देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

आँखों का मेकअप कैसे करें? 

आंखों दिल की ज़ुबान होती हैं। कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ बयाँ कर जाती हैं। दुनिया की खूबसूरती दिखाने वाली ये आंखों, हमारी खूबसूरती को भी दर्शाती हैं।

सौंदर्या राय
September 06 2021 Updated: September 06 2021 19:23
0 45152
आँखों का मेकअप कैसे करें?  प्रतीकात्मक

हमारे चेहरे को खूबसूरत बनाने मे आंखों का अहम रोल होता है। आंखों से हर किसी की भावनाएं समझी जा सकती है। आमतौर पर लोगो को बड़ी आँखे बहुत पसंद होती है। कुछ लड़कियों की आंखों बहुत ही सुंदर और आकर्षक होती है जिनमे काजल, मास्कारा और लाइनर लगाने के बाद उनकी खूबसूरती मे चार चाँद लग जाते है। आंखों दिल की ज़ुबान होती हैं। कुछ कुछ नहीं  कहते हुए भी बहुत कुछ बयाँ कर जाती हैं। दुनिया की खूबसूरती दिखाने वाली ये आंखों, हमारी खूबसूरती को भी दर्शाती हैं। आज हम आपको आँखों का मेकअप करना बताने जा रहे हैं।

प्राइमर (Primer)
आंखों के मेकअप  के चुनाव को लेकर विशेष सावधानी बरते। खासतौर पर जब आँखे थकान से भारी हो तो ये और भी ज़रूरी हो जाता है। आंखों मेकअप का सबसे पहला टिप्स है, मेकअप के दौरान प्रयोग किए जाने वाला प्राइमर आपकी त्वचा के रंग से मिलता हो। प्राइमर को लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसकी पतली सी परत लगाई जाए। यदि आप लंबे समय तक मेकअप रखना चाहती है तो मेकअप का प्रयोग बहुत ज़रूरी है। 

आईशैडो (Eye-shadow)
आँखो की सुंदरता के लिए आईशैडो बेहद अहम भूमिका निभाता है। आईशैडो ना केवल आपकी आंखों को सुंदर बनता है बल्कि चार चाँद लगता है। आईशैडो के बिना मेकअप अधूरा सा लगता है। आईशैडो को आप अपने चेहरे के रंग के मुताबिक करे तो और भी बेहतर लगता है। सामानया रंग वालो को हल्के रंग के आईशैडो का प्रयोग करना चाहिए। अधिक सुंदर दिखने के लिए आप एक ज़्यादा रंग वाले आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन ध्यान रखे की किस रंग के साथ कों सा रंग अच्छा लगेगा।

आई लाइनर (Eyeliner)
आइलाइनर हो या काजल दोनो का आंखों मेकअप काफ़ी अहम रोल होता है। हालांकि इसे लगाते समय थोड़ी सावधानी ज़रूरी बरतनी पढ़ती है। अपनी आँखो को सुंदर बनाने के लिए आप थोड़ा चौड़ा आई लाइनर लगाए। यदि आप एक लड़की है और आप अपने ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए इसका प्रयोग कर रही है तो हल्का सा आई लाइनर आपकी आँखो को अच्छा लुक  देगा। इसे लगाने के बाद आँखो के साइड से थोडा बाहर की ओर निकाल ले, इससे आँखे बड़ी दिखाई देंगी। ऐसे तो मेकअप की दुनिया मे आँखों के लिए कई मेकअप है बस ज़रूरत है सावधानी बरतने की।

मस्कारा (Mascara)
मस्कारा आपकी पलकों को बड़ा और सुंदर दिखाता है। मस्कारा ब्रश को अपनी पलकों की जड़ों से ऊपर की ओर ले जाते हुए लगाएं। मास्कारे का प्रयोग करने से आँखो की पलके भारी और घनी दिखाई देती है जो आकर्षक लुक देती करती है। इसके अलावा आँखे बड़ी और सुंदर भी दिखाई देती है। इसके लिए ज़रूरी है की मास्कारे को दोनो तरफ तरफ की पलकों के पार लगाना चाहिए। ताकि दोनो तरफ की पलके घनी दिखाई दे जिससे आपकी आँखे और सुंदर दिखाई दे।

