देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

राजधानी में कोविड-19 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं और बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है।

रंजीव ठाकुर
April 21 2022 Updated: April 21 2022 06:47
0 21359
कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य लखनऊ में आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

लखनऊ। राजधानी (Lucknow) में कोविड-19 (covid-19) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क (mask) आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं और बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच (RT-PCR test) अनिवार्य कर दी गई है। 

सीएमओ डा. मनोज अग्रवाल (CMO Dr. Manoj Agarwal) ने कोरोना की चौथी लहर (fourth wave of Corona) की आशंका को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये है। उन्होंने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया और निजी अस्पतालों को बाहर से आने वाले व्यक्तियों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य करने और पाजिटिव पाए जाने पर जिनोम सीक्वेंसिंग कराने का निर्देश भी दिया है।

कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में मास्क और अन्य कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी किया है। अस्पताल में सभी डाक्टरों, मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

सीएमओ अग्रवाल ने निजी अस्पतालों में ट्रायज एरिया और कोरोना के लिए अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा किसी भी मरीज की आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाए जाने पर उसे अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया जाए। यदि मरीज को रेफर किया जाना हो तो उस स्थिति में संबंधित सरकारी अस्पताल में बेड की उपलब्धता की पूरी जानकारी के बाद ही मरीज रेफर किया जाए। कोविड रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद मरीज को सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया जाए। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी July 30 2023 41087

प्रदेश में बढ़ रहे आई फ्लू को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।

जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

श्वेता सिंह August 26 2022 30978

ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध ब्लड यूनिट की संख्या की जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमए

बालों की देखभाल करते हुए इन मिथ्स पर न करें भरोसा वरना पड़ेगा पछताना

बालों की देखभाल करते हुए इन मिथ्स पर न करें भरोसा वरना पड़ेगा पछताना

लेख विभाग November 19 2022 33846

कई बार ऐसा होता है कि बालों का ख्याल रखते हुए हम कुछ मिथ्स पर भरोसा करते हैं, जिससे आपके बालों को फा

लार जांच से मसूड़ों की बीमारी का पता लगाएगी नई डिवाइस

लार जांच से मसूड़ों की बीमारी का पता लगाएगी नई डिवाइस

एस. के. राणा September 10 2023 108584

अमेरिकी इंजीनियरों ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिसकी मदद से घर पर ही लार की जांच से पता चल सकेगा कि आपक

जम्मू में डेंगू का कहर

जम्मू में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 23 2022 32720

जम्मू शहर के प्रमुख अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई वार्ड

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

एस. के. राणा January 21 2022 36235

टीकाकरण से कोरोना का जोखिम पहले से बीमार लोगों तक सिमट गया है। टीकाकरण ने कोरोना का खतरा और गंभीरता

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. April 30 2022 31811

विश्व स्वास्थ्य संगठन में पोषण और खाद्य सुरक्षा विभाग में निदेशक ने कहा कि फ़ॉर्मूला दुग्ध पदार्थ बन

दावा: सिज़ोफ्रेनिया बिना दवा के शत प्रतिशत ठीक हो सकता है। 

दावा: सिज़ोफ्रेनिया बिना दवा के शत प्रतिशत ठीक हो सकता है। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 48468

एंटीसाइकोटिक दवाएं मानसिक कोहरे और संज्ञानात्मक हानि जैसे कई अप्रिय दुष्प्रभावों का कारण बनती हैं। य

डा. अर्चना ने सुसाइड नहीं किया, यह दोषी सिस्टम के कारण हुई हत्या है: डा. आर.एन. सिंह

डा. अर्चना ने सुसाइड नहीं किया, यह दोषी सिस्टम के कारण हुई हत्या है: डा. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह April 02 2022 43593

घटना का संज्ञान लेकर राजस्थान सरकार ने तत्काल अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की है पर इतने बड़े अपर

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

अनिल सिंह November 27 2022 24770

गोरखपुर जिले की हर चौथी महिला मोटापे की चपेट में है। इसके अलावा हर चौथी किशोरी और महिला का वजन निर्ध

Login Panel