देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव

बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पित्ताशय के कैंसर के लिए जिम्मेदार ड्राइवर म्यूटेशन (इस कैंसर के लिए जिम्मेदार म्यूटेशन) की पहचान कर ली है। शोध में 27 म्यूटेशन की पहचान की गई, जिनके लिए 14 जीन जिम्मेदार थे। म्यूटेशन के लिए विशेष रूप से दो जीन पी 53 और केआरएएस (KRAS) सबसे ज्यादा जिम्मेदार पाए गए। बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पित्ताशय के कैंसर के लिए जिम्मेदार ड्राइवर म्यूटेशन (इस कैंसर के लिए जिम्मेदार म्यूटेशन) की पहचान कर ली है।

आरती तिवारी
August 30 2022 Updated: August 30 2022 19:03
0 29134
अब पित्ताशय के कैंसर का इलाज संभव प्रतीकात्मक चित्र

वाराणसी (लखनऊ ब्यूरो) गॉल ब्‍लैडर जिसे हिंदी में पित्‍त की थैली बोलते हैं, यह लिवर के ठीक नीचे नाशपती के आकार का होता है। यह 3 से 4 इंच लंबा और करीब 1 इंच तक चौड़ा होता है। इसका काम बाइल बनता उसे पाचन क्रिया तक पहुंचाना होता है। लेकिन जब पित्‍त की थैली में कैंसर हो जाता है तो ये काम करना बंद कर देती है। वहीं अब पित्ताशय का कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं रह जाएगी।

 

बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पित्ताशय के कैंसर के लिए जिम्मेदार ड्राइवर म्यूटेशन (इस कैंसर के लिए जिम्मेदार म्यूटेशन) की पहचान कर ली है। शोध में 27 म्यूटेशन की पहचान की गई, जिनके लिए 14 जीन जिम्मेदार थे। म्यूटेशन के लिए विशेष रूप से दो जीन पी 53 और केआरएएस (KRAS) सबसे ज्यादा जिम्मेदार पाए गए। उन्होंने पाया कि कोशिका वृद्धि (cell growth), मेटाबोलिज्म (Metabolism) और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने वाले एक प्रकार के प्रोटीन एमएपीके, एमटीओआर इस कैंसर की प्रमुख पाथवे हैं और एमटीओआर (MTOR) के असर को घटाकर इसका उपचार किया जा सकता है।

 

सर्जिकल आंकोलॉजी (surgical oncology) में प्रो. मनोज पांडेय की अगुवाई में हुए शोध में पहली बार पित्त की थैली के कैंसर के म्यूटेशन की जानकारी मिलने के बाद इसका प्रकाशन भी शोध पत्रिका मालिक्यूलर बायोलॉजी (molecular biology) रिपोर्ट्स में प्रकाशित हो चुका है। प्रो. पांडेय के अनुसार मानव शरीर में पित्त की थैली यानि गॉलब्लैडर का कार्य पित्त को संग्रहित करना तथा भोजन के बाद पित्त नली के माध्यम से छोटी आंत में पित्त का स्राव करना है।

 

बता दें कि  यह कैंसर ज्यादातर 45 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं में पाया जाता है। पुरुषों की तुलना में यह महिलाओं में पांच गुना अधिक होता है। शुरुआत में इसके कोई लक्षण न होने से देर से पता चलता है। पित्ताशय के कैंसर में बचने की दर 10-20 प्रतिशत ही है। मानव शरीर में पित्त की थैली यानि गाल ब्लेडर का कार्य पित्त को संग्रहित करना तथा भोजन के बाद पित्त नली के माध्यम से छोटी आंत में पित्त का स्राव करना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

हे.जा.स. February 09 2021 45418

मांस में लगने वाले इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज द्वारा भारत में न

केजरीवाल सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे निशुल्क

केजरीवाल सरकार का ऐलान, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे निशुल्क

एस. के. राणा December 14 2022 30263

दिल्ली सरकार नए साल यानी एक जनवरी से अपने अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों पर 450 तरह की जांच मुफ्त म

RML के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल से डॉ. आये

RML के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल से डॉ. आये

आरती तिवारी March 31 2023 27042

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉ

विश्व टी.बी. दिवस पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू ने जनमानस को टी.बी. के प्रति किया जागरूक

विश्व टी.बी. दिवस पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू ने जनमानस को टी.बी. के प्रति किया जागरूक

हुज़ैफ़ा अबरार March 25 2022 27119

हर साल 24 मार्च को हम विश्व टी.बी. दिवस के रूप में मनाते हैं। इस साल ‘विश्व टीबी दिवस 2022’ की थीम ‘

डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री

डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री

विशेष संवाददाता March 31 2022 30905

डॉक्टरों के बचाव में सरकार ने दौसा के एसपी को हटाने, लालसोट पुलिस स्टेशन के एसएचओ के निलंबन और वहीं

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, भारत के कोविड रोगियों को दे रहा है नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा।  

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, भारत के कोविड रोगियों को दे रहा है नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा।  

एस. के. राणा May 19 2021 43827

‘ईग्लोबल डॉक्टर्स’ के माध्यम से कोरोना वायरस के संभावित रोगियों को निजी परामर्श सेवाएं दे रहे हैं। h

मेरठ में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मरीज।

मेरठ में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मरीज।

हे.जा.स. January 01 2021 24072

करीब एक हजार एक्टिव केस हैं। मौतों का कुल आंकड़ा चार सौ पार कर चुका है, जबकि 354 मरीज होम आइसोलेशन म

लिवर ट्रांसप्‍लांट: लिविंग डोनर की भरी कमी से जूझ रहा है देश

रंजीव ठाकुर September 10 2021 31653

लिवर सिरोसिस भी बड़ा कारण होता है। लिवर सिरोसिस की वजह से ट्रांसप्लांट की सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है।

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

हे.जा.स. September 10 2022 35778

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमार

गर्मी का सितम, डायरिया से 6 दिन में पांच मरीजों की मौत

गर्मी का सितम, डायरिया से 6 दिन में पांच मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता June 11 2023 35544

मैनपुरी जिला अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले छह दिन में ओपीडी में डायरिया के 298 मरीज पहुं

Login Panel