देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

पल्मोनरी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है और तब होती है जब फेफड़ों में रक्तचाप सामान्य से अधिक हो जाता है। इसलिए हृदय को फेफड़ों में रक्त पंप करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है। सांस फूलना, चक्कर आना और सीने में दर्द कुछ ऐसे लक्षण हैं जो हृदय पर इस बढ़े हुए दबाव के कारण हो सकते हैं:डा. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार
August 08 2026 Updated: August 08 2026 00:14
0 2086
केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा Dr ved prakash


लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग 08, 09 अगस्त को पीएच समिट पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस कर रहा है। दो दिवसीय पीएच समिट में देश विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे। केजीएमयू स्थित शताब्दी अस्पताल के आडिटोरियम में आयोजित इस समिट उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। यह जानकारी केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. वेद प्रकाश ने शुक्रवार को अपने विभाग में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकांत ने बताया कि पल्मोनरी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है और तब होती है जब फेफड़ों में रक्तचाप सामान्य से अधिक हो जाता है। इसलिए हृदय को फेफड़ों में रक्त पंप करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है। सांस फूलना, चक्कर आना और सीने में दर्द कुछ ऐसे लक्षण हैं जो हृदय पर इस बढ़े हुए दबाव के कारण हो सकते हैं।

डा. वेद प्रकाश ने बताया इस समिट में जाने-माने इंटरनेशनल स्पीकर यूएसए के डॉ. संदीप सहाय और आयरलैण्ड के डॉ. सैयद रेहान क्वादेरी शामिल होंगे। इनके साथ ही देश के कई जाने-माने एक्सपर्ट्स भी हिस्सा लेंगे, जिनमें डॉ. दिगंबर बेहरा, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. शुभाकर कंडी, डॉ. जूलियस पुन्नेन, डॉ. प्रकाश एस, डॉ. प्रशांत बोभाते, डॉ. आलोक नाथ, डॉ. सत्यवीर यादव, डॉ. बाशा जलाल खान, डॉ. अदिति सिंघवी, डॉ. ज़फ़र नियाज़, डॉ. अपार जिंदल और देश भर के कई अन्य एक्सपर्ट्स शामिल हैं। प्रेसवार्ता में पद्मश्री प्रो. राजेंद्र प्रसाद, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकांत, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. ऋषि सेठी, कार्डियो-थोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग के प्रो. विवेक टैवर्सन व रुमेटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. पुनीत कुमार उपस्थित रहे।

डा. वेद प्रकाश ने बताया पल्मोनरी हाइपरटेंशन के प्रकार
 ग्रुप 1: पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन (PAH)
 ग्रुप 2: बाईं ओर की हृदय रोग के कारण पल्मोनरी हाइपरटेंशन
 ग्रुप 3: हाइपोक्सिया / फेफड़ों की बीमारी के कारण पल्मोनरी हाइपरटेंशन
 ग्रुप 4: क्रोनिक थ्रोम्बोएम्बोलिक पल्मोनरी हाइपरटेंशन (CTEPH)
 ग्रुप 5: अज्ञात/कई कारणों से होने वाला पल्मोनरी हाइपरटेंशन

पल्मोनरी हाइपरटेंशन के कारण
पल्मोनरी हाइपरटेंशन (PH) का सटीक कारण ज्ञात नहीं है, लेकिन यह कुछ ऐसी चिकित्सीय स्थितियों के कारण हो सकता है जो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं, अवरुद्ध करती हैं या प्रभावित करती हैं। इससे पल्मोनरी धमनियों में उच्च रक्तचाप हो जाता है। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैः-  बाईं ओर की हृदय रोग  फेफड़ों की बीमारियां और ऑक्सीजन का कम स्तर
 फेफड़ों में रक्त के थक्के  पल्मोनरी धमनी में परिवर्तन और अन्य चिकित्सीय स्थितियां: पल्मोनरी हाइपरटेंशन पल्मोनरी धमनियों  की छोटी शाखाओं में परिवर्तन के परिणामस्वरूप हो सकता है, जो अक्सर जन्मजात हृदय दोष HIV संक्रमण पोर्टल हाइपरटेंशन संयोजी ऊतक रोगों (जैसे स्क्लेरोडर्मा), या कुछ दवाओं के कारण होते हैं। कुछ मामले वंशानुगत (heritable) होते हैं या बिना किसी ज्ञात कारण (idiopathic) के होते हैं। अन्य दुर्लभ कारण: सूजन संबंधी स्थितियां जैसे सारकोइडोसिस, रक्त विकार जैसे सिकल सेल रोग चयापचय संबंधी विकार जैसे थायरॉयड रोग, क्रोनिक किडनी रोग (CKD), इत्यादि सामान्य कारण हैं।

पल्मोनरी हाइपरटेंशन के लक्षण
 सूखी खांसी या खांसी के साथ खून आना सीने में दर्द  कमज़ोरी जी मिचलाना और उल्टी होना  पेट पैरों या पंजों में सूजन  सांस फूलना
 चक्कर आना, जिससे बेहोशी भी हो सकती है साइनोसिस (होंठ और त्वचा का रंग नीला पड़ना) थकान पल्मोनरी हाइपरटेंशन के जोखिम कारक

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

रेलवे चिकित्सालय में लगायी गयी एक्सरे मशीन

रेलवे चिकित्सालय में लगायी गयी एक्सरे मशीन

अनिल सिंह November 01 2022 31873

सोमवार को एक्सरे मशीन को लगा दिया गया है। रेल कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए ये अच्छी खबर है।

देश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं: केंद्र सरकार

देश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं: केंद्र सरकार

विशेष संवाददाता July 28 2022 32604

जून 2022 तक देश में पंजीकृत एलोपैथी डॉक्टरों की कुल संख्या 13,08,009 है। साथ ही 5.65 लाख आयुष डॉक्टर

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

ली क्रेस्ट अस्पताल ने अविसा के सहयोग से गाजियाबाद का पहला स्मार्ट अस्पताल लॉन्च किया

विशेष संवाददाता June 23 2022 34252

ले क्रेस्ट अस्पताल 250 बिस्तरों वाला चिकित्सा संस्थान है। अविसा के साथ गाँठजोड़ के बाद ले क्रेस्ट अस

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2021 45664

यह सच है हमारे यहां डाक्टर की कमी है। इसको लेकर हमने सीएमओ साहब को सूचित कर दिया है देखिए कब तक यहां

कैंसर की दवा को लेकर वैज्ञानिकों का दावा

कैंसर की दवा को लेकर वैज्ञानिकों का दावा

एस. के. राणा October 31 2022 31490

उन्होंने दावा किया है कि OMO 103 मेडिसीन ने क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण को सफलतापूर्वक पास कर लिया

देश में पहली बार एनिमल और हेल्थ पोलिंग बूथ

देश में पहली बार एनिमल और हेल्थ पोलिंग बूथ

विशेष संवाददाता November 05 2022 29628

जूनागढ़ जिले में दो अनोखे पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। यहां कोई भी मतदाता आकर अपना हेल्थ चेकअप करवा स

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

लेख विभाग September 08 2021 29881

कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा पाया गया है। इसके चलते

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 30009

दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

विशेष संवाददाता October 11 2022 36373

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल ऑफिसर ग्रुप बी गैजेटेड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

हे.जा.स. September 06 2022 39032

इस नीडल फ्री वैक्सीन के प्रभाव की बात करें तो इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह लक्षणों को रोकने

Login Panel