देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

HIV/AIDS पर व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत

आगामी दो माह तक पूरे प्रदेश में जनपद, ग्रामीण एवं समुदाय स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित की जाएं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने, भ्रांतियों एवं भेदभाव को कम करने तथा लोगों को HIV की जांच एवं आवश्यक सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है। जागरूकता सही जानकारी और समय पर जांच एवं उपचार के माध्यम से HIV के प्रसार को रोकने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 12 2026 Updated: August 12 2026 23:29
0 546
HIV/AIDS पर व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत Ravindra Kumar, Additional Project Director, UPSACS.

लखनऊ । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में HIV/AIDS के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (UPSACS) द्वारा दो माह तक चलाए जाने वाले सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की आधिकारिक लॉन्चिंग UPSACS के अपर परियोजना निदेशक रविन्द्र कुमार द्वारा की गई। उद्घाटन कार्यक्रम UPSACS एवं नेशनल पी.जी. कॉलेज के सहयोग से कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। HIV/AIDS के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश देने के लिए युवाओं द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया और HIV/AIDS के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (JD UPSACS) द्वारा सघन जागरूकता अभियान के उद्देश्यों तथा i-Scan अनुमान न लगाएं स्कैन करें पहल के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को अपने HIV जोखिम का स्वयं आकलन (Self-Risk Assessment) करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस पहल से जुड़ने और सही जानकारी के आधार पर जागरूक निर्णय लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. गीता अग्रवाल (JD) एवं डॉ. संजय सोलंकी (JD) द्वारा HIV/AIDS से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने HIV के संक्रमण बचाव जांच उपचार तथा HIV से जुड़े भ्रम एवं भेदभाव को दूर करने के संबंध में युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा पोस्टर मेकिंग एवं रील मेकिंग के माध्यम से HIV/AIDS जागरूकता संबंधी संदेश प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को सम्मानित किया गया।

अपर परियोजना निदेशक रविन्द्र कुमार ने युवाओं एवं सभी संबंधित विभागों/संस्थाओं से आह्वान किया कि आगामी दो माह तक पूरे प्रदेश में जनपद, ग्रामीण एवं समुदाय स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्होंने कहा युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने, भ्रांतियों एवं भेदभाव को कम करने तथा लोगों को HIV की जांच एवं आवश्यक सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है। जागरूकता सही जानकारी और समय पर जांच एवं उपचार के माध्यम से HIV के प्रसार को रोकने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी के सामूहिक प्रयासों से उत्तर प्रदेश को AIDS मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

हे.जा.स. August 22 2022 25175

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “युवक में पांच दिन बाद

डॉक्टरों पर वीडियो कॉल से रखी जाएगी निगरानी

डॉक्टरों पर वीडियो कॉल से रखी जाएगी निगरानी

admin February 20 2023 30715

यूपी सरकार लगातार डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. October 01 2022 30964

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हर साल, गर्भधारण के लगभग आधे मामले, यानि लगभग 12 करोड़ 10 लाख मामले अनिय

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 3941

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

श्वेता सिंह September 25 2022 28150

कई कैंसर मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी भी की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुरुआत

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

विशेष संवाददाता February 16 2023 30860

मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर का होना एक आम बात हो गई है। वायरल फीवर के तेजी से फैलने का मुख्य का

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

विशेष संवाददाता October 16 2022 41894

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 28125

इन दिनों डेंगू,चिकनगुनिया,मलेरिया,स्क्र्ब टायफस और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां फैली हुई हैं। इसमें भी

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

आरती तिवारी October 27 2022 28189

डेंगू से पीड़ित एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ा दिया था। पीडीए की ओर से

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 35694

टेक महिन्द्रा ने अपने सभी सहयोगियों को सरकारी ऐप के जरिये टीकाकरण के लिए खुद का पंजीकरण कराने और आवश

Login Panel