देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट 

उच्चतम न्यायालय अधिवक्ता गौरव बंसल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी कि लगभग 10,000 लोग जो छुट्टी के योग्य हैं, उन्हें सामाजिक कलंक के कारण देशभर के विभिन्न मानसिक अस्पतालों में रहने के लिए मजबूर किया जाता है।

एस. के. राणा
July 06 2021 Updated: July 06 2021 22:17
0 26731
मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट  प्रतीकात्मक

नई दिल्ली (पीटीआइ)। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों में रह रहे लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द टीके लगाए जाएं।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज करा रहे मरीजों के स्थानांतरित करने पर संज्ञान लिया। पीठ ने कहा कि इस प्रथा को तुरंत बंद करना चाहिए और कहा कि यह प्रतिकूल है और मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ है। पीठ ने कहा कि अब से वह मामले की निगरानी करेगी और तीन सप्ताह के बाद मामले को सूचीबद्ध करना शुरू करेगी, क्योंकि बहुत से लोग जो ठीक हो जाते हैं उनके परिवारों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता, यह बेहद संवेदनशील मामला है।

उच्चतम न्यायालय अधिवक्ता गौरव बंसल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी कि लगभग 10,000 लोग जो छुट्टी के योग्य हैं, उन्हें सामाजिक कलंक के कारण देशभर के विभिन्न मानसिक अस्पतालों में रहने के लिए मजबूर किया जाता है। बंसल ने कहा कि दो बातों पर ध्यान देने की जरूरत है कि मानसिक स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में इलाज करा रहे इन लोगों का कोरोना परीक्षण किया जाना चाहिए और कोरोना वैक्‍सीन लगाई जानी चाहिए, क्योंकि वे समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लोग हैं।

सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल माधवी दीवान ने कहा कि मंत्रालय 12 जुलाई को एक बैठक कर रहा है। इस बैठक में इन लोगों के पुनर्वास के लिए एक योजना प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा। दीवान ने कहा कि वह स्थिति की गंभीरता को समझती हैं, क्योंकि महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य ने सभी को एक नया आयाम दिया है।

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज और ठीक होने के बाद अस्पतालों से उनकी रिहाई के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार करने का समर्थन किया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमण के चलते शंघाई स्थित चीन का वित्तीय केंद्र सील

कोरोना संक्रमण के चलते शंघाई स्थित चीन का वित्तीय केंद्र सील

हे.जा.स. April 13 2022 32071

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच चीन का वित्तीय केंद्र शंघाई सील है। ऐसे में भारतीयों को फिलहाल

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

लेख विभाग September 22 2021 29234

सामान्य बुखार की अवधि अधिक से अधिक एक हफ्ता होती है और एक हफ्ते बाद उपचार या बगैर उपचार के यह वायरल

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

एस. के. राणा September 01 2023 223901

सरकार ने हाल ही में दवाओं की जांच रिपोर्ट जारी की है, जिसे देखकर आप और बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल सरका

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 02 2022 31856

टोमैटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ट

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, चार हज़ार पर पहुंचा दैनिक मरीजों का आंकड़ा

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, चार हज़ार पर पहुंचा दैनिक मरीजों का आंकड़ा

एस. के. राणा March 07 2022 123295

देश में आज कोरोना मामलों में मामूली कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 4,36

मैक्स अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी शुरू की

मैक्स अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी शुरू की

विशेष संवाददाता November 14 2022 30219

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में द विंसी रोबोट के जरिए सर्जरी की गई। यह तकनीक चिकित्सकों को बेहद सट

भारतीय दर्शन में संभोग सामान्य आनंद के बजाय पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग है 

भारतीय दर्शन में संभोग सामान्य आनंद के बजाय पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने का मार्ग है 

लेख विभाग August 18 2022 163030

भारत का सार्वजनिक रूप से ज्ञात यौन साहित्य कामसूत्र ग्रंथ हैं। भारत में प्रेम-जुनून-सुख की चौंसठ कला

जानिए कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट के दौरान क्या होता है

जानिए कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट के दौरान क्या होता है

श्वेता सिंह September 22 2022 38824

जब एक व्यक्ति तेज चलता है या अधिक व्यायाम करता है तो हृदय को खून की अधिक मात्रा पंप करने की आवश्यकता

योगाभ्यास, महत्व एवं लाभ: आयुष मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

योगाभ्यास, महत्व एवं लाभ: आयुष मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर April 20 2022 30513

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष मंत्रालय, सीआरसी- लखनऊ द्वारा संस्थान के पुनर्वास एवं छात्रावा

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

तनाव: बीसवीं सदी की सबसे खराब स्वास्थ्य महामारी

लेख विभाग October 31 2021 39480

तनाव अंततः शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं को जन्म देता है। यह आपके खाने और आपकी नींद, साथ ही

Login Panel