देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त को 54 डाक्टरों के सम्मान के साथ विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 54 चिकित्सकों सम्मानित तथा 21 इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कलारशिप देकर पुरस्कृत किया जाएगा। 

हुज़ैफ़ा अबरार
August 14 2026 Updated: August 14 2026 00:40
0 1064
15 अगस्त को 54 डाक्टरों के सम्मान के साथ विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण Hari Jeevan Rastogi Sanjeev Rastogi Vishnu Vallabh Amit Rastogi

लखनऊ। सत्यवादी हरिश्चंद्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति द्वारा संचालित खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र का 18 वां वार्षिकोत्सव 15 अगस्त को ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान के तुलसी मानस भवन में सम्पन्न होना है। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 54 चिकित्सकों सम्मानित तथा 21 इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कलारशिप देकर पुरस्कृत किया जाएगा। शनिवार को सायं चार बजे से वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ होगा, इसमें मुख्य अतिथि कानपुर के स्वदेशी ग्रुप के प्रबंध निदेशक महेश कुमार रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि धर्मशिला नारायण सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल दिल्ली के रेडियोलॉजी विभाग के निदेशक डा. कर्नल विकास रस्तोगी आनंद हास्पिटल लखनऊ के निदेशक डा. अतुल रस्तोगी, एफआईसीओजी की एमडी डा. अंशुमाला रस्तोगी उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी गुरुवार को हजरतगंज, जनभवन के सामने मोतीमहल डीलक्स में आयोजित प्रेस वार्ता में लखनऊ सत्यवादी हरिश्चंद्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति के संस्थापक हरी जीवन रस्तोगी अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र के अध्यक्ष विष्णु बल्लभ और महामंत्री अमित रस्तोगी ने संयुक्त रूप से दी। पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय हरिश्चन्द्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद समिति की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होना है। पांच स्मारिका का विमोचन होगा, जिसमें लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज, सत्यवादी हरिश्चन्द्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति हरिश्चन्द्र दर्पण समिति महिला समिति सुहासिनी और रस्तोगी स्किल डेवलपमेन्ट एण्ड स्टार्टअप कमेटी शामिल है। नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और पांच स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।

हरि जीवन रस्तोगी ने बताया कि सत्यवादी हरिश्चंद्र स्वास्थ्य परीक्षण समिति लखनऊ द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श केंद्र संचालित किए जाते हैं। यह समिति चौक और खालाबाजार क्षेत्र में रस्तोगी स्वास्थ्य केंद्र व परामर्श केंद्र का संचालन करती है, जो जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा और सेवाएं प्रदान करते हैं। यहां पर गरीबों व आमजन के लिए स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा परामर्श और सामाजिक व शैक्षिक सम्मान समारोहों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर महीने के अंतिम रविवार को यह समाज सेवा कार्य लखनऊ के प्रसिद्ध डाक्टरों द्वारा किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग स्वस्थ रहने का परामर्श देते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

हे.जा.स. November 02 2025 5488

औसतन, महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार,

देश में फिर फिर बढ़ कोरोना संक्रमण का ख़तरा 

देश में फिर फिर बढ़ कोरोना संक्रमण का ख़तरा 

एस. के. राणा June 03 2022 35401

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से बीते 24 घंटे में भारत में 4,041 नए कोरो

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32925

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

विशेष संवाददाता April 07 2022 43486

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग अनेक बीमारियों के उपचार, रोकथाम और नियंत्रण में प्रभावी है। स्वस्थ जीवन

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

विशेष संवाददाता December 13 2022 24823

देश में अब तक दो अरब 19 करोड़ से ज्यादा लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। गौरतलब है कि भारत में वयस्क आबादी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2205

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशियाना स्थित सेकंड इ

भगवान भरोसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कोरांव

भगवान भरोसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कोरांव

विशेष संवाददाता July 27 2023 81955

योगी सरकार मरीजो को बेहतर इलाज के लिए भले ही पानी की तरफ पैसा बहा रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। म

बिजली और छात्रावास की समस्या से जूझ रहा है रुरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर बंथरा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 33694

डॉ लक्ष्मीकांत शुक्ला, सीनियर रेजीडेण्ट ने कहा कि एमबीबीएस पास करने के बाद यहां तीन महीने की इंटर्नश

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 32548

डा. सूर्यकान्त की विशेषज्ञता व सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ईमानदार प्रयासों का आकलन करन

सिविल में पित्ताशय की सफल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान

सिविल में पित्ताशय की सफल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 525

पित्ताशय में गांठ को अक्सर लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह गं

Login Panel