देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर पर सेमीनार आयोजित 

पॉजिटिव स्तन कैंसर के जटिल मामलों के साथ-साथ कैंसर उपचार के दौरान प्रजनन क्षमता सुरक्षित रखने तथा मेटास्टेटिक स्तन कैंसर के प्रबंधन पर चर्चा की गई। देशभर के प्रमुख केंद्रों, जहां बड़ी संख्या में स्तन कैंसर के मरीजों का उपचार किया जाता है, के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और भारतीय मरीजों के उपचार में आने वाली विशिष्ट चुनौतियों को प्रस्तुत किया

हुज़ैफ़ा अबरार
October 11 2026 Updated: October 11 2026 14:52
0 0
लोहिया अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर पर सेमीनार आयोजित  Director Prof. Dr. CM Singh Dr. Rajni Sah Dr. Sarah Idris and Dr. Ashwini Rahalkar

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “बियॉन्ड द बेसिक्स: मल्टीडिसिप्लिनरी मैनेजमेंट ऑफ चैलेंजिंग ब्रेस्ट कैंसर केसेज विषय पर सीएमई का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय आयोजन सचिव डॉ. सराह इदरीस एवं डॉ. अश्विनी रहलकर ने किया, जबकि डॉ. रजनी साह ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस शैक्षणिक कार्यक्रम में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से लगभग 100 चिकित्सकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तन कैंसर के जटिल मामलों पर चर्चा करना तथा उनके उपचार में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और नवीनतम उपचार विकल्पों पर विचार-विमर्श करना था।


कार्यक्रम में ट्रिपल निगेटिव, हार्मोन रिसेप्टर पॉजिटिव एवं एचईआर2 पॉजिटिव स्तन कैंसर के जटिल मामलों के साथ-साथ कैंसर उपचार के दौरान प्रजनन क्षमता सुरक्षित रखने तथा मेटास्टेटिक स्तन कैंसर के प्रबंधन पर चर्चा की गई। देशभर के प्रमुख केंद्रों, जहां बड़ी संख्या में स्तन कैंसर के मरीजों का उपचार किया जाता है, के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और भारतीय मरीजों के उपचार में आने वाली विशिष्ट चुनौतियों को प्रस्तुत किया। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि उपचार संबंधी निर्णय लेते समय भारतीय मरीजों की विशिष्ट आवश्यकताओं, उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखना आवश्यक है।

कार्यक्रम में मेटास्टेटिक स्तन कैंसर में एचईआर2 की बदलती भूमिका विषय पर विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें उपचार के उभरते विकल्पों और बदलती चिकित्सकीय रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञताओं नज चिकित्सकों को अपने अनुभव साझा करने तथा जटिल मामलों के उपचार में सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान किया। विशेषज्ञों और प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बनाया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के तत्वावधान में किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42689

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

डा. सूर्यकान्त को मिला एमएल मित्तल ओरेशन अवार्ड।

डा. सूर्यकान्त को मिला एमएल मित्तल ओरेशन अवार्ड।

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2021 34040

यह पुरस्कार उनके द्वारा चिकित्सा शिक्षण, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोर

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2021 38062

2015 की ग्लोबल डिसीज बर्डन रिपोर्ट के अनुसार सीकेडी को मृत्यु के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना

टीबी मरीज़ से टीबी चैंपियन कैसे बनीं सुनीता, जानिये उनकी जुबानी   

टीबी मरीज़ से टीबी चैंपियन कैसे बनीं सुनीता, जानिये उनकी जुबानी   

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 44373

सुनीता अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि वह खुद भी टीबी से पीड़ित रह चुकी हैं।क्षय रोग के दौरान उनके म

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया 1,126 लोगों का इलाज

विशेष संवाददाता February 28 2023 38247

गढफुलझर के अटल समरसता भवन में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिट

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

फार्मेसिस्टों ने स्व राम उजागिर पांडेय को 23वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी 

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 0

सुनील यादव ने स्व राम उजागर पांडे को फार्मेसी समाज के लिए चिंतनशील  संघर्षशील और कर्मचारियों के हृदय

हिंदुस्तान यूनिलिवर मरीजों को घर पर देगी निशुल्क आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर।

हिंदुस्तान यूनिलिवर मरीजों को घर पर देगी निशुल्क आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 131622

लखनऊ में,मरीज़ और उनकी देखभाल में जुटे लोग 08068065385 पर मिस्ड कॉल देकर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के लि

कोरोना वायरस पर डब्लूएचओ ने चीन को लगाई फटकार

कोरोना वायरस पर डब्लूएचओ ने चीन को लगाई फटकार

हे.जा.स. March 19 2023 26914

साल 2020 में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी। चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सा

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज, जानिए इस बार की थीम

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज, जानिए इस बार की थीम

हे.जा.स. March 17 2023 28925

इस साल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की थीम, “टीका हर एक के लिए काम करे” रखी गई है। इसके तहत इस बात पर जोर

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

अनिल सिंह November 03 2022 39019

पीजी डिप्लोमा इन योग के समन्वयक डॉ. संजय कुमार राम ने बताया कि पीजी डिप्लोमा में इच्छुक अभ्यर्थी 3

Login Panel