देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

नगर निगम ने इसे 25 जोनों में बांटकर काम प्रारंभ किया है। आपको बता दें लार्वा मिलने पर आरआरटी टीम जाकर जांच करती है। फिलहाल जो मरीज सीरियस होते हुए दिखाई देते हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया जाता है।

श्वेता सिंह
November 08 2022 Updated: November 08 2022 01:39
0 27857
गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस प्रतीकात्मक चित्र

गोरखपुर (लखनऊ ब्यूरो)। गोरखपुर में एक बार फिर से डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होती दिख रही है। गोरखपुर के ग्रामीण इलाके हों या शहर डेंगू के मरीज दोनों जगह से मिल रहे हैं। मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है।

 

संक्रमितो में कुछ ऐसे भी मरीज हैं, जो बाहर से सफर कर के घर आए और जब डेंगू (dengue) का जांच कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। हालांकि, जिला अस्पताल में सिर्फ 9 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें एक मरीज कुशीनगर का एक पंजाब का है। बाकी मरीजों को घर पर प्रिकॉशन (precautions) लेने के लिए बोला गया है। जिला अस्पताल के अनुसार इस वक्त जिले में 123 डेंगू के मरीजों की संख्या है। फिलहाल ये आंकड़े सरकारी हैं, इनमें प्राइवेट अस्पतालों (private hospital), नर्सिंग होम (nursing home) और क्लीनिकों में आने वाले मरीजों के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

 

जिले में जहां भी डेंगू के मरीज (patients) पाए जा रहे हैं। वहां जिला अस्पताल की टीम जा रही हैं और उस जगह पर फॉगिंग मशीन (fogging machine) के जरिए दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में मरीज के घर की भी जांच की जा रही है। अगर मरीज के घर में डेंगू के लार्वा (larvae) मिले तो उनके घर को नोटिस जारी किया जा रहा है और एक हफ्ते का टाइम भी दिया जा रहा है। जिला अस्पताल की टीम (team) उस घर पुनः जाएगी फिर अगर लार्वा मिला तो इस बार उनके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी और फाइन लगाया जाएगा।

 

गोरखपुर के सीएमओ (CMO) आशुतोष दुबे ने कहा कि शहर में फागिंग और सफाई पर काफी जोर दिया जा रहा है। हालांकि मरीजों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के लिए नगर निगम की 36 टीमें बनाई गई हैं। नगर निगम ने इसे 25 जोनों में बांटकर काम प्रारंभ किया है। आपको बता दें लार्वा मिलने पर आरआरटी (RRT) टीम जाकर जांच करती है। फिलहाल जो मरीज सीरियस होते हुए दिखाई देते हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया जाता है। वहीं 108 से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मैसूर के इंजीनियरिंग छात्रों ने दृष्टिहीन लोगों के लिए स्वचालित छड़ी तैयार की

मैसूर के इंजीनियरिंग छात्रों ने दृष्टिहीन लोगों के लिए स्वचालित छड़ी तैयार की

आरती तिवारी September 26 2022 32946

यह स्टिक 4 महीने में बनकर तैयार हुई है। जिससे दृष्टिहीन दिव्यांग सड़क पर बेधड़क होकर चल सकेंगे। उन्ह

मौसम ने बिगाड़ी सेहत, बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

मौसम ने बिगाड़ी सेहत, बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

admin December 09 2022 30051

ठंड के साथ सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के मामलों में इजाफा हुआ है। जिले में वायरल फीवर, सर्दी जुकाम व

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

स्वास्थ्यकर्मी सुधीर वर्मा का सराहनीय कार्य, जरूरतमंद को किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 29 2023 30228

गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन अचानक से डॉक्टरों ने खून की मांग की,

पी.डी हिंदुजा अस्पताल की मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार से साझेदारी

पी.डी हिंदुजा अस्पताल की मातृ एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार से साझेदारी

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 1169

ब्रजेश पाठक ने कहा मैं हिंदुजा ग्रुप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने देश के स्तर पर यह मह

अखबार पढ़ते-पढ़ते शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

अखबार पढ़ते-पढ़ते शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

जीतेंद्र कुमार November 07 2022 26900

राजस्थान के बाडमेर में एक युवक की अखबार पढ़ते-पढ़ते हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं बिहार के गोपालगंज

सर्दियों में रोज रात को पिएं हल्दी वाला दूध, कई बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

सर्दियों में रोज रात को पिएं हल्दी वाला दूध, कई बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

श्वेता सिंह November 15 2022 30709

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है, लेकिन सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर अगर आप हल

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

सौंदर्या राय January 31 2022 39462

सामान्य तौर पर हर 15 से 20 दिन में हेयर डिटॉक्स करना चाहिए। यदि आपके बाल प्रदूषण के संपर्क में ज्याद

आलू से करें फेशियल और पाएं शानदार ग्लो

आलू से करें फेशियल और पाएं शानदार ग्लो

श्वेता सिंह September 18 2022 43480

आलू का स्टार्च स्किन केयर में बेस्ट रिजल्ट दे सकता है और इसी वजह से आज कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका

एम्बुलेंस के इंतजार में छटपटाती रही गर्भवती, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर नहीं मिले, नवजात की मौत

एम्बुलेंस के इंतजार में छटपटाती रही गर्भवती, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर नहीं मिले, नवजात की मौत

विशेष संवाददाता August 05 2022 35961

यूपी से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की दिल दहला देने वाली तस्वीर फिर सामने आई है। गर्भवती महिला एम्ब

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में डेंगू का आंकड़ा 8 हजार के पार

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में डेंगू का आंकड़ा 8 हजार के पार

विशेष संवाददाता November 27 2022 24389

प्रदेश में शुक्रवार को 5 बच्चों समेत 42 लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इससे जम्मू कश्मीर में अब तक 8013 ल

Login Panel