देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

‘डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक है और कई देशों में यह फैल रहा है। इसी के साथ ही हम इस महामारी के बहुत खतरनाक दौर में हैं।’’

हे.जा.स.
July 04 2021 Updated: July 04 2021 01:02
0 31669
डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख प्रतीकात्मक

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा (भाषा)। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने आगाह किया कि दुनिया कोविड-19 महामारी के बेहद ‘‘खतरनाक दौर’’ में है जिसके डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक हैं और वक्त के साथ लगातार बदल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन देशों की कम आबादी को टीके लगे हैं वहां अस्पतालों में फिर से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। उन्होंने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक है और कई देशों में यह फैल रहा है। इसी के साथ ही हम इस महामारी के बहुत खतरनाक दौर में हैं।’’

गेब्रेयसस ने कहा, ‘‘कोई भी देश अभी तक खतरे से बाहर नहीं है। डेल्टा स्वरूप खतरनाक है और यह वक्त के साथ और बदल रहा है जिस पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि डेल्टा स्वरूप कम से कम 98 देशों में पाया गया है और उन देशों में तेजी से फैल रहा है जहां कम और ज्यादा टीकाकरण हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘जन स्वास्थ्य और सामाजिक उपाय जैसे कि कड़ी निगरानी, जांच, शुरुआती स्तर पर बीमारी का पता लगाना, पृथक वास और चिकित्सीय देखभाल अब भी महत्वपूर्ण हैं।’’

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा कि मास्क लगाना, सामाजिक दूरी, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना और घरों को हवादार रखने की की पर्याप्त व्यवस्था अहम है। उन्होंने दुनियाभर के नेताओं से अनुरोध किया कि वे एक साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि अगले साल तक हर देश की 70 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीका लग जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी को खत्म करने, लोगों की जान बचाने, वैश्विक आर्थिक बहाली तथा खतरनाक स्वरूपों को पैदा होने से रोकने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इस सितंबर के अंत तक हम नेताओं से सभी देशों के कम से कम 10 प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का अनुरोध कर रहे हैं।’’

डब्ल्यूएचओ ने इस हफ्ते कहा था कि सबसे पहले भारत में पहली बार पाया गया डेल्टा स्वरूप अब करीब 100 देशों में पाया जा रहा है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

हे.जा.स. October 28 2022 30092

एक अनुमान के मुताबिक बीते साल 16 लाख लोगों की मौत टीबी से हुई है, जो दो साल में 14 फीसदी की वृद्धि ह

फ़र्ज़ी नर्सिंग कॉलेज के विरोध में सीएम से मिलने पर अड़े छात्रों की गिरफ्तारी पर एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया

फ़र्ज़ी नर्सिंग कॉलेज के विरोध में सीएम से मिलने पर अड़े छात्रों की गिरफ्तारी पर एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया

आनंद सिंह March 13 2022 30945

गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम कैंप कार्यालय जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने छात्रों को धारा

सुरक्षित जच्चा-बच्चा सरकार की प्राथमिकता, गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित हो रही हैं अनेक योजनाएं

सुरक्षित जच्चा-बच्चा सरकार की प्राथमिकता, गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित हो रही हैं अनेक योजनाएं

हुज़ैफ़ा अबरार April 11 2022 123392

सरकार द्वारा पहली बार गर्भवती होने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखने लगेंगी बड़ी

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखने लगेंगी बड़ी

श्वेता सिंह September 24 2022 30486

काफी महिलाएं अपनी छोटी आंखों के कारण सही तरीके से मेकअप नहीं कर पाती हैं। आंखों को बड़ा और आकर्षक दि

बादाम खाने से प्री-डायबिटीज स्थिति से जूझ रहे युवाओं में सुधार।

बादाम खाने से प्री-डायबिटीज स्थिति से जूझ रहे युवाओं में सुधार।

हे.जा.स. July 09 2021 30111

कॉलेज के जो छात्र सुबह नाश्ता नहीं करते, उनके लिए सुबह बादाम खाना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। इससे

B. Sc. Nurshing में सुनहरा अवसर, समझें पूरी प्रक्रिया।

B. Sc. Nurshing में सुनहरा अवसर, समझें पूरी प्रक्रिया।

अखण्ड प्रताप सिंह November 07 2021 52378

बीएससी नर्सिंग दो प्रकार का होता है। पहला बीएससी नर्सिंग बेसिक जो 4 साल का कोर्स होता है। दूसरा बीएस

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

एस. के. राणा January 20 2022 25793

देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 9,287 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में लगभग

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

एस. के. राणा October 26 2022 23043

दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों

चमत्कार: डॉक्टगरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला सबसे बड़ा ट्यूमर

चमत्कार: डॉक्टगरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला सबसे बड़ा ट्यूमर

एस. के. राणा May 14 2023 40262

प्रोफेसर अनिल अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि मरीज को खाना निगलने में परेशानी हो रही थी। जांच की त

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 35487

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष तिवारी ने कहा कि

Login Panel