देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19: बच्चों में संक्रमण से कई अंगों पर असर के मामले, उपचार के लिये नए दिशानिर्देश जारी

कोविड-19 संक्रमण के कारण, जिन बच्चों के कई अंग एक साथ प्रभावित होते हैं और उनमें सूजन व जलन होती है |

हे.जा.स.
November 24 2021 Updated: November 24 2021 22:50
0 25217
कोविड-19: बच्चों में संक्रमण से कई अंगों पर असर के मामले, उपचार के लिये नए दिशानिर्देश जारी प्रतीकात्मक

न्यूयॉर्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के कारण, जिन बच्चों के कई अंग एक साथ प्रभावित होते हैं और उनमें सूजन व जलन (inflammation) होती है, उनका अस्पताल में उपचार स्टेरॉयड की मदद से किया जाना चाहिये।

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने इस सम्बन्ध में अपनी नई सिफ़ारिशें पेश की हैं. इससे पहले, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने पिछले वर्ष मई 2020 में,कोविड-19 के कारण बच्चों में बहुप्रणाली सूजन व जलन सिण्ड्रोम (Multisystem Inflammatory Syndrome in Children / MIS-C) की व्याख्या पेश की थी।

यूएन एजेंसी को योरोप और उत्तर अमेरिका से, बच्चों व किशोरों में ऐसे मामले सामने आने की रिपोर्टें मिली हैं, जिन्हें शरीर के अनेक अंगों मे सूजन व जलन की अवस्था होने के कारण गहन देखभाल उपचार की आवश्यकता थी।

संगठन के प्रवक्ता क्रिस्टियान लिण्डमियर ने जेनेवा में पत्रकारों को बताया, “MIS-C, एक दुर्लभ मगर गम्भीर अवस्था है, जिसमें कोविड-19 के कारण बच्चों के शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करने वाली सूजन व जलन पैदा हो जाती है।”

“इस अवस्था वाले बच्चों को विशेषीकृत देखभाल की आवश्यकता होती है, और उन्हें गहन देखभाल में भर्ती कराए जाने की ज़रूरत पड़ सकती है।” “वैसे तो MIS-C एक गम्भीर अवस्था है, लेकिन समुचित चिकित्सा देखभाल होने से, बच्चे इस हालत से उबर सकते हैं।”

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी प्रवक्ता ने बताया कि छोटे बच्चों में कोविड-19 के गम्भीर या अति-गम्भीर संक्रमण मामलों का जोखिम कम है। मगर, पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं से शरीर के अंगों के, कोरोनावायरस के कारण गहरे रूप से प्रभावित होने का जोखिम (risk) बढ जाता है। इन वजहों में मोटापा, दमा सहित लम्बे समय से चली आ रही फेफड़ों (lung) की बीमारी, हृदयवाहिनी (cardiovascular) रोग और प्रतिरोधक तंत्र प्रणाली का कमज़ोर होना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तीन अध्ययनों के आधार पर प्राप्त आँकड़ों का विश्लेषण करने के बाद अपनी सिफ़ारिशें जारी की हैं, जिनमें 885 मरीज़ों के अनुभवों संज्ञान लिया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

आरती तिवारी November 14 2022 26231

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इल

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

लेख विभाग January 06 2021 29420

केराटोकोनस आंखों की वह अवस्था होती है, जिसमें कॉर्निया का आकार, जो आमतौर पर गोलाकार होता है, विकारग्

हिमाचल के सोलन में बढ़े डायरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हिमाचल के सोलन में बढ़े डायरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 31 2023 25614

हिमाचल के हमीरपुर मंडल में कुछ गांवों में डायरिया के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक आधा दर

जनसंख्या: कारण, प्रभाव और समाधान

जनसंख्या: कारण, प्रभाव और समाधान

लेख विभाग July 11 2022 53192

विश्व की कुल भूमि का भारत केवल 2.4 प्रतिशत है पर विश्व की कुल जनसंख्या का 17 प्रतिशत यहाँ निवास करता

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

विशेष संवाददाता November 07 2022 24170

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज पिछले एक मह

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

बदलते मौसम में बरतें सावधानियां।

लेख विभाग March 16 2021 54887

इस बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी जुकाम और बुखार आदि की परेशानी आम बा

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने भारत में कैंसर संकट से निपटने के लिए पांच सूत्री समाधान पेश किया

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने भारत में कैंसर संकट से निपटने के लिए पांच सूत्री समाधान पेश किया

हे.जा.स. December 10 2022 26030

डॉ. नोरी ने कहा कि 2018 में भारत के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना के बाद से लड़ाई लड़ने में महत

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

आरती तिवारी May 24 2023 34297

यूपी के नौ और जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। जिससे हर जिले में मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन की सु

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

एस. के. राणा January 11 2023 37601

रिपोर्ट के मताबिक भारत में पशुओं को एंटीबायोटिक दी जा रही है, वो भी ऐसी, जो पश्चिम में बैन हो चुकी।

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में दो दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 16 2022 35451

दो दिवसीय मर्म चिकित्सा के साथ ही एक दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन परमार्थ निकेतन में किया जा रहा है त

Login Panel