देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी।

डॉ पुनीत गुप्ता ने बेरियाट्रिक सर्जरी करके नया आयाम स्थापित किया है। वह पहले भी इस तरह की कई बेरिएट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक कर चुके हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 03 2021 Updated: December 03 2021 05:15
0 29672
सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी। प्रतीकात्मक

लखनऊ। गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल के डॉ.पुनीत ने बढ़ते वजन से परेशान 150 किलोग्राम वजन वाले एक युवक की बेरियाट्रिक (मोटापा कम करने की) सर्जरी की, इससे मरीज को कई रोगों से मुक्ति मिलेगी।

अलीगंज निवासी 37 वर्षीय युवक का वजन कुछ ही समय में 100 किलोग्राम से बढ़कर 150 किलोग्राम तक पहुंच गया। परिजनों के अनुसार बढ़ते मोटापे से युवक कई बीमारियों से ग्रसित हो गया था। उसका उठना-बैठना और चंद कदम चलना भी मुश्किल हो गया  था। रात में खर्राटे आने की समस्या, कम उम्र में डायबिटीज, बीपी, सांस फूलने की बीमारियों ने घेर लिया था। इसके साथ ही साथ नींद में कमी से उसकी परेशानियाँ और बढ़ने लगी थी।

समाचार पत्र के माध्यम से युवक को बेरिएट्रिक सर्जरी (मोटापा कम करने की) की जानकारी मिली कि मोटापे और उससे संबंधित बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। फिर युवक ने सर्जरी के लिए अस्पताल की तलाश शुरू की। उसकी मंशा थी कि मुम्बई और दिल्ली जाने की बजाय राजधानी के किसी अस्पताल में सर्जरी हो जाए। एक समाचार पत्र के लेख के माध्यम से उसे सहारा हॉस्पिटल में बेरिएट्रिक एवं गैस्ट्रो सर्जन डॉ.पुनीत गुप्ता की उपलब्धियों की जानकारी मिली। युवक उनसे परामर्श लेने सहारा हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉ. गुप्ता ने बताया कि यहां समस्त सुविधाएं उचित मूल्य पर मिलेंगी और उसको मोटापे की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने युवक को भर्ती होकर सर्जरी करवाने की सलाह दी। साथ ही मरीज के परिजनों को सर्जरी से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया । मरीज 19 नवंबर को भर्ती हुआ और अगले ही दिन 20 तारीख को दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। डा. पुनीत गुप्ता ने बताया कि इस तरह की सर्जरी में एनेस्थीसिया और सहायक स्टाफ की अहम भूमिका होती है। इस सर्जरी के बाद युवक का वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इस सर्जरी को करवाकर मरीज और उसके परिजन बेहद संतुष्ट थे। उन्होंने डॉक्टर, समस्त टीम एवं मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे  अभिभावक सहाराश्री ने लखनऊ में हर प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अस्पताल दिया है, जहां पर नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। कुशल डॉक्टर व उनकी अनुभवी टीम सहारा हॉस्पिटल का गौरव बढ़ा रही है। इसी कड़ी में सहारा हॉस्पिटल के अनुभवी डाक्टर पुनीत गुप्ता ने बेरियाट्रिक सर्जरी करके नया आयाम स्थापित किया है। वह पहले भी इस तरह की कई बेरिएट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक कर चुके हैं, साथ ही मोटापे की समस्याओं से ग्रसित मरीजों को सफल इलाज उचित मूल्य पर मिल चुका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

95 ब्लॉकों में खोले जाएंगे जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केंद्र

95 ब्लॉकों में खोले जाएंगे जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केंद्र

हे.जा.स. April 02 2023 31233

प्रदेश में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के तहत सभी 95 ब्लॉकों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केंद्र

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

लेख विभाग October 13 2022 42521

आधुनिक विज्ञान का मानना है कि उम्र के साथ दोनों हड्डियों के बीच की लिक्विडिटी खराब हो जाती है। इससे

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 8 साल के डायग्नोस्टिक रहस्य को किया उजागर

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 8 साल के डायग्नोस्टिक रहस्य को किया उजागर

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2026 1099

यह एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया होती है जिसे छोटे चीरों से कैमरे और खास सर्जिकल उपकरणों का इस्तेमाल

जानिए लेमनग्रास के फायदे, कैसे करें इस्तेमाल

जानिए लेमनग्रास के फायदे, कैसे करें इस्तेमाल

लेख विभाग November 09 2022 36938

यदि आप भी अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो रोज लेमनग्रास का उपयोग जरूर करें। लेमन ग्रा

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 242 डॉक्टरों के प्रोमोशन का रास्ता साफ।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 242 डॉक्टरों के प्रोमोशन का रास्ता साफ।

हुज़ैफ़ा अबरार December 21 2021 32913

एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम करने वाले 130 चिकित्सक प्रोन्नत होकर प्रोफेसर बन जाएंगे। इसी तरह 110

स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन |

स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के पास पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन |

रंजीव ठाकुर February 15 2021 28430

इस मेले के माध्यम से गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श और जरूरी सेवाएं, परिवार नियोजन के स्थायी व अस

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

एस. के. राणा December 09 2022 27793

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच का लक्ष्य, “सभी लोगों को आवश्यक उन प्रोत्साहनयुक्त, रोकथामयुक्त, उपचारयुक्त

Risk of preterm birth, small for gestational age at birth, and stillbirth after covid-19 vaccination during pregnancy: population based retrospective cohort study

Risk of preterm birth, small for gestational age at birth, and stillbirth after covid-19 vaccination during pregnancy: population based retrospective cohort study

British Medical Journal January 11 2023 31884

The findings suggest that vaccination against covid-19 during pregnancy is not associated with a hig

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

कोरोना को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री की फार्मा कंपनियों के साथ बैठक

विशेष संवाददाता December 30 2022 23931

स्वास्थ्य मंत्री ने तमाम बड़ी फार्मा कंपनियों के साथ बैठक की, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि आने वा

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 12 2022 29310

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वृंदावन पहुंचे। जहां ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और

Login Panel