देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

शुरुआती चरणों में कैंसर के इलाज से होगी जान और माल दोनों की बचत- डा. हरित

विकसित देशों में जहां कैंसर के 70 फीसदी से ज्यादा मामले शुरुआती चरण में पकड़ में आ जाते हैं वहीं हमारे यहां 70 फीसदी मामलों की पहचान एडवांस्ड स्टेज में ही हो पाती है।

0 25937
शुरुआती चरणों में कैंसर के इलाज से होगी जान और माल दोनों की बचत- डा. हरित प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। देश में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए डायग्नोस्टिक केंद्रों और कैंसर के इलाज के लिए बेहतर संसाधनों की सख्त जरूरत हो गई है। शुरुआती चरणों में कैंसर के इलाज का परिणाम बहुत ही, कम खर्चीला और उपचार संबंधी बहुत ही कम मृत्यु दर के रूप में सामने आता है। इस सच्चाई की अनदेखी करने पर हम कैंसर के खिलाफ जंग हार जाते हैं। 

मैक्स हॉस्पिटल साकेत नई दिल्ली में मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ  कैंसर केयर के चेयरमैन डॉ हरित चतुर्वेदी ने कहा विकसित देशों में जहां कैंसर के 70 फीसदी से ज्यादा मामले शुरुआती चरण में पकड़ में आ जाते हैं वहीं हमारे यहां 70 फीसदी मामलों की पहचान एडवांस्ड स्टेज में ही हो पाती है। ऐसी स्थिति में किसी स्पेशियल्टी हॉस्पिटल में ऑपरेशन पर जितना खर्च होता है, उसके पांच फीसदी से कम में ही शुरुआती लक्षणों वाले मरीज का इलाज हो जाता है। इससे अस्पतालों से लेकर कैंसर केयर सेंटरों पर मरीजों का बोझ भी कम होगा, जिन्हें इमेजिंग से लेकर एंडोस्कोपी और बायोप्सी संबंधी उपकरणों से लैस होना पड़ता है। 

चिकित्सा की मानक प्रक्रिया यह होनी चाहिए कि 80 फीसदी  से अधिक मरीजों का 72 घंटे के अंदर इलाज हो जाना चाहिए। एक और बड़ी समस्या यह है कि एडवांस्ड स्टेज के कैंसर और मरीज के आखिरी छह महीने की बीमारी के इलाज पर ही संसाधनों का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। यही राशि यदि कैंसर से बचाव और शुरुआती डायग्नोसिस पर खर्च की जाए तो बड़े पैमाने पर मरीजों और समाज के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। यह जानकारी सुकून देती है कि कैंसर के लगभग 60 फफीसदी मामलों से बचा जा सकता है। इसमें तंबाकू सेवन के कारण दो-तिहाई से अधिक मरीज शामिल हैं जबकि खानपान, लाइफ स्टाइल से होने वाले कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, लीवर कैंसर आदि के टीके के कारण एक तिहाई मामलों से बचा जा सकता है। आईटी और जनसंचार साधनों के जरिये लोगों को शिक्षित करने से कैंसर के मामलों की स्थिति आश्चर्यजनक रूप से सुधर सकती है। 

डॉ हरित चतुर्वेदी ने कहा कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक विरोधाभास यह नजर आता है कि हम पहले से बेहतर स्थिति में पहुंच रहे हैं लेकिन हमें अभी भी इस मामले में लंबा सफर तय करना है। मैं अक्सर महसूस करता हूं कि हम किसी खास हिस्से को बमुश्किल सुरक्षित रख पाते हैं। उचित समय पर और संपूर्ण इलाज की सुविधा आबादी के 15 फीसदी से अधिक लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। इस चुनौती को देखते हुए हम आशंकित हैं कि भौगोलिक स्थितियों, जीवनदर, बढ़ती अर्थव्यवस्था और लाइफ स्टाइल आदि में बदलाव के कारण अगले दशक में कैंसर के मामले दोगुने हो जाएंगे। सौभाग्य की बात है कि पिछले दो दशक में हमने प्रशिक्षित चिकित्साकर्मियों और संपूर्ण सुविधा वाले कैंसर केंद्रों की संख्या में आश्चर्यजनक वृद्धि देखी है। 

दरअसल पिछले दस वर्षों के दौरान हमारे पास पिछली सदी के मुकाबले प्रोफेशनल चिकित्सकों की अधिक संख्या हो गई है। जब तक किसी कैंसर उपचार केंद्र पर समग्र चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो उसे संपूर्ण नहीं माना जा सकता है। अब वक्त आ गया है कि हम कैंसर के मामले कम करने की योजना को अपना मुख्य उददेश्य बनाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में 50 लाख आबादी पर 500 वेंटिलेटर, अभाव में दम तोड़ देतें हैं गंभीर मरीज़

लखनऊ में 50 लाख आबादी पर 500 वेंटिलेटर, अभाव में दम तोड़ देतें हैं गंभीर मरीज़

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2022 39904

लखनऊ में वेंटिलेटर की बदहाल व्यवस्था ने दूसरे दिन भी एक मरीज की जान ले ली। लकवाग्रस्त मरीज को समय पर

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता August 27 2022 37520

दिल्ली के नरेला में निर्मित यह संस्थान देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान होने के साथ ही उत्तरी भा

नारायणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. राहुल राय से समझिये हेपेटाइटिस  के बारे में

नारायणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. राहुल राय से समझिये हेपेटाइटिस के बारे में

लेख विभाग February 11 2022 26603

हेपेटाइटिस एक बीमारी है जो यकृत की सूजन का कारण बनती है और इसे नुकसान पहुंचाती है। अगर अनियंत्रित हो

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

एस. के. राणा January 20 2022 27440

कोरोना मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का पहला आकलन जल्द आने वाला है। संगठन ने कोरोना से हुई मौतों की

85% डॉक्टर्स काम पर लौटे, गहलोत सरकार का दावा

85% डॉक्टर्स काम पर लौटे, गहलोत सरकार का दावा

जीतेंद्र कुमार October 14 2022 30657

मरीजों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। पिछले 7 दिनों से एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट्स हड़ताल पर

मेडिकल दाखिले में छात्रों की पहली पसंद केजीएमयू-लोहिया संस्थान, दूसरे चरण काउंसिलिंग शुरू 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

अनिल सिंह November 03 2022 38026

बीआरडी प्रशासन ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर हैं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित

नही थम रही कोरोना की रफ्तार

नही थम रही कोरोना की रफ्तार

आरती तिवारी April 20 2023 34085

आलमबाग में 31 लोग संक्रमित मिले हैं। सरोजनीनगर और अलीगंज में 29-29, कैसरबाग में 25, इंदिरानगर में 17

नए वायरस ने दी दस्तक, वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान तैयार

नए वायरस ने दी दस्तक, वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान तैयार

आरती तिवारी March 16 2023 24096

यूपी में कोविड वैक्सीन का सुरक्षा कवच बरकरार रखने में अहम कदम उठाए गए हैं। इफेक्टिव वैक्सीन मैनेजमे

बंथरा में अधूरी साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल के अभाव बीच चल रहा कोविड वैक्सीनेशन

रंजीव ठाकुर August 28 2022 21424

एक तरफ तो प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ मंकी पॉक्स, टोमैटो फ्लू जैसे रोग फैले हुए है वही

Login Panel