काजल (Kajal)
आँखों की खूबसूरती को बढ़ाने में  काजल का भी बहुत योगदान होता है। काजल लगाने पर आपकी आँखों की सुंदरता काफ़ी हद तक बढ़ जाती है। इससे ना सिर्फ़ सुंदरता बढ़ती है यह आपकी आँखों को कई रोगो या गंदगी को भी दूर करता है। जब भी आप काजल का चुनाव करे तो जाँचे की यह आपकी आंखों मे कितने देर तक टिका रह सकता है। बहुत से काजल बहुत जल्दी आंखों आसपास फैल जाते हैं  जिससे मेकअप खराब हो जाता है।

ऑय लैशेस (Eye Lashes)
बहुत सी लड़कियों की आँखे काफ़ी पतली होती है उन्हे अपनी आँखो का लुक अच्छा नहीं लगता। उन्हें अपनी आँखो को आकर्षक बनाने के लिए ऑय लैशेस लगाना चाहिए जिससे आँखो की चमक दोगुनी हो जाए।

शिम्मर (Shimmer )
बहुत सी लड़कियों की आँखे छोटी होती है तो उन्हे अपनी आँखो को सुंदर और आकर्षक बनाए के लिए शिम्मर का प्रयोग करना चाहिए। यह एक तरह का शाइनिंग पाउडर  होता है जो आँखो को नई चमक देता है। शिम्मर को आँखो की पलकों पर लगाए और इसे सावधानी से इस्तेमाल करें।

आँखो के मेकअप के लिए, इन टिप्स की मदद से आप अपनी आँखो को सुंदर और आकर्षक बना सकती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

हे.जा.स. August 28 2022 28228

जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है, कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

एस. के. राणा October 11 2022 36042

रविवार की आधी रात में आरजू ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।छात्रा की मौत से इलाके में सन

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

श्वेता सिंह September 20 2022 29223

धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ दवाएं जैसे एस्ट्रोजन खून के जमने की जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं।

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फेफड़ों के कैंसर के निदान के लिए चल रहा हैं लंग कैंसर क्लीनिक

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फेफड़ों के कैंसर के निदान के लिए चल रहा हैं लंग कैंसर क्लीनिक

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 33295

5 ऐसे खाद्य पदार्थ है जो आपके कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं वे मांस, तला हुआ खाना, रिफाइन्ड (परिष्क

मिर्जापुर में बनेगा नया अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

मिर्जापुर में बनेगा नया अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता March 15 2023 43508

नए अस्पताल में 100 बेड का पुरुष और 100 बेड का महिला अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ को पा

सावधान! शरीर में अंदरूनी रूप से पल रहे रोग का संकेत हो सकता है पैरों का सुन्न होना

सावधान! शरीर में अंदरूनी रूप से पल रहे रोग का संकेत हो सकता है पैरों का सुन्न होना

श्वेता सिंह October 11 2022 30383

इसे मेडिकल भाषा में पेरेस्टेसिया के रूप में जाना जाता है। यह तब हो सकता है जब आप अपनी बांह पर लेट गए

जीभ का रंग भी बताता है सेहत का हाल

जीभ का रंग भी बताता है सेहत का हाल

श्वेता सिंह August 26 2022 38699

हमारी ज़बान हमेशा गुलाबी नहीं रहती। जब भी आप किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं, तो आपकी ज़बान का रंग भ

ब्रिटेन में बर्ड फ्लू का कहर

ब्रिटेन में बर्ड फ्लू का कहर

हे.जा.स. November 03 2022 30089

यूनाइटेड किंगडम में एविएन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यूके की मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

रंजीव ठाकुर August 16 2022 45636

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते है लेकिन खाली बेड ना मिलने की व

देश के बड़े शहर बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण रहने लायक नही

देश के बड़े शहर बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण रहने लायक नही

एस. के. राणा April 12 2022 36089

साइंस एडवांस्ड में प्रकाशित एक अध्ययन की माने तो भारत के ज़्यादातर बड़े शहर वायु-प्रदूषण के कारण श्मशा

Login Panel