देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पटना में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 60 नये मरीज

बिहार की राजधानी पटना में डेंगू जमकर कहर ढा रहा है। पिछले 24 घंटों में पटना के 3 अस्पतालों में डेंगू के 60 नए मरीज मिले हैं। फिलहाल पीएमसीएच में 29 मरीज मिले हैं जबकि एनएमसीएच में 21 डेंगू संक्रमित मिले हैं। वहीं आईजीआईएमएस में 10 मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विशेष संवाददाता
September 23 2022 Updated: September 23 2022 19:53
0 35210
पटना में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 60 नये मरीज सांकेतिक चित्र

पटना।  बिहार की राजधानी पटना में डेंगू जमकर कहर ढा रहा है। पिछले 24 घंटों में पटना के 3 अस्पतालों में डेंगू के 60 नए मरीज मिले हैं। फिलहाल पीएमसीएच में 29 मरीज मिले हैं जबकि एनएमसीएच में 21 डेंगू संक्रमित मिले हैं। वहीं आईजीआईएमएस में 10 मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

वहीं डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (disease control officer) डॉ. सुभाष कुमार प्रसाद ने बताया कि पटना में अब डेंगू (Dengue) के मरीजों की संख्या बढ़कर 572 हो गई है। उन्होंने ये भी बताया कि जिले के कंकड़बाग और बांकीपुर इलाके के कुछ घरों और निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी किया गया था। इस दौरान कई घरों की छतों पर खाली बर्तनों में और टायरों आदि में पानी जमा मिला था जिनमें मच्छरों (mosquitoes) का लार्वा भी पाया गया। इसके बाद फौरन लार्वा को नष्ट किया गया और लोगों को पानी जमा न होने देने की हिदायत भी दी गई।

 

बता दें कि पटना शहर के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों (hospitals) में डेंगू संक्रमित कुल 13 बच्चे भर्ती हैं। इनकी उम्र 1 साल से 10 साल के बीच है। सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों और चिकित्सकों के क्लिनिक में हर रोज 100  ज्यादा डेंगू संक्रमित मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं प्राइवेट जांच लैब में भी बुखार पीड़ितों की जांच रिपोर्ट में तकरीबन एक चौथाई डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं।

 

डेंगू के लक्षण कैसे पहचानें

तेज बुखार (high fever), सिर दर्द, बदन दर्द, भूख की कमी, उल्टी, डायरिया, आंखों में दर्द, थकान, सुस्ती, घुटने का दर्द, शरीर में लाल धब्बे, नाक से खून ये सब डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों (symptoms) के दिखाई देने पर फौरन डॉक्टर के पास जाएं और प्लेटलेट्स काउंट चेक कराएं। डेंगू के लक्षण आम तौर पर संक्रमण के चार से छह दिनों बाद शुरू होकर 10 दिनों तक रह सकते हैं। ध्यान रहे कि डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयों का सेवन बिल्कुल न करें। दरअसल डॉक्टरों का कहना है कि खुद से गलत दवाइयां लेने से और लक्षणों को नजरअंदाज करने से 3 से 4 दिन में डेंगू पीड़ितों की हालत ज्यादा खराब हो सकती है।

Edited by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

 स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी September 10 2023 36478

स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने जा रही ह

भारतीय सेना चिकित्सा कोर के कोविड योद्धाओं ने बढ़ाई सार्वजनिक जागरूकता।

भारतीय सेना चिकित्सा कोर के कोविड योद्धाओं ने बढ़ाई सार्वजनिक जागरूकता।

admin August 11 2021 26795

सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने अपना 52वां स्थापना दिवस मनाया।

रेलवे स्टेशन पर मास्क नही लगाने पर देना होगा पाँच सौ रूपये का जुर्माना।

रेलवे स्टेशन पर मास्क नही लगाने पर देना होगा पाँच सौ रूपये का जुर्माना।

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2021 31702

स्टेशन पर तैनात अधिकारियों और ट्रेनों में चेकिंग स्टाफ को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे यह सुनिश्च

सेक्स के दौरान महिला साथी के इच्छाओं का रखें ख्याल 

सेक्स के दौरान महिला साथी के इच्छाओं का रखें ख्याल 

लेख विभाग January 16 2023 178434

यौन उत्तेजना को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाला ओरल सेक्स संभोग के दौरान ऑर्गेज्म प्राप्ति की सं

भारतीय दवा निर्माता कंपनी Alembic को inj.Treprostinil के लिए USFDA से मिली मंजूरी। 

भारतीय दवा निर्माता कंपनी Alembic को inj.Treprostinil के लिए USFDA से मिली मंजूरी। 

हे.जा.स. February 13 2021 29922

इंजेक्शन का प्रयोग pulmonary arterial hypertension के मरीज़ में किया जाता है। इस इंजेक्शन को PAH में

बुजुर्गों और बच्चों में बढ़ा H3N2 वायरस का प्रकोप

बुजुर्गों और बच्चों में बढ़ा H3N2 वायरस का प्रकोप

एस. के. राणा March 20 2023 27792

गुरुग्राम में 11 महीने की बच्ची संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला के स्वास्थ्य म

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

हे.जा.स. January 29 2021 24686

किसी बंद स्थान पर अधिकतम 200 व्यक्तियों या उस स्थान की क्षमता के पचास फीसदी लोग को ही एक साथ उपस्थित

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

हे.जा.स. November 03 2021 38747

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने लाल किले पर किया योग

विशेष संवाददाता April 07 2022 43465

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग अनेक बीमारियों के उपचार, रोकथाम और नियंत्रण में प्रभावी है। स्वस्थ जीवन

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

एस. के. राणा December 08 2022 29132

दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय विवाहित महिला के 33 सप्ताह यानी करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की

Login Panel