देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जीवनशैली बदल कर पाएं तनाव की दवाओं से मुक्ति

तनाव हर व्यक्ति में अलग अलग तरह का होता है जिसके कारण हार्मोनल बदलाव होता है और कुछ मल्टीपल बीमारियां हो सकती है। एक ही समस्या एक व्यक्ति के तनाव भरी हो सकती है तो दूसरे के लिए नहीं भी हो सकती है।

रंजीव ठाकुर
May 18 2022 Updated: May 18 2022 02:53
0 45194

लखनऊ। मौजूदा जीवनशैली तनाव से भरपूर है और इससे तमाम तरीके के रोग हो रहे हैं जो हमारे काम हमारी क्षमता को प्रभावित करते हैं। एक हद तक तो तनाव हमारी तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन एक स्थिति के बाद यह घातक सिद्ध हो सकता है। स्ट्रैस से हर व्यक्ति भलीभांति परिचित है और योग इत्यादि से तनाव से बचा जा सकता है ये भी सब जानते हैं लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में इसका ठीक से अनुपालन नहीं हो पाता है।

एलडीए कालोनी कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में डॉक्टर्स के लिए गुस्सा (anger) एवं तनाव मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि समय समय पर अस्पताल द्वारा मरीजों और परिजनों से फीडबैक लिया जाता है जिसमें यह बात निकल कर सामने आई कि डॉक्टर्स में काम को लेकर कुछ चिड़चिड़ापन आ रहा है। अस्पताल में तनाव रहित वातावरण बनाए रखने के लिए डॉ आदर्श त्रिपाठी, एडीशनल प्रोफेसर, मानसिक रोग विभाग, केजीएमयू द्वारा कार्यशाला में गुस्से और तनाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर हेल्थ जागरण ने डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी से खास बातचीत करते हुए तनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की।

हेल्थ जागरण - डॉ साहब तनाव (stress) क्या है ?
डॉ अजय शंकर त्रिपाठी - तनाव हर व्यक्ति में अलग अलग तरह का होता है जिसके कारण हार्मोनल बदलाव होता है और कुछ मल्टीपल बीमारियां हो सकती है। एक ही समस्या एक व्यक्ति के तनाव भरी हो सकती है तो दूसरे के लिए नहीं भी हो सकती है। हमें तनाव मुक्ति के लिए योग, व्यायाम और आयुर्वेद को अपनाना चाहिए।

हेल्थ जागरण - तनाव शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है ?
डॉ अजय शंकर त्रिपाठी - ब्लडप्रेशर (Blood pressure), शुगर (sugar), हाइपरटेंशन (hypertension), हार्ट फेलियर और विभिन्न बीमारियां हो सकती है। 

हेल्थ जागरण - स्ट्रैस मैनेजमेंट के लिए शुरू की दवा का व्यक्ति आदी हो जाता है, क्या जीवनशैली में बदलाव कर बाद में इन दवाओं से मुक्ति पाई जा सकती है?
डॉ अजय शंकर त्रिपाठी - बिल्कुल पाई जा सकती है। हमें अपनी जीवनशैली और दिनचर्या दोनों में आवश्यकता अनुसार बदलाव करके तनाव मुक्त रहना चाहिए। ऐसा करने से धीरे धीरे दवाओं की जरूरत समाप्त हो सकती है।

हेल्थ जागरण - क्या स्ट्रैस के पेशेंट को आईबीएस (IBS) डिसआर्डर (चिड़चिड़ापन का शिकार) हो सकता है, यदि हां तो इसका क्या इलाज है?
डॉ अजय शंकर त्रिपाठी - बिल्कुल हो सकता है। तनावग्रस्त व्यक्ति में निश्चित ही चिड़चिड़ापन आ जाता है और वह गुस्से में रहने लगता है। पेंट खराब रहना, बार बार लैट्रिन होना हो सकता है। 

हेल्थ जागरण - तनाव मुक्ति के लिए जीवनशैली (lifestyle) में क्या बदलाव करने चाहिए?
डॉ अजय शंकर त्रिपाठी - सबसे पहले तो प्रकृति के समीप रहना शुरू कीजिए। सुबह जल्दी उठकर टहलना, योग (yoga), व्यायाम करना और संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। समस्याओं के लिए कार्य योजना बनाए और तनाव मुक्ति की ओर आगे बढ़ें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 30120

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। लाभार्थियों के

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

एस. के. राणा November 07 2021 26685

जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकर

सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन जाइकोव-डी की सप्लाई शुरू

सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन जाइकोव-डी की सप्लाई शुरू

एस. के. राणा February 03 2022 36076

दवा कंपनी जाइडस कैडिला ने केंद्र सरकार को अपनी सुई रहित कोविड-19 वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी है। इस

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

एस. के. राणा December 05 2021 27202

प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

श्वेता सिंह November 14 2022 30909

इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में काकादेव, मेडिकल कॉलेज कैंपस, ग

केजीएमयू का यूपीनेडा संग सौर संयंत्र स्थापित करने हेतु ओएमसी पावर से समझौता 

केजीएमयू का यूपीनेडा संग सौर संयंत्र स्थापित करने हेतु ओएमसी पावर से समझौता 

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 24791

रेखा एस चौहान आईएएस रजिस्ट्रार, केजीएमयू ने कहा "हमारे बुनियादी ढांचे के साथ हरित ऊर्जा का एकीकरण हम

चार ब्लॉकों में टीकाकरण से होगी प्रथम चरण की शुरुआत।

चार ब्लॉकों में टीकाकरण से होगी प्रथम चरण की शुरुआत।

अजीत मौर्य January 15 2021 27305

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि शासन ने शुभारंभ दिवस पर चार ब्लॉकों म

बीएचयू में पीजी कि सीट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग के छात्रों का धरना

बीएचयू में पीजी कि सीट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग के छात्रों का धरना

रंजीव ठाकुर October 08 2022 28796

शुक्रवार को वीसी लॉज के सामने आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने धरन

भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर एक त्रासदी : डॉ विवेक मूर्ति

भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर एक त्रासदी : डॉ विवेक मूर्ति

हे.जा.स. May 08 2021 27381

भारत में जो कुछ हो रहा है वह एक त्रासदी है। भारत के सामने दो या कई सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वहां अभ

वैज्ञानिकों ने कोबरा सर्प के विष की विषैली क्रियाविधि के तंत्र का पता लगाया 

वैज्ञानिकों ने कोबरा सर्प के विष की विषैली क्रियाविधि के तंत्र का पता लगाया 

एस. के. राणा February 03 2023 47025

अन्य विषधर सर्पों के विष की तरह कोबरा सर्प विष भी प्रकृति में तंत्रिकातन्त्र पर विषाक्त प्रभावकारी

Login Panel