देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र

आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण नहीं होने की वजह से, ओमिक्रॉन जैसे नए वैरिएण्ट्स के बार-बार उभरने की सम्भावना बनी रहेगी। इस संक्रमण से कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है, जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है।

हे.जा.स.
December 23 2021 Updated: December 23 2021 15:36
0 36176
दुनिया की बड़ी आबादी कोरोनारोधी टीके से वंचित, कोरोना से बचाव के लिए 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण आवश्यक: संयुक्त राष्ट्र प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिये, कुल कोविड टीकों (covid vaccines) का 70 प्रतिशत अब तक दुनिया की दस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (economies) को प्राप्त हुआ है। दुनिया के सबसे ग़रीब देशों (poor countries) को केवल 0.8 फीसदी टीके ही मिल पाए हैं। संयुक्त राष्ट्र (UNO) ने कहा है कि इस विनाशकारी चक्र को समाप्त करने के लिये, हर देश की कम से कम 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जाना होगा। 

संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक टीकाकरण अभियान में पसरी मौजूदा असमानता को अन्यायपूर्ण और पूरे विश्व के लिये ख़तरनाक भी बताया है। वैश्विक संगठन का मानना है कि आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण (vaccination) न होने की वजह से, ओमिक्रॉन (Omicron) जैसे नए वैरिएण्ट्स (variants) के बार-बार उभरने की सम्भावना बनी रहेगी। सम्पूर्ण टीकाकरण के अभाव में कोरोना वायरस (coronavirus) के नए वेरिएंट जंगल की आग की तरह फैलते हैं और सभी को जोखिम में डाल देते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने ज़ोर देकर कहा है कि वैश्विक महामारी पर क़ाबू पाने के लिये, हर देश की कम से कम 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जाना होगा। यूएन की वैक्सीन रणनीति के तहत इस लक्ष्य को 2022 के मध्य तक हासिल किया जाना है। इसके लिये, कम से कम 11 अरब टीकों की खुराक़ों की आवश्यकता होगी लेकिन यह कार्य पूर्णतया सम्भव है।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि आठ अरब खुराक़ें पहले ही लोगों को दी जा चुकी हैं, और विश्व स्तर पर, हर महीने 1.5 अरब खुराक़ों का उत्पादन हो रहा है। असल चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि वितरण के लिये पर्याप्त संसाधनों का इस्तेमाल किया जाए। ग़रीब देशों के लिये वैक्सीन खेप में भारी वृद्धि करने की ज़रूरत है, संघर्षरत स्वास्थ्य प्रणालियों के लिये सहायता राशि का प्रबन्ध करना होगा और वैक्सीन टास्कफोर्स का आकार बढ़ाया जाना होगा।

संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है, जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पिछले 30 वर्षों में मौखिक रोग मामलों की संख्या एक अरब से अधिक बढ़ी है , रिपोर्ट

पिछले 30 वर्षों में मौखिक रोग मामलों की संख्या एक अरब से अधिक बढ़ी है , रिपोर्ट

हे.जा.स. November 21 2022 28433

मसूड़ों में रोग होने, दाँत टूटने और मौखिक कैंसर ऐसी बीमारियाँ हैं, जिनकी रोकथाम सम्भव है। वहीं दाँतो

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

हे.जा.स. February 10 2022 32787

14 फरवरी से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बदले पूर्ण टीका

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

हे.जा.स. November 01 2020 26395

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

विशेष संवाददाता February 09 2023 39982

इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश गुप्ता का कहना है कि गुजरात की कंपनी को हमनेे नोटिस दिया हैै। तय

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता November 06 2022 41359

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आईएफए सिरप देन

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

रंजीव ठाकुर July 05 2022 37074

महज 25 रुपए के आवेदन शुल्क को जमा कर आप बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी पा सकते हैं। मुख्य स

कोरोना संक्रमण के इलाज में एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का उत्साहजनक परिणाम।

कोरोना संक्रमण के इलाज में एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का उत्साहजनक परिणाम।

हे.जा.स. October 03 2021 26715

कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही मोलनुपिरवीर के क्लीनिकल ट्रायल से सम्बंधित आंकड़े समीक्षा के लिए संयु

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

एस. के. राणा August 20 2022 30177

देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 13 हजा

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

एस. के. राणा June 21 2021 23330

एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इस अधि में महामारी से 1,576 और लोगों के जान गंवा

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 34734

उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्याप

Login Panel