देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

मालती कहती हैं कि फाइलेरिया रोगी नेटवर्क से जुड़कर बहुत खुश हूँ | इसके द्वारा  गाँव में अन्य लोगों को फाइलेरिया की दवा का सेवन करने और मच्छर से बचाव के तरीकों के बारे में बताती हूँ | फाइलेरिया मरीजों से नेटवर्क से जुड़ने की गुजारिश भी करती हूँ |

हुज़ैफ़ा अबरार
November 12 2022 Updated: November 12 2022 12:33
0 26892
सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

लखनऊ। जीवन में वर्षों से जिस शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हों और उसके पूरी तरह से ठीक होने की आस छोड़ चुके हों अगर उसमें धीरे-धीरे सुधार नजर आने लगे तो बेहद राहत महसूस होती है| ऐसा ही कुछ बक्शी का तालाब ब्लॉक के कठवारा गाँव की 65 वर्षीया मालती के साथ हुआ | उन्होंने तो आस ही छोड़ दी थी कि बीमारी से उनको कोई राहत मिलने वाली है लेकिन निरंतर प्रयास और स्वास्थ्य विभाग व संस्थाओं के सहयोग से अब वह बहुत राहत महसूस कर रहीं हैं |

 

मालती 30 साल से फाइलेरिया बीमारी (filarial disease) से ग्रसित हैं और वह आस छोड़ चुकी थीं कि कभी उन्हें इस बीमारी से राहत या मुक्ति मिलने वाली है। मालती बताती हैं कि 30 साल पहले उन्हें ठंड देकर बुखार आया व कुछ समय बाद दाईं जांघ और दायें स्तन में गांठ पड़ गई। इसके बाद धीरे-धीरे दायें पैर और स्तन में सूजन आ गई। पति लखनऊ से बाहर काम करते थे। सूचना पर वह घर आये और कई जगह इलाज कराये लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। घर की माली हालत ऐसी नहीं थी कि प्रतिदिन ब्लॉक  या शहर में जाकर इलाज करवाते। जब  सूजन पैर में ज्यादा होती थी तो  दवा मंगाकर खा लेते थे। बुखार आने पर गाँव के ही प्राइवेट डाक्टर को दिखाते थे। पैर और स्तन दोनों ही फाइलेरिया (filariasis) से ग्रसित हैं | सूजन के कारण चलने- फिरने में तो दिक्कत होती ही थी और मेरे शरीर का वजन 95 किलोग्राम हो गया था।

 

मालती बताती हैं कि आठ माह पहले गाँव की आशा कार्यकर्ता (ASHA worker) के साथ में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) (Center for Advocacy and Research (CIFAR) संस्था से सर्वेश मिलने आये आए और उन्होंने हमारे साथ अन्य फाइलेरिया ग्रसित मरीजों से बीमारी के बारे में बात की। उन्होंने फाइलेरिया की दवा का कोर्स करने,  व्यायाम करने,  प्रभावित अंगों की सही तरीके से सफाई करने आदि के बारे में बताया | इसके साथ ही मच्छरों से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। उनके द्वारा बतायी गई बातों पर अमल करने का यह परिणाम हुआ कि प्रभावित अंगों के सूजन में कमी आ गई। आठ माह में वजन 95 से घटकर 72 किलोग्राम हो गया। पहले चलना तो दूर  उठने - बैठने में बड़ी दिक्कत होती थी वहीं अब चंद्रिका देवी मंदिर रोज पैदल जाते हैं जो घर से लगभग चार किलोमीटर दूर है।

 

सर्वेश ने गाँव में फाइलेरिया रोगियों का नेटवर्क बनाया जिससे जुड़ने के बाद सभी मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठवारा में पंजीकरण कराकर चिकित्सक के माध्यम से दवा दिलाई गई।  डाक्टर की सलाह पर दवा का सेवन किया। रुग्णता प्रबंधन और दिव्यांगता निवारण  (एमएमडीपी) (Management and Prevention of Disability) (MMDP) के प्रशिक्षण में शामिल हुई और बताए गए अभ्यास के अनुसार व्यायाम और प्रभावित अंगों की साफ सफ़ाई की।  इसका परिणाम यह हुआ कि प्रभावित अंगों के सूजन में लगभग 70 प्रतिशत की कमी आयी। पैर के चिकनेपन में कमी आई है और वह हल्का हो गया है,  जिससे अब चलने-फिरने और उठने - बैठने में बहुत आराम है।

 

मालती बताती हैं कि पहले तो लगभग हर माह बुखार आता था और बरसात के मौसम में तो जरूर आता था लेकिन सात माह हो गए हैं अभी तक बुखार नहीं आया है। वह कहती हैं कि फाइलेरिया रोगी नेटवर्क (filariasis patients) से जुड़कर बहुत खुश हूँ | इसके द्वारा  गाँव में अन्य लोगों को फाइलेरिया की दवा (filariasis medicine) का सेवन करने और मच्छर से बचाव के तरीकों के बारे में बताती हूँ | फाइलेरिया मरीजों से नेटवर्क से जुड़ने की गुजारिश भी करती हूँ |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

हे.जा.स. January 24 2022 33908

यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व

देश में कोरोना की सुनामी, 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले आये 

देश में कोरोना की सुनामी, 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले आये 

एस. के. राणा January 08 2022 20541

राहत की बात यह है कि नए केसों में इजाफे की तुलना में मौतों का आंकड़ा काफी कम है। शुक्रवार को देश भर

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

आरती तिवारी November 24 2022 25979

ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले के बाद जिला प्रशा

लखनऊ में पाएं गए मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, अन्य छात्र भी हो सकते हैं संक्रमित ?

लखनऊ में पाएं गए मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, अन्य छात्र भी हो सकते हैं संक्रमित ?

रंजीव ठाकुर August 08 2022 26492

राजधानी के एक बच्चे में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण पाएं गए है जिसकी वजह से हड़कम्प मच गया है और कक्षा में स

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. October 10 2021 27735

केवल 52 प्रतिशत देश ही मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व रोकथाम कार्यक्रमों के सम्बन्ध में लक्ष्य पू

चंदौली में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट

चंदौली में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट

आरती तिवारी November 28 2022 24240

जिला मलेरिया अधिकारी पीके शुक्ला ने कहा कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इ

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

एम्स बिलासपुर के दूसरे फेज को बनाने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28349

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के दूसरे फेज का निर्माण करीब 800 करोड़ रुपये से होगा। इसके

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

एस. के. राणा May 12 2022 24698

एक अन्य जानकार ने कहा, 'मौजूदा टीकाकरण कार्यक्रम में दखल देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वैक्सीन म

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

श्वेता सिंह October 04 2022 31871

इस शिविर में राजधानी के चार बड़े डॉक्टरों ने लोगों का हेल्थ चेकअप किया। मेडिकल कैम्प में आए लखनऊ के

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

हे.जा.स. January 28 2021 26265

कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में

Login Panel