











































Breastfeeding Awareness Program at Urban Health and Training Centre Ujariyaon
लखनऊ। विश्व स्तनपान सप्ताह-26 के अंतर्गत 1 से 6 अगस्त तक नगरीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र उजरियांव के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्तनपान से संबंधित जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।समापन पर लोहिया संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा नगरीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र उजरियांव (यूएचटीसी) में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम लोहिया के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग प्रो. डॉ. एस.डी. कांडपाल द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। प्रो. डॉ. दीप्ति अग्रवाल विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग द्वारा स्तनपान के स्वास्थ्य सामाजिक एवं वैज्ञानिक लाभों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने जन्म के तुरंत बाद स्तनपान प्रारंभ करने शिशु को जीवन के प्रथम छह माह तक केवल माँ का दूध देने तथा दो वर्ष की आयु तक उपयुक्त पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एमबीबीएस इंटर्न्स द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
जिसमें स्तनपान से संबंधित भ्रांतियों का निराकरण करते हुए माँ का दूध देने के लाभों एवं शिशु के समुचित पोषण का संदेश सरल एवं प्रभावी ढंग से दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. विदुषी वर्मा वरिष्ठ रेजिडेंट सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संवर्धन तथा स्तनपान प्रोत्साहन के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में प्रो. डॉ. रश्मि कुमारी केंद्र प्रभारी नगरीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र यूएचटीसी ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों रेजिडेंट चिकित्सकों एमबीबीएस इंटर्न्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। यह आयोजन स्तनपान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अत्यंत सफल एवं प्रभावी सिद्ध हुआ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 70
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 623
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 497
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 266
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9856
एस. के. राणा February 01 2026 0 6139
एस. के. राणा January 20 2026 0 6055
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5614
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5607
एस. के. राणा January 13 2026 0 5166
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5124
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87505
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35680
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38650
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36162
लेख विभाग March 19 2022 0 35735
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73617
यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना
केजीएमयू कुलपति पर लगे अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विशेष सचिव ने कार्यवाही करने के लिए राजभवन को
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ दिए जाने के बाद कम-से-कम 22 बच्चों की मौत हो गई, जिनमें से अधि
पॉजिटिव पाए गए मरीज जिन इलाके में गए हैं, वहां के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।
लंपी वायरस से गाय और अन्य दुधारू पशुओं को बचाने के लिए योगी सरकार अलर्ट मोड पर आ गया है। पशुपालन विभ
इससे पहले यह कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड के सहयोग से कोविशिल्ड (Covishield) नाम की वैक्सीन विकसित
स्वास्थ्य मंत्री जैन ने बताया कि ‘‘बेहद कम’’ संख्या में बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और
मेकअप से होंठों के कालेपन को कुछ देर के लिए छुपाया जा सकता है लेकिन ये कोई परमानेंट उपाय नहीं है। हो
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हम यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं प्रत्येक व्यक्ति साइकिल चालन को अपने दैनि
आचार्य मनीष ने कहा, ''देश भर में हमारे सौ से अधिक शुद्धि क्लीनिक्स संचालित हैं। दिल्ली में सीजीएचएस

COMMENTS