देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोनरोधी टेबलेट संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में भर्ती और मौत के जोखिम को 89 फीसदी तक काम कर सकती: दावा

फाइजर ने कहा कि उसकी एक्सपेरिमेंटल कोविड-19 टेबलेट ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी प्रतीत होती है। 2,250 लोगों पर अध्ययन किए गए, गोली के आशाजनक नतीजे की पुष्टि हुई है। 

हे.जा.स.
December 15 2021 Updated: December 15 2021 15:36
0 30277
कोरोनरोधी टेबलेट संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में भर्ती और मौत के जोखिम को 89 फीसदी तक काम कर सकती: दावा प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के दस्तक देने के बाद से इसके खिलाफ वैक्सीन (vaccine) के असर को लेकर विशेषज्ञों का मंथन लगातार जारी है। इस बीज, फाइजर (Pfizer) कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसकी एक्सपेरिमेंटल कोविड-19 दवा (Tablet) ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी प्रतीत होती है। कंपनी ने बताया कि 2,250 लोगों पर अध्ययन किए गए, जिसके पूर्ण नतीजे में वायरस के खिलाफ गोली के आशाजनक नतीजे की पुष्टि हुई है। 

कंपनी का कहना है कि इस एक्सपेरिमेंटल एंटीवायरल दवा (anti-viral tablet) को यदि कोविड-19 (covid-19) के शुरुआती लक्षणों के तुरंत बाद लिया जाए तो कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती (hospitalization) होने और मौत के जोखिम को 89 फीसदी तक कम किया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि अलग-अलग प्रयोगशाला परीक्षण से पता चलता है कि दवा कोरोना वायरस (corona virus) के नए वेरिएंट (new  variant) ओमिक्रोन (Omicron) के खिलाफ प्रभावी है। 

लाखों लोगों की जान को बचाया जा सकता है 

नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आने के बाद अमेरिका में फिर से कोविड-19 से मौत और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में एक्सपेरिमेंटल एंटीवायरल दवा से अमेरिका में 8,00,000 लोगों को मौत से बचाया जा सकता है। अमेरिका में कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट (Deta variant) ठंड के मौसम और इंडोर सभाएं आयोजित करते के चलने तेजी से फैला था, हालांकि ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर यहां के स्वास्थ्य अधिकारी पूरी तरह से तैयार हैं। दवा के इस्तेमाल की मंजूरी का इंतजार

फाइजर की कोरोनारोधी गोली को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) की ओर से जल्द ही  मंजूरी मिलने की उम्मीद है। फाइजर की गोली और इसके प्रतिस्पर्धी कंपनी मर्क (Merck) के कोविड-19 की गोली को कई हफ्ते पहले नियामकों को प्रस्तुत किया गया था। अगर इन गोलियों के इस्तेमाल की मंजूरी मिल जाती है, तो अमेरिकी किसी भी फार्मेसी से कोविड-19 दवा घर ला सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूरोप में कोविड का क़हर, 53 देशों में अब तक 15 लाख से अधिक मौतें।

यूरोप में कोविड का क़हर, 53 देशों में अब तक 15 लाख से अधिक मौतें।

हे.जा.स. November 24 2021 33255

पिछले सप्ताह, कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की संख्या, एक दिन में चार हज़ार 200 तक पहुँच गई। यह स

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

रंजीव ठाकुर September 16 2022 28270

दन्त चिकित्सा में गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। काउंसिल

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी April 12 2023 36911

प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं किन्तु इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जिन मरीजों में कोर

लीवर फेलियर का 50 से 60 प्रतिशत कारण शराब का सेवन है: डॉ अभिषेक

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 2513

अपोलोमेडिक्स की व्यापक लिवर सेवाएं उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में हर उम्र के लोगों‌ के  साथ-सा

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 31508

मांसाहार करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा मिली। इसी तरह अधिक

प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों पर निरंतर कसा जा रहा शिकंजा

प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों पर निरंतर कसा जा रहा शिकंजा

आरती तिवारी January 17 2023 29863

सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे 16 जनवरी तक उन अस्पतालों को ब्योरा दें जहां छात्र प्रशिक्षण

उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के सिलसिले में दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार 

उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के सिलसिले में दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार 

विशेष संवाददाता March 04 2023 36473

मैरियन बायोटेक जिसका सेक्टर 67 में कार्यालय है, पिछले साल दिसंबर में अपनी खांसी की दवाई डॉक -1 के लि

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

विशेष संवाददाता March 06 2023 34505

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया, ‘‘हमें पिछले एक महीने में खसरे के 47 मामले मिले हैं।

क्या होती है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसोर्डेर नामक मानसिक बीमारी

क्या होती है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसोर्डेर नामक मानसिक बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2022 32164

सहारा हॉस्पिटल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपूर्वा उपाध्याय ने इस गम्भीर मानसिक समस्या के बारे में

महिलाओं को थायरॉइड की समस्या ज्यादा होती है: डॉ. रघु

महिलाओं को थायरॉइड की समस्या ज्यादा होती है: डॉ. रघु

लेख विभाग March 02 2022 32834

यदि किसी व्यक्ति को पाचन में परेशानी होती है, अकारण थकावट होती है, मांसपेशियों की कसावट कम होने लगती

Login Panel