देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता मिले, दवाओं की कीमत और गुणवत्ता में पारदर्शिता हो: डा मनोज 

मानसिक स्वास्थ्य के लिए सहायता लेने से जुड़ा संकोच दूर करना आवश्यक है। खुशमिजाज दिखने वाला व्यक्ति भी डिप्रेशन से जूझ सकता है। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने और महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की समग्र देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डिप्रेशन का उचित उपचार डायबिटीज और रक्तचाप के बेहतर प्रबंधन में सहायक हो सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 12 2026 Updated: October 12 2026 15:28
0 63
मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता मिले, दवाओं की कीमत और गुणवत्ता में पारदर्शिता हो: डा मनोज  Dr. Manoj Dr Dershan Bajaj and Dr. Shweta Srivastava

लखनऊ । IMA लखनऊ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर IMA लखनऊ में डिप्रेशन, नशे और आत्महत्या की रोकथाम पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने समय पर पहचान, उपचार और पारिवारिक सहयोग के साथ दवाओं की कीमत एवं गुणवत्ता में पारदर्शिता पर जोर दिया। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. शाश्वत सक्सेना ने बताया कि डिप्रेशन और नशे की समस्याओं का उपचार संभव है। लगातार उदासी निराशा नींद में बदलाव और सामाजिक दूरी को अनदेखा न करें। मोबाइल का समस्याग्रस्त उपयोग भी मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आत्महत्या के विचारों पर संवेदनशील संवाद और विशेषज्ञ सहायता महत्वपूर्ण हैं। दवाएँ चिकित्सकीय निगरानी में ही बंद की जाएँ।

मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए सहायता लेने से जुड़ा संकोच दूर करना आवश्यक है। खुशमिजाज दिखने वाला व्यक्ति भी डिप्रेशन से जूझ सकता है। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने और महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की समग्र देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डिप्रेशन का उचित उपचार डायबिटीज और रक्तचाप के बेहतर प्रबंधन में सहायक हो सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. दर्शन बजाज के लिए प्रस्तावित संदेश है: मानसिक परेशानी से गुजर रहे व्यक्ति को परिवार और समाज का सहयोग मिले। मरीजों के हित के साथ ईमानदार चिकित्सकों की गरिमा भी सुरक्षित रहे।

दवा मूल्य पर IMA ने तुलनीय दवाओं के लिए एक दवा, एक मूल्य और कुल व्यापारिक मार्जिन की अधिकतम सीमा 30 प्रतिशत रखने की माँग की।दवा सस्ती मिलने के पीछे प्रतिस्पर्धा, खरीद की मात्रा, छूट, अलग बैच या शेष उपयोग अवधि जैसे कारण हो सकते हैं। केवल कम कीमत से दवा को नकली और अधिक कीमत से गुणवत्तापूर्ण नहीं माना जा सकता। नकली अधोमानक एक्सपायर्ड या अनुचित परिस्थितियों में रखी दवाओं की पहचान के लिए औषधि प्रशासन नियमित नमूना परीक्षण, बैच सत्यापन और आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी करे। IMA ने मेडिकल स्टोरों पर आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के बिना निदान उपचार तय करने और जहाँ आवश्यक हो वहाँ वैध पर्चे के बिना दवा देने पर रोक की माँग की। पंजीकृत फार्मासिस्ट की वैधानिक भूमिका का सम्मान करते हुए अनधिकृत चिकित्सा रोकी जाए ताकि मरीजों को सुरक्षित उपचार मिले।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 2723

सिर और गर्दन के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन है, चाहे वह सिगरेट और बीड़ी के रूप में हो या गुट

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह August 28 2022 30979

यहां के जगदेवा, फखरपुर, देवरिया, फरीदपुर सहित कई गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। जानकारी के अन

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

श्वेता सिंह September 25 2022 28311

कई कैंसर मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी भी की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुरुआत

प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए संसाधन सरकार उपलब्ध करायेगी: ब्रजेश पाठक

प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए संसाधन सरकार उपलब्ध करायेगी: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 31268

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के नेतृत्व में प्रदेश को टीबी मुक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल हो

कोविड-19 का ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक, डब्ल्यूएचओ  ने फिर चेताया

कोविड-19 का ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

विशेष संवाददाता January 20 2023 21391

इसी बीच एक स्टडी के दावे के अनुसार कोरोना का नया वैरिएंट XBB.1.5 अन्य वैरिएंट्स की तुलना में वैक्सिन

बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है डेंगू का कहर

बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है डेंगू का कहर

admin October 27 2022 22779

जिले में मरीजों की संख्या 57 हो गई है। मुशहरी में सर्वाधिक 21 लोग इसकी चपेट में हैं। जिला वेक्टर जनि

भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार।

भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार।

एस. के. राणा September 18 2021 35038

डब्ल्यूएचओ इस समय भारत बायोटेक के डेटा की समीक्षा कर रहा है और डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

हे.जा.स. January 21 2022 24106

एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग रोकने के लिए सभी प्रमुख चिकित्सक कई वर्षों से चेता रहे हैं, लेकिन दुरुपयोग

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35368

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

Login Panel