देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

आज के दौर में बच्चे मोबाइल में गेम खेलने या यूट्यूब देखने में व्यस्त रहते हैं इससे समाज में बच्चों की सहभागिता या मौजूदगी का एहसास नाम मात्र का ही रह गया है। बलरामपुर अस्पताल के डॉ देवाशीष शुक्ला ने बताया कि मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में कमी आ रही है। आइए डॉ शुक्ला से पूरी बात जानते है।

रंजीव ठाकुर
August 15 2022 Updated: August 15 2022 23:16
0 59704
मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। आज के दौर में बच्चे मोबाइल में गेम खेलने या यूट्यूब देखने में व्यस्त रहते हैं इससे समाज में बच्चों की सहभागिता या मौजूदगी का एहसास नाम मात्र का ही रह गया है। बलरामपुर अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ देवाशीष शुक्ला ने बताया कि मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में कमी आ रही है। आइए डॉ शुक्ला से पूरी बात जानते है। 

 

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (National Commission for Protection of Children) के एक अध्ययन  के अनुसार स्मार्टफोन के अधिक उपयोग से बच्चों में एकाग्रता की कमी (lack of concentration in children) आ रही है। 37.15 प्रतिशत बच्चे हमेशा या कभी-कभी स्मार्टफोन के उपयोग के कारण एकाग्रता में कमी का अनुभव करते हैं। 

इस बारे में बलरामपुर अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ देवाशीष शुक्ला (Dr. Devashish Shukla, Chairman, Department of Mental Disease, Balrampur Hospital) का कहना है कि कोरोना (Corona) ने जीवन को बहुत प्रभावित किया है। बच्चों का लंबे समय तक घर पर ही रहना, पढ़ाई का बोझ, लैपटॉप व स्मार्टफोन पर ऑनलाइन पढ़ाई (studying online) करना आदि ने उन्हें सामाजिकता से बहुत हद तक दूर किया है।  इसका एक कारण आज का भौतिकतावादी युग भी है। 

 

एक अच्छा जीवन जीने के लिए परिवार के पुरुषों के साथ महिलाएं भी काम करने लगी हैं। कामकाजी महिलाओं के बच्चे नौकरानी के भरोसे रहते हैं। बच्चों को घर से बाहर खेलने के बजाय मोबाइल पकड़ा दिया जाता है। इसके साथ ही बच्चा अभिभावकों को परेशान न करे तो वह बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन (smartphone) पकड़ा देते हैं।  मोबाइल, लैपटॉप बच्चों के मानसिक विकास में बहुत बड़े अवरोधक हैं। 

 

इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि वर्ष 2025 तक मानसिक बीमारी (mental illness) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बीमारी होगी जिसमें डिप्रेशन अर्थात अवसाद (depression) मुख्य होगा। यह लोगों के जीवन को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगा। 

मोबाइल और लैपटॉप के उपयोग से बच्चों में चिड़चिड़ापन (irritability), गुस्सा, एकाकीपन (loneliness), लापरवाह, एकाग्रता की कमी, जिद्दी, अभिभावकों की बातों को अनसुना करना, नींद न आना (sleeplessness) आदि समस्याएं आती हैं। इसके साथ ही शारीरिक समस्याएं जैसे आँखों की रोशनी कम होना (loss of eyesight), आँखों में दर्द (pain in eyes), मोटापा का सामना करना पड़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि छोटे बच्चों को दो घंटे से ज्यादा मोबाइल नहीं देखना चाहिए ।

 

इस समस्या का समाधान यही है कि बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखें। उन्हें खेलकूद, पढ़ने या उनकी रुचि के किसी काम में  व्यस्त रखें। माता-पिता बच्चों को भरपूर समय दें। बच्चों की बातों को अनसुना न करें। स्मार्टफोन देखने के समय को सीमित करें। इस पर भी नजर रखें कि बच्चे क्या देख रहे हैं क्योंकि जो चीज बच्चे देखते हैं उसका असर बच्चों के मस्तिष्क (children brain) पर पड़ता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अंजीर: स्वास्थ्यवर्धक और यौन समस्याओं में लाभकारी फल

अंजीर: स्वास्थ्यवर्धक और यौन समस्याओं में लाभकारी फल

आयशा खातून July 10 2022 47703

अंजीर स्वास्थ्यवर्धक और बहुउपयोगी फल है। अंजीर का उपयोग हर्बल दवाओं में अस्थमा, कब्ज और खांसी जैसी व

हिमाचल सरकार का एलान, आयुर्वेद संस्थानों में तैनात होंगे पंचकर्मा विशेषज्ञ

हिमाचल सरकार का एलान, आयुर्वेद संस्थानों में तैनात होंगे पंचकर्मा विशेषज्ञ

विशेष संवाददाता September 21 2022 28469

आयुर्वेद अस्पतालों में अब लोगों को पंचकर्मा करवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए अस्

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा April 18 2023 27863

पिछले 24 घंटे में आए 7 हजार 633 नए मामले मिले हैं। बीते दिन 11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश म

मोटापे से पीड़ित मरीजों में हर्निया के इलाज के लिए बेहतर उपचार पद्धतियाँ।

मोटापे से पीड़ित मरीजों में हर्निया के इलाज के लिए बेहतर उपचार पद्धतियाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2021 33264

हर्निया पेट की दीवार में आई एक तरह की गड़बड़ी है जिसमें पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं जिस कार

 डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2026 2597

स्वस्थ उत्तर प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम:  डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में 1010 ब

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 31 2022 28227

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दो दिनों के श्रावस्ती दौरे पर है। जहां डीएम नेहा प्रकाश और एसपी अरविं

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

रंजीव ठाकुर July 10 2022 40415

इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोल

ग्लोबल फंड की टीम ने केजीएमयू का दौरा किया

ग्लोबल फंड की टीम ने केजीएमयू का दौरा किया

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2022 29577

इंडिया कन्ट्री कोआर्डिनेटिंग मैकेनिज्म (आईसीसीएम) के अर्न्तगत ग्लोबल फण्ड ग्राण्ट मल्टीस्टेक होल्डर

डेल्टा वैरिएंट और टीकाकरण की धीमी गति के कारण तेज़ी से बढ़ रहा कोविड-19: डब्लूएचओ 

डेल्टा वैरिएंट और टीकाकरण की धीमी गति के कारण तेज़ी से बढ़ रहा कोविड-19: डब्लूएचओ 

एस. के. राणा July 11 2021 35945

डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से पांच में कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं। वहीं अफ्रीका में मृत्यु दर प

थेलेसीमिया: रोग के लक्षण, कारण और इलाज

थेलेसीमिया: रोग के लक्षण, कारण और इलाज

लेख विभाग May 09 2022 51468

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत देश में हर वर्ष सात से दस हजार थेलेसीमिया पीडि़त बच्चों क

Login Panel