देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

प्रदेश के सभी जिलों को उच्च जोखिम गांवों की संख्या के हिसाब से चार श्रेणी में विभाजित किया गया है। 100 से कम हाईरिस्क गांव वाले पांच जिले हैं। 100 से 300 हाईरिस्क वाले 32 जिले हैं। 300 से 600 हाईरिस्क वाले 30 जिले हैं और 600 से अधिक हाईरिस्क वाले प्रदेश में आठ जिले हैं।  इन आठ जिलों में प्रयागराज, गोरखपुर व बिजनौर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 13 2026 Updated: June 13 2026 23:08
0 1162
हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष Amit Kumar Ghosh, Additional Chief Secretary

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के लिहाज से प्रदेश में सबसे ज्यादा उच्च जोखिम वाले गांव रखने वाले चार जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अगले 18 दिन अतिगंभीर होकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर समस्त गांवों को कवर किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने शनिवार को यह निर्देश प्रदेश में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान दिए। समीक्षा में पाया गया कि आजमगढ़ जौनपुर बस्ती व सिद्धार्थनगर में उच्च जोखिम गांवों का कवरेज 36 प्रतिशत के आसपास हुआ है। देवरिया व कुशीनगर में भी औसत से कम कवरेज हुआ है। अभियान में केवल 18 दिन शेष हैं। इन जिलों में आयुष्मान आरोग्य शिविर व अन्य गतिविधियां बढ़ाई जाएं ताकि 100 दिनों के अभियान के पूरा होने पर शत-प्रतिशत गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर ग्रामीणों की जांच कर सकें। 


अपर मुख्य सचिव ने सभी मरीजों को पोषण पोटली दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए स्थानीय उद्योगपतियों व्यापारियों व सीएसआर फंड का उपयोग करने की बात कही। उन्होंने टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) और डिफ्रेंशिएटेड टीबी केयर बढ़ाने के निर्देश दिए। 
उन्होंने प्रदेश के तकरीबन एक हजार टीबी विजेताओं व फ्रंटलाइन वर्कर के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा आपकी भूमिका बहुत अहम है। आप सभी मरीजों को टीबी मुक्त भारत एप डाउनलोड कराएं। इससे वह अपनी रोजाना की स्थिति से अवगत रहेगा।    

 


समीक्षा के दौरान राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना ने 100 दिवसीय टीबी अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों को उच्च जोखिम गांवों की संख्या के हिसाब से चार श्रेणी में विभाजित किया गया है। 100 से कम हाईरिस्क गांव वाले पांच जिले हैं। 100 से 300 हाईरिस्क वाले 32 जिले हैं। 300 से 600 हाईरिस्क वाले 30 जिले हैं और 600 से अधिक हाईरिस्क वाले प्रदेश में आठ जिले हैं। इन आठ जिलों में प्रयागराज, गोरखपुर व बिजनौर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बाकी पांच जिलों (आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर) में गतिविधियां बढ़ाने, आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर फोकस काम करने की जरूरत है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने इन पांचों जिलों के सीएमओ से प्रतिदिन शाम को डीटीओ के साथ समीक्षा करने के निर्देश दिए।


राज्य क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 26,722 हाईरिस्क गांव हैं। इनमें से 17741 गांव में आरोग्य शिविर लगाए जा चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर बागपत गाजियाबाद हापुड़ शामली मेरठ झांसी रामपुर कन्नौज आगरा कानपुर नगर बुलंदशहर व सहारनपुर में शत-प्रतिशत गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचकर जांच कर चुकी हैं। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ पिंकी जोवेल स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ एचडी अग्रवाल व समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) व जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) मौजूद थे।

• अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
• आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया व कुशीनगर में शिविर लगाकर समस्त गांव कवर करने की दी हिदायत
• सभी टीबी मरीजों को टीबी मुक्त भारत एप डाउनलोड कराएं
• सभी मरीजों को पोषण पोटली दिलाना करें सुनिश्चित 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: विविधता में एकता के भारतीय दर्शन को प्रस्तुत करती है इस वर्ष की दिलचस्प थीम

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: विविधता में एकता के भारतीय दर्शन को प्रस्तुत करती है इस वर्ष की दिलचस्प थीम

आयशा खातून September 01 2022 116272

प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्ब

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

एस. के. राणा December 05 2021 27503

प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर

टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन कम उपलब्ध होने पर लोगों ने किया हंगामा। 

टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन कम उपलब्ध होने पर लोगों ने किया हंगामा। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 29455

शनिवार को शहर के 50 फिसदी टीकाकरण केंद्रों पर टीका उपलब्ध न होने से बहुत से लोग वापस लौट गए।

कानपुर में हालात चिंताजनक, डायरिया से 20 रोगियों के गुर्दे फेल

कानपुर में हालात चिंताजनक, डायरिया से 20 रोगियों के गुर्दे फेल

श्वेता सिंह September 20 2022 30368

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में साढ़े तीन सौ रोग

कोरोना काल में टीबी मरीज रखें खास ख्याल |

कोरोना काल में टीबी मरीज रखें खास ख्याल |

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 28762

टीबी मरीज जब भी घर के सदस्यों से मिलें तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें | दवाओं के साथ–साथ ही प

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 147

सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। एक व्यापक और इंट

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. January 01 2022 28684

कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54507

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल क्षय रोग से ग्रसित बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर । 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल क्षय रोग से ग्रसित बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर । 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 27656

क्षय रोग से ग्रसित बच्चे हमारे समाज के लिए चिन्ता का विषय हैं, इनकी देख-भाल करना हम सभी की नैतिक जिम

निरंकारी मिशन का मेगा रक्तदान शिविर आयोजित

निरंकारी मिशन का मेगा रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार April 25 2022 32176

लखनऊ जोन सहित पूरे भारतवर्ष में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। सभी निरंकारी श्रृद्धालुओं न

Login Panel