देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रीजेंसी हेल्थ कानपुर में दुर्लभ हर्निया का सफल उपचार

मरीज के कमर के पास सूजन कई वर्षों में इतनी बड़ी हो गई थी कि उनका अंडकोष लगभग घुटने तक पहुंच गया था। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती थी। कपड़े पहनना भी मुश्किल हो गया था। लंबे समय तक इस समस्या के साथ रहने के कारण उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा मान लिया था।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 13 2026 Updated: August 13 2026 00:08
0 707
रीजेंसी हेल्थ कानपुर में दुर्लभ हर्निया का सफल उपचार Dr. Abhimanyu Kapoo

कानपुर। रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने ग्रोइन-स्क्रोटल हर्निया से जूझ रहे एक मरीज का उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से सफल उपचार किया। यह जटिल सर्जरी डॉ. अभिमन्यु कपूर डायरेक्टर सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के नेतृत्व में की गई। मरीज के कमर के पास सूजन कई वर्षों में इतनी बड़ी हो गई थी कि उनका अंडकोष लगभग घुटने तक पहुंच गया था। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती थी। कपड़े पहनना भी मुश्किल हो गया था। लंबे समय तक इस समस्या के साथ रहने के कारण उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा मान लिया था। जांच में सामने आया कि कई वर्षों के दौरान उनकी आंत का बड़ा हिस्सा हर्निया के माध्यम से अंडकोष की थैली में खिसक गया था। सुरक्षित सर्जरी के लिए मेडिकल टीम पहले पेट की दीवार की मांसपेशियों को रिलैक्स करने और आंतों को वापस पेट में लाने के लिए बोटॉक्स इंजेक्शन दिए। मरीज को पहले से मौजूद माइट्रल स्टेनोसिस को ध्यान में रखते हुए सर्जरी से पहले चिकित्सकीय रूप से भी पूरी तरह तैयार किया गया।

डॉ. अभिमन्यु ने कहा हर्निया के मामलों में बहुत सावधानी से योजना बनाने और मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के सहयोग की आवश्यकता होती है। सर्जरी से पहले पेट की दीवार को तैयार करने और मिनिमली इनवेसिव तकनीक के इस्तेमाल से हमें शरीर की सामान्य संरचना को सुरक्षित रूप से बहाल करने में मदद मिली। समय पर उपचार गंभीर जटिलताओं को रोकने के साथ मरीज के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार ला सकता है चार सप्ताह बाद डॉ. अभिमन्यु कपूर और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक लैप्रोस्कोपिक हर्निया रिपेयर किया इस दौरान आंतों को वापस पेट की गुहा में लाया गया और हर्निया के कमजोर हिस्से को सर्जिकल मेश की मदद से मजबूत किया गया सर्जरी के बाद पेट के अंदर बढ़े दबाव के कारण मरीज की किडनी की कार्यक्षमता में कुछ समय के लिए बदलाव आया, लेकिन मल्टीडिसिप्लिनरी देखभाल के बाद उन्होंने अच्छी तरह रिकवरी की और उन्हें स्थिर स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मरीज की रिकवरी की सबसे खास झलक उनके फॉलोअप विजिट के दौरान देखने को मिली, जब वे कई वर्षों में पहली बार जींस पहनकर ओपीडी पहुंचे। यह उनके सामान्य जीवन में लौटने का एक सरल लेकिन बेहद भावुक प्रतीक था। यह सफल मामला जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी के प्रबंधन में रीजेंसी हेल्थ कानपुर की विशेषज्ञता और उन्नत मिनिमली इनवेसिव तकनीकों के इस्तेमाल को दर्शाता है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार परिणाम और तेजी से रिकवरी प्रदान करने में मदद मिलती है

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे: लक्षण, कारण, निदान और उपचार जानिए न्यूरो सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह से

रंजीव ठाकुर June 08 2022 41735

हर साल 8 जून को जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे का आयोजन किया जाता है। आज इस अवसर पर ह

कोविड अस्पतालों को नॉन कोविड करने की प्रक्रिया शुरू,  रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित।

कोविड अस्पतालों को नॉन कोविड करने की प्रक्रिया शुरू, रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित।

हे.जा.स. January 25 2021 22748

राजधानी में रेलवे अस्पताल को नॉन कोविड हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। यह पहला अवसर है जब 240 बिस्तरो

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

British Medical Journal January 13 2023 30066

A history of recurrent miscarriages and death or loss of a baby before or during birth could be cons

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

लोहिया में उप्र में वेक्टर जनित रोग उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 602

सही समय पर सटीक जांच जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता ही संक्रमण की कड़ियों को तोड़ने तथा रोग

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई  

अखण्ड प्रताप सिंह February 10 2023 167369

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विलंबित इंटर्नशिप के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3000 से अ

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

रंजीव ठाकुर August 29 2022 36049

रविवार को जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

नर्सेज दिवस पर फ्लोरेंस नाइटेंगल को किया याद। 

नर्सेज दिवस पर फ्लोरेंस नाइटेंगल को किया याद। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2021 30369

प्रमुख मांगों में चिकित्सालयों में नर्सेज की भारी कमी को अति शीघ्र भर्ती कर पूरा करने, समान कार्य का

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2022 43083

मरीज की गंभीर हालत को देखकर सहारा हॉस्पिटल की डॉ. दीपाली मोहंती, डा. मनोज अग्रवाल और डॉ. अंकुर गुप्त

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

विशेष संवाददाता November 15 2022 28529

500 से अधिक रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया था जिसमें से 200 से अधिक रोगियों का मोतियाबिंद का आपरेशन

कोरोना संक्रमण: कम हो रहें है नए मामले और मौतें।  

कोरोना संक्रमण: कम हो रहें है नए मामले और मौतें।  

एस. के. राणा July 04 2021 36428

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 1

Login Panel