देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

सफल चिकित्सक बनने के लिए केवल चिकित्सकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि मरीज की बात ध्यानपूर्वक सुनना उसकी भावनाओं को समझना और विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा बेहतर संवाद से उपचार की गुणवत्ता और मरीज का विश्वास दोनों बढ़ते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 08 2026 Updated: August 08 2026 00:53
0 679
केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित Workshop on Effective Patient Communication

लखनऊ। फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज़ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) द्वारा मेडिकल एजुकेशन विभाग एवं केजीएमयू बी.ई.एस.टी. के सहयोग से शुक्रवार को स्नातक दंत चिकित्सा छात्रों के लिए साइंस-ह्यूमैनिटीज़ सिम्बायोसिस: प्रभावी मरीज संवाद विषय पर एक दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रभावी संवाद सहानुभूति एवं मरीज-केंद्रित व्यवहार कौशल विकसित करना था। मुख्य वक्ता डॉ. अंजू अग्रवाल वाइस डीन केजीएमयू एवं समन्वयक केजीएमयू बी.ई.एस.टी ने कहा सफल चिकित्सक बनने के लिए केवल चिकित्सकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि मरीज की बात ध्यानपूर्वक सुनना उसकी भावनाओं को समझना और विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा बेहतर संवाद से उपचार की गुणवत्ता और मरीज का विश्वास दोनों बढ़ते हैं।

फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज़ के डीन डॉ. जी. के. सिंह तथा मेडिकल एजुकेशन विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमिता पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा शिक्षा में सहानुभूति प्रभावी संचार एवं मानवीय मूल्यों के महत्व पर कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी के लिए संवाद कौशल एक अनिवार्य व्यावसायिक दक्षता है। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. रमेश्वरी सिंघल ने किया। कार्यशाला में डॉ. रिदम डॉ. ऋचा खन्ना एवं डॉ. शुचि ने संसाधन संकाय के रूप में सहभागिता करते हुए संवादात्मक व्याख्यान रोल-प्ले तथा सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रभावी मरीज संवाद के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में लगभग 120 स्नातक दंत चिकित्सा छात्रों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने इसे अपने भावी चिकित्सकीय जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ऑनलाइन पढ़ाई छीन रही है बच्चों के आँखों की रोशनी

ऑनलाइन पढ़ाई छीन रही है बच्चों के आँखों की रोशनी

अनिल सिंह October 15 2022 40020

घर पर टीवी और अन्य मनोरंजन साधनों ने बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया। इससे बच्चों की आंखों का पानी

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 26 2022 35698

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी), लखनऊ द्वारा आज बूस्ट

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

admin September 09 2022 55129

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अस्थि रोग विभाग में 10 सितम्बर को एक लाइव सर्जरी सत्र के

जानिए खर्राटों का कारण और बचाव के तरीके।

जानिए खर्राटों का कारण और बचाव के तरीके।

लेख विभाग November 04 2021 27702

तेज खर्राटे कभी-कभी किसी गंभीर समस्या का भी संकेत देते हैं। आइए जानते हैं कि खर्राटे क्यों आते हैं औ

अमेठी के जिला अस्पताल में लगाए गए कैमरे

अमेठी के जिला अस्पताल में लगाए गए कैमरे

विशेष संवाददाता May 23 2023 33767

अमेठी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 18 स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे लगने

कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह में की गई मॉक ड्रिल

कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह में की गई मॉक ड्रिल

हे.जा.स. April 10 2023 31544

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल की गई इस दौरान सिविल अस्पताल की प्राइमरी मेडिक

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

हे.जा.स. February 02 2023 26484

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश में बड़े पैमाने पर महामार

वजन घटाने के लिए बार- बार गर्म पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह, जानें यहां

वजन घटाने के लिए बार- बार गर्म पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह, जानें यहां

श्वेता सिंह October 19 2022 21127

गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और डिहाईड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है। पूरे दिन गर्म पानी

ट्रांसप्लांट के लिए, लिवर को खरीदा या बेचा नहीं जा सकता: डॉ आशीष कुमार मिश्रा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 44787

डॉक्टर अपनी मर्जी से किसी का लिवर ट्रांसप्लांट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए राज्य और केन्द्र सरकार की

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

एस. के. राणा February 04 2022 30213

कोरोना महामारी की वजह से सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इलाज न मिलने स

Login Panel