देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अनुभवों को सुनें: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव लोहिया संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

मानसिक रोगों को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भेदभाव को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने समय पर पहचान उचित उपचार और परिवार एवं समुदाय के सहयोग पर बल दिया। संदेश दिया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर बिना संकोच चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। यदि याददाश्त, सोचने-समझने, रोजमर्रा के काम करने या व्यवहार में लगातार गिरावट आए, तो चिकित्सकीय मूल्यांकन जरूरी है। समय पर जाँच सुरक्षित वातावरण परिवार का सहयोग और उचित देखभाल रोगी के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 12 2026 Updated: October 12 2026 15:44
0 42
अनुभवों को सुनें: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव लोहिया संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम Awareness Program Held at Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences on World Mental Health Day

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के मनोचिकित्सा विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संस्थान के अस्पताल भवन स्थित मनोचिकित्सा ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम निदेशक प्रो. डॉ. सी. एम. सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस वर्ष की थीम अनुभवों को सुनें: वास्तविक आवाज़ें वास्तविक बदलाव” के अनुरूप रोगियों और उनके परिजनों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान 200 रोगियों एवं उनके परिजनों/आमजन को विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं उनके शुरुआती लक्षणों समय पर उपचार दवाओं और परामर्श को नियमित रूप से जारी रखने, पुनर्वास तथा परिवार के सहयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जनसामान्य के लिए सरल भाषा में तैयार रोगी सूचना-पत्र भी वितरित किए गए ताकि लोग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्राप्त कर सकें और जरूरत पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ सहायता लें।


निदेशक प्रो. डॉ. सी. एम. सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य को समग्र स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा मानसिक रोगों को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भेदभाव को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने समय पर पहचान, उचित उपचार और परिवार एवं समुदाय के सहयोग पर बल दिया। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर बिना संकोच चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। डीन प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और समाज से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता, संवेदनशील व्यवहार और समय पर सहायता से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. सुब्रत चन्द्र ने संस्थान में रोगी-केंद्रित सेवाओं और जन-जागरूकता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सही जानकारी लोगों को समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित करती है।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. विक्रम सिंह ने स्वस्थ जीवनशैली योग नियमित व्यायाम पर्याप्त नींद और संतुलित दिनचर्या के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ये आदतें तनाव कम करने, शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक हो सकती हैं। लगातार परेशानी होने पर केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहकर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। प्रो. डॉ. रिचा चौधरी एसोसिएट डीन एवं विभागाध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन ने महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा जीवन के विभिन्न चरणों में महिलाओं को तनाव, भावनात्मक दबाव और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उनकी बात संवेदनशीलता से सुनना, उन्हें सहयोग देना और जरूरत पड़ने पर पेशेवर सहायता उपलब्ध कराना परिवार एवं समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. ए. क्यू. जिलानी ने विशेष रूप से वृद्धावस्था में होने वाली स्मृति संबंधी समस्याओं और डिमेंशिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ कभी-कभार भूलना सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि याददाश्त, सोचने-समझने, रोजमर्रा के काम करने या व्यवहार में लगातार गिरावट आए, तो चिकित्सकीय मूल्यांकन जरूरी है। समय पर जाँच, सुरक्षित वातावरण, परिवार का सहयोग और उचित देखभाल रोगी के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। डॉ. आकांक्षा शर्मा ने बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए कहा कि व्यवहार में लगातार बदलाव, अत्यधिक चिंता, उदासी, पढ़ाई में गिरावट, नींद की समस्या या सामाजिक दूरी जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया के अनियंत्रित उपयोग के प्रति सावधान किया तथा बच्चों के लिए स्क्रीन-टाइम में संतुलन, पर्याप्त नींद, शारीरिक गतिविधि, परिवार से संवाद और वास्तविक सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देने की सलाह दी।

डॉ. शान्तनु ने बढ़ती नशे की समस्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थ स्वास्थ्य, परिवार, पढ़ाई तथा कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। नशे की समस्या को छिपाने या केवल इच्छाशक्ति की कमी मानने के बजाय समय पर पहचान और उपचार की आवश्यकता है। परिवार को दोषारोपण से बचते हुए व्यक्ति को सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम में यह संदेश दिया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ कमजोरी या चरित्र-दोष नहीं हैं और अधिकांश समस्याओं में सही समय पर उपयुक्त उपचार तथा सहयोग से सुधार संभव है। डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस. के मनोचिकित्सा विभाग में रोगियों की आवश्यकता के अनुसार मूल्यांकन, परामर्श, मनोचिकित्सा और अन्य उपयुक्त उपचार उपलब्ध हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोचिकित्सा विभाग की रेज़िडेंट्स डॉ. अदिति भाटिया, डॉ. विशाखा श्रीवास्तव, डॉ. समीक्षा अग्रवाल, डॉ. योगेश, डॉ. राहुल और डॉ. विवेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन मनोचिकित्सा विभाग द्वारा IQAC के सहयोग से किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोवैक्सीन के मुकाबले कोविशील्ड लेने वालों में इम्यूनिटी ज्यादा: स्टडी

कोवैक्सीन के मुकाबले कोविशील्ड लेने वालों में इम्यूनिटी ज्यादा: स्टडी

एस. के. राणा January 08 2023 26230

कई केंद्रों के एक अध्ययन के अनुसार ‘कोवैक्सीन’ टीका लगवाने वालों की तुलना में ‘कोविडशील्ड’ लेने वाले

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

श्वेता सिंह August 25 2022 123797

अब तक शहर में बरसात में फैलने वाली बीमारियों से 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज स्वाइन

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की तबियत बिगड़ी 

यादवेंद्र सिंह February 24 2025 151323

पोप फ्रांसिस का 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। अचानक उनकी श्वसन प्रणाली में स

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

हे.जा.स. December 20 2021 30682

शनिवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है जोकि शुक्रवार को इस वैरिएंट के सामने

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया 'टीकाकरण चैम्पियन'

एस. के. राणा May 07 2022 29465

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को टीकाकरण के प्रति आकर्षित करने के तरीकों की भी सराहना की तथा उनके स

मैक्स अस्पताल ने बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल

मैक्स अस्पताल ने बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2025 7334

डॉ. नकुल सिन्हा ने कहा पारंपरिक रूप से दिल के रोग, खासकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज को केवल बुजुर्गों की ब

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

सम्पादकीय विभाग February 04 2021 26305

वैक्‍सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ओर से भारत की नीति को लेकर भी साफ कर दिया है कि भ

साल के अंत में लखनऊ में संक्रमण घटा, वायरस से मौतों का ग्राफ बढ़ा
नीट यूजी की काउंसिलिंग 27 से 31 जनवरी के बीच केजीएमयू व लोहिया संस्थान लखनऊ में

नीट यूजी की काउंसिलिंग 27 से 31 जनवरी के बीच केजीएमयू व लोहिया संस्थान लखनऊ में

हे.जा.स. January 24 2022 32283

एमबीबीएस, बीडीएस में दाखिला लेने वाले छात्रों को सात फरवरी तक दाखिला देना होगा। 15 फरवरी से काउंसिलि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

हुज़ैफ़ा अबरार June 21 2022 30901

मुख्यमंत्री के कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे लेकि

Login Panel