देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोलेस्ट्रॉल बीपी नॉर्मल होने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक :डॉ हर्षित

जब कोलेस्ट्रॉल या बीपी जैसी कोई समस्या नहीं थी तो हार्ट अटैक आना कैसे पॉसिबल है? ऐसे में एक टेस्ट की बात सामने आती है, तो ज्यादातर भारतीय लाइफ में कभी कराते ही नहीं है। इस ब्लड टेस्ट को लिपोप्रोटीन (a) या Lp (a) कहा जाता है। यह खून में मौजूद एक खास तरह के लिपोप्रोटीन का लेवल बताता है, जिसका बढ़ना हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम से जुड़ा हुआ हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 27 2026 Updated: October 27 2026 01:35
0 42
कोलेस्ट्रॉल बीपी नॉर्मल होने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक :डॉ हर्षित Dr Harshit Gupta cardiologist at Regency Hospital Lucknow

नयी दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल बीपी और बाकी रिपोर्ट्स नॉर्मल होने के बाद भी हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। डॉक्टर ने लिपोप्रोटीन के बारे में बताया जिसका बढ़ना LDL से भी खतरनाक हो सकता है। हार्ट अटैक के मामले आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं। कम उम्र में भी हार्ट अटैक आम होता जा रहा है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक के पीछे बीपी शुगर  कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी वजह हो सकती हैं। लेकिन कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जब सारी रिपोर्ट नॉर्मल होने पर भी हार्ट अटैक आ जाता है। जब कोलेस्ट्रॉल या बीपी जैसी कोई समस्या नहीं थी तो हार्ट अटैक आना कैसे पॉसिबल है? ऐसे में एक टेस्ट की बात सामने आती है, तो ज्यादातर भारतीय लाइफ में कभी कराते ही नहीं है। इस ब्लड टेस्ट को लिपोप्रोटीन (a) या Lp (a) कहा जाता है। यह खून में मौजूद एक खास तरह के लिपोप्रोटीन का लेवल बताता है, जिसका बढ़ना हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम से जुड़ा हुआ हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल से बड़ा दुश्मन है लिपोप्रोटीन (a)
रीजेंसी हास्पिटल लखनऊ के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हर्षित ने कहा कि सभी हेल्थ रिपोर्ट्स नॉर्मल होने के बाद भी हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। आमतौर पर लोग LDL को बुरा कोलेस्ट्रॉल मानते हैं, लेकिन लिपोप्रोटीन (a) उससे भी बड़ा विलेन है। इसके पास एक्सट्रा चिपकने वाला प्रोटीन होता है, जो तीन काम एक साथ करता है। डॉक्टर कहते हैं दिल की धमनियों में प्लाक इन्फ्लेमेशन और खून का थक्का जमने की प्रक्रिया हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है। इसलिए सिर्फ कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट देखकर निश्चिंत हो जाना सही नहीं है। जरूरत पड़ने पर लिपोप्रोटीन(a) की जांच कराना भी हार्ट हेल्थ का अंदाजा लगाने में मदद कर सकता है। रूटीन चेकअप में नहीं पता चलता इसका लेवल डॉक्टर बताते हैं सबसे बड़ी प्रॉब्लम है कि आपका रूटीन कोलेस्ट्रॉल टेस्ट या लिपिड प्रोफाइल इसके लेवल को दिखाते ही नहीं हैं। इसलिए सभी रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद भी अचानक हार्ट अटैक आ जाता है।

 BP और कोलेस्ट्रॉल सामान्य होने पर भी हार्ट अटैक क्यों आता है?
इसके कई कारण हो सकते हैं-धमनियों में ब्लॉकेज कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट सामान्य होने के बावजूद धमनियों में प्लाक जमा हो सकता है। डायबिटीज: शुगर की बीमारी दिल की धमनियों को नुकसान पहुँचा सकती है। धूम्रपान या तंबाकू: इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। तनाव और नींद की कमी: ये हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। परिवार में हृदय रोग का इतिहास: कम उम्र में परिवार के किसी सदस्य को हार्ट अटैक हुआ हो, तो खतरा बढ़ सकता है। अन्य कारण: कभी-कभी धमनियों में अचानक खून का थक्का बनने या उनमें ऐंठन होने से भी हार्ट अटैक हो सकता है।

