देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

वर्तमान में ज़िले में कोरोना के 49 सक्रिय मामले हैं। इस बीच करीब 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। सोमवार को कोरोना से एक प्रसूता की मौत हो गई। इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

0 26482
लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

लखनऊ। राजधानी  में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण  पैर पसार रहा है। बुधवार को जारी लिस्ट में 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है। पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमित मरीजों की संख्या 6-7 के बीच रह रही थी। वर्तमान में ज़िले में कोरोना के 49 सक्रिय मामले हैं। इस बीच करीब 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है।

 

सोमवार को  कोरोना से एक प्रसूता (pregnant woman) (20 वर्ष) की मौत हो गई। पिछले करीब 40 दिन बाद कोरोना संक्रमण (corona infection) से मृत्यु का मामला सामने आया है। इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग (health department) अलर्ट मोड पर आ गया है।

 

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाली प्रसूता को 13 अक्तूबर को क्वीन मेरी अस्पताल (Queen Mary Hospital) में भर्ती कराया गया था। जांच में पाया गया कि उसे एनीमिया (anemia) है। प्रसव के बाद खून की कमी होने से महिला शॉक में चली गई। टेस्ट के दौरान उसमें कोविड 19 की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।

 

सीएमओ लखनऊ (CMO Lucknow) ने बताया कि, महिला की हालत बेहद गंभीर थी। उन्होंने सभी से मास्क (mask) लगाने के साथ कोरोना का टीका (corona vaccine) लगवाने की अपील की है। इसके अलावा बूस्टर डोज लगवाने को भी प्रेरित किया।

 

सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया कि कोविड के कुल मरीजों में आठ पुरुष हैं। अलीगंज में तीन, आलमबाग व एनके रोड इलाके में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गोसाईगंज, इंदिरानगर में एक-एक मरीज सामने आया। बताया कि दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ऑपरेशन से पहले किए गए टेस्ट में दो मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी

हे.जा.स. October 31 2022 34257

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवीला ने अधिकारियों को दवा की कमी और अस्पतालों की स्थिति

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

निजी अस्पताल का कारनामा, खुलेआम गर्भपात कराने का लगाया गया बोर्ड

विशेष संवाददाता July 18 2023 37512

प्राइवेट हॉस्पिटल का नया कारनामा आया सामने है। प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा खुले आम गर्भपात का प्रचार कि

बिरला आईवीएफ की लखनऊ में फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं शुरु

बिरला आईवीएफ की लखनऊ में फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2023 39720

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ दंपत्तियों के फर्टिलिटी के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

हे.जा.स. October 02 2021 37389

कोविड-19 लॉकडाउन शुक्रवार को तड़के चार बजे हटाया गया तथा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नये

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को होगी ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक।

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को होगी ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 29463

यह अभियान अंतर्विभागीय सहयोग से चलाया जायेगा इसलिए सभी सहयोगी विभागों से माइक्रो प्लानिंग फार्मेट्स

अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना

अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना

एस. के. राणा October 06 2022 30993

देश में कोरोना के मामलो में गिरावट आ रही है। वहीं अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर जुर्माना नहीं लगे

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

अमेरिका में नौ साल बाद मिला पोलियो संक्रमित एक व्यक्ति

हे.जा.स. July 23 2022 45190

स्वास्थ्य संस्था सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक देश में आखिरी बार पोलियो का कोई

कोविड-19 वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं होगा: आईसीएमआर वरिष्ठ अधिकारी

कोविड-19 वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं होगा: आईसीएमआर वरिष्ठ अधिकारी

एस. के. राणा July 10 2021 32381

ईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ समीरन पांडा ने कहा कि कोविड-19 पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकता है। इन्फ्ल

‘वर्ल्ड अस्थमा डे

‘वर्ल्ड अस्थमा डे' पर कार्यक्रम का आयोजन

आरती तिवारी May 01 2023 28473

विश्व अस्थमा दिवस के मौके पर केजीएमयू, लखनऊ के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा अस्थम

डाइटिशियन: कैसे बने जानिये

डाइटिशियन: कैसे बने जानिये

आयशा खातून June 16 2022 96395

डाइटिशियन, चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सक और मरीज के बीच आहार विशेषज्ञ एक पुल का काम करता है जो मरीज

Login Panel