स्तनपान सुविधाजनक, मुफ्त (शिशु को बाहर का दूध पिलाने के लिए दुग्ध मिश्रण, बोतल और अन्य खर्चीले सामान की जरूरत होती है) और सबसे बढ़ कर माँ तथा शिशु के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करने का सुलभ साधन है। मां के साथ शारीरिक रूप से जुड़े होने का एहसास शिशुओं को आरामदायक माहौल देता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

साइंस के साथ ब्यूटी केयर प्रोवाइड करा रहा है काया क्लिनिक

रंजीव ठाकुर August 04 2022 32736

अग्रणी स्किनकेयर एवं सबसे बड़े डर्मेटोलॉजिस्ट नेटवर्क इनेबल्ड ब्रांड ने राजधानी में अपना दूसरा क्लिनि

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

लेख विभाग February 24 2021 28438

बादाम- बादाम बच्चों के लिये बेहतरीन स्नैक्स हैं- वे कुरकुरे, स्वादिष्ट और मीठे होते हैं, इसलिये उन्ह

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही अनेकों स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही अनेकों स्वास्थ्य सेवाएं

रंजीव ठाकुर September 05 2022 26421

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित

कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देशों को हो रही भारतीय टीकों की सप्लाई, म्यांमार पहुंची पहली खेप। 

कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देशों को हो रही भारतीय टीकों की सप्लाई, म्यांमार पहुंची पहली खेप। 

हे.जा.स. January 22 2021 22260

विदेश मंत्रालय ने 19 जनवरी को भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स के लिए वैक्सीन प

समय से पूर्व जन्म के कारण दस प्रतिशत नवजातों की हो जाती है मौत

समय से पूर्व जन्म के कारण दस प्रतिशत नवजातों की हो जाती है मौत

हे.जा.स. October 08 2023 256340

नवजात शिशु जन्म दर की ये संख्या बताती है कि हर 10 में से एक शिशु, यानि लगभग 10 प्रतिशत शिशुओं का जन्

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

यूरोलॉजिकल केयर में मैक्स हॉस्पिटल की नई उपलब्धि, उच्च-जोखिम वाले मरीजों पर सफलतापूर्वक की गई

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2025 26333

रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

हे.जा.स. June 15 2021 43063

दो महीने से अधिक समय से दवा की देशव्यापी कमी के साथ, विशेषज्ञों ने कहा कि पॉसकोनाज़ोल के उपयोग पर सल

फाइलेरिया की दवा खाने पर महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं मिला बेड

फाइलेरिया की दवा खाने पर महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं मिला बेड

आरती तिवारी August 29 2023 34452

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद महिला की हालत खाराब हो गई। परिजन आनन फानन में महिला को लेकर जिला अस्पता

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

एस. के. राणा April 10 2023 28013

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज देशभर में मॉकड

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें दो मुंहे बाल

इन घरेलू तरीकों से ठीक करें दो मुंहे बाल

आरती तिवारी September 10 2022 33321

दोमुंहे बाल हमारे बालों की ख़ूबसूरती बिगाड़ देते हैं। दोमुंहे बालों के कारण बाल झड़ना, बालों का रूखापन

Login Panel