 हार्ट अटैक के लक्षण  
यदि इनमें से कोई लक्षण हो, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें छाती में दबाव जकड़न या दर्द दर्द का बाँह, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैलना साँस लेने में परेशानी अचानक ठंडा पसीना आना मतली चक्कर या अचानक बहुत कमजोरी महसूस होना। हार्ट अटैक के दौरान BP सामान्य रह सकता है। कुछ लोगों में BP बढ़ता है, जबकि कुछ में गिर भी सकता है। केवल BP या कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट से हार्ट अटैक को खारिज नहीं किया जा सकता। यदि अभी सीने में दर्द साँस फूलना या ठंडा पसीना आ रहा है, तो तुरंत इमरजेंसी में जाएँ। जाँच के लिए ECG और ट्रोपोनिन ब्लड टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है।

ज़रूरी बात: अगर छाती में दबाव या दर्द, साँस लेने में परेशानी, ठंडा पसीना या अचानक कमजोरी हो रही है, तो तुरंत इमरजेंसी में जाएँ। BP सामान्य होने पर भी हार्ट अटैक हो सकता है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना काल से टीकाकरण तक एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कार्य सराहनीय- सीएमओ

कोरोना काल से टीकाकरण तक एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कार्य सराहनीय- सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 31679

कोरोना मरीजो के उपचार में भी एरा ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है।

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 35390

घोड़ों में पाई जाने वाली ग्लैंडर्स नामक बीमारी ने राजस्थान में दस्तक दे दी है और इसका संक्रमण फैलने

प्रदेश में लंपी वायरस से 25 हिरणों की मौत

प्रदेश में लंपी वायरस से 25 हिरणों की मौत

विशेष संवाददाता September 28 2022 34753

गौवंश के लिए कहर बनकर टूटा लंपी वायरस अब हिरणों में फैल रहा है। पिछले डेढ़ महीने में इस बीमारी से 35

वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में एसजीपीजीआई के 20 डॉक्टर-वैज्ञानिक चयनित 

वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में एसजीपीजीआई के 20 डॉक्टर-वैज्ञानिक चयनित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2026 343

पीजीआई के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा विज्ञान की कई अलग-अलग विशेषज्ञताओं में यह मुकाम हासिल किया है। इस

यूपी सरकार ने केंद्र से मांगा 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल, छिड़काव के लिए है जरूरी

यूपी सरकार ने केंद्र से मांगा 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल, छिड़काव के लिए है जरूरी

श्वेता सिंह November 17 2022 119120

केरोसिन मच्छर और इसके लार्वा दोनों को ही मार डालता है। चूंकि अब राशन की दुकानों पर मिट्टी का तेल मिल

गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक !

गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक !

लेख विभाग April 18 2023 29779

कुछ लोग तो बाहर से आने के बाद फ्रिज खोलते हैं, और चिल्ड वाटर पीकर खुश हो जाते हैं लेकिन ऐसा करना सेह

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

लेख विभाग November 08 2022 37123

इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस बनाने का काम करते

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

लेख विभाग March 19 2021 33270

डब्ल्यूएचओ सभी को टीबी से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति व मदद का भाव रखने के साथ ही, बीमारी को समझ

एक्स-रे से 10 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना का संक्रमण

एक्स-रे से 10 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना का संक्रमण

हे.जा.स. January 20 2022 36940

श आरटी-पीसीआर परीक्षण से तेज होगा और इसका परिणाम 5 से 10 मिनट के अंदर आ जाएगा। बता दें कि आरटी-पीसीआ

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 92313

आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने बताया कि  आरोग्य मंदिर में अधिकतर दमा, कब्ज, मधुमेह, स

Login Panel