












































Balrampur Hospotal Lucknow Nursing staff working
लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जनपदों के चिकित्सालयों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग द्वारा अपनी 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 9 अक्टूबर-26 से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के तहत प्रतिदिन सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी है। संघ का स्पष्ट कहना है कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ हुई वार्ता में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनके संबंध में शासनादेश निर्गत होने तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सहमति के बावजूद शासनादेश जारी करने में अनावश्यक विलंब किया जाता है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
संघ की प्रमुख लंबित मांगे
नर्सिंग संवर्ग की प्रमुख मांगें, जिनमें शासन स्तर पर सहमति बनी मांगें भी शामिल हैं, निम्नलिखित हैं—
1. गृह जनपद में तैनाती एवं स्थानांतरण नर्सिंग संवर्ग के लिए गृह जनपद में तैनाती एवं स्थानांतरण की व्यवस्था लागू की जाए।
2. समयबद्ध पदोन्नति निदेशालय से चिकित्सालय स्तर तक नर्सिंग संवर्ग के सभी रिक्त पदों पर नियमानुसार समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।
3. पालनाघर (क्रेच) की व्यवस्था चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए पालनाघर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
4. उच्च शिक्षा हेतु सवेतन अवकाश बी.एससी. नर्सिंग की भाँति नर्सिंग संवर्ग के कार्मिकों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सवेतन अवकाश प्रदान किया जाए।
5. उच्चीकृत जिला चिकित्सालयों में सेवा हितों की सुरक्षा जिला चिकित्सालयों को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किए जाने पर वहां कार्यरत नर्सिंग संवर्ग को उसी संस्थान में समायोजित किया जाए अथवा उनके पदों सहित पूर्व व्यवस्था में वापस किया जाए, ताकि उनके पद एवं सेवा संबंधी हित सुरक्षित रहें।
6. समान एवं उचित भत्ते: उच्च संस्थानों में देय व्यवस्था के अनुरूप नर्सिंग संवर्ग को समान एवं उचित भत्ते प्रदान किए जाएं।
7. रिक्त उच्च पदों पर पदोन्नति चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग संवर्ग के रिक्त उच्च पदों, विशेषकर नर्सिंग प्रशासन के वरिष्ठ पदों, पर शीघ्र पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए।
8. एसीपी (ACP) का लाभ: चिकित्सा शिक्षा विभाग के पात्र कार्मिकों को एसीपी का लाभ समयबद्ध रूप से प्रदान किया जाए तथा किसी भी पात्र नर्सिंग अधिकारी को अनावश्यक रूप से इस लाभ से वंचित न रखा जाए।
शासनादेश जारी होने तक आंदोलन रहेगा जारी।
राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश शासन से मांग करता है कि माननीय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ हुई वार्ता में बनी सहमति का सम्मान करते हुए संबंधित मांगों पर तत्काल शासनादेश निर्गत किया जाए। साथ ही नर्सिंग संवर्ग की अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।
संघ ने स्पष्ट किया है कि केवल आश्वासन नहीं बल्कि मांगों पर ठोस कार्यवाही और सहमति के अनुरूप शासनादेश जारी होना आवश्यक है। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता और संबंधित शासनादेश निर्गत नहीं किए जाते, तब तक प्रदेशव्यापी दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय न होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अशोक कुमार
महामंत्री
राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश







लेख विभाग October 25 2026 0 168
हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2026 0 168
हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 0 98
अखण्ड प्रताप सिंह October 26 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 0 91
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6699
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1624
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1617
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1463
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1463
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1449
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1316
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 1281
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10325
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6699
एस. के. राणा February 01 2026 0 6580
एस. के. राणा January 20 2026 0 6328
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5789
एस. के. राणा January 13 2026 0 5348
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87673
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35939
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38853
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36358
लेख विभाग March 19 2022 0 35917
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73925
इस समस्या को दूर करने के लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आता है। आइए आपको बतात
यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की दर भले ही नियंत्रण में हो लेकिन वायरल फीवर का अटैक कम नहीं हो रहा।
जीन में गड़बड़ियों की वजह से बच्चों या नवजात के फेफड़ों की स्थिति लगातार खराब होती जाती है। उनके फेफ
केंद्र - राज्य सरकार के 60 - 40 शेयर में बन रहे सिरोही मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष से पहला बैच शुरू हो
UTI एक सामान्य संक्रमण है लेकिन सही इलाज के अभाव में यह गंभीर रूप भी ले सकता है। ऐसे में मरीज को चाह
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने गंभीर हार्ट फेलियर और शरीर में ख़ून के बहाव की
देश के औषधि महानियंत्रक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सर्वाइकल कैंसर का टीका बनाने के लिए अनुमति
व्यस्त दिनचर्या में सभी का लाइफस्टाइल सही नहीं रहता। लोग काम के चलते अपने लाइफस्टाइल पर जरा भी ध्यान
हाल ही में चीन से आएं आंकड़ों ने भारतीय स्वास्थ्य विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लगभग एक जैसे
उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी लिखने का आदेश देन

COMMENTS