देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अनाथ बच्चों को सरकार की आर्थिक सहायता से जुड़ी स्कीमों का लाभ मिलेगा लेकिन असली विवाद बच्चों की संख्या को लेकर है।

एस. के. राणा
July 27 2021 Updated: July 28 2021 15:28
0 31543
फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों को फटकार लगाई कि स्पष्ट आदेश के बावजूद अनाथ बच्चों के बारे में जानकारी नहीं दी गई। कोर्ट ने राज्यों को निर्देश दिया कि वह अनाथ बच्चों की जानकारी जुटाने के लिए चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, पुलिस, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं समेत हर विभाग की मदद लें।

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड के तहत अनाथों के लिए चलाए जाने वाली सभी वेलफेयर स्कीम का लाभ उन बच्चों को भी मिले जो कोविड-19 के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके हैं न कि केवल उन बच्चों को जो महामारी के कारण अनाथ हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी।

बच्चों के आंकड़ों पर है विवाद
कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अनाथ बच्चों को सरकार की आर्थिक सहायता से जुड़ी स्कीमों का लाभ मिलेगा लेकिन असली विवाद बच्चों की संख्या को लेकर है। दरअसल सरकार की ओर से बताया गया है कि मार्च 2020 से लेकर जुलाई 2021 के बीच 645 बच्चे अनाथ हुए जबकि NCPCR के पोर्टल पर ऐेसे बच्चों के आंकड़े 6855 है।

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के बड़े होने पर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह राशि पीएम केयर्स फंड से दी जाएगी। इसके बाद कोर्ट ने सवाल किया कि केवल कोरोना के कारण नहीं बल्कि कोरोना काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को यह सहायता क्यों नहीं दी जा सकती?

पश्चिम बंगाल को फटकार
विशेषकर पश्चिम बंगाल जो मार्च 2020 से अब तक केवल 27 बच्चों के अनाथ होने की बात कह रहा है, उसपर कोर्ट ने हैरानी जताई क्योंकि अब तक जितने राज्यों ने आंकड़े दिए हैं वो कुल मिलाकर करीब 7 हजार है। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस एल नागेश्वर राव और अनिरुद्ध बोस की बेंच ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि पश्चिम बंगाल सरकार अनाथ बच्चों की संख्या का पता नहीं लगा पा रही है, तो उसे किसी दूसरी एजेंसी को यह काम देना होगा।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

डायबिटिक फुट: रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया ने किया वृहद आयोजन

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30532

रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा ने प्रदेश के 100 स्थानों पर एक साथ

आदतों हो अच्छी तो खुशहाल होगी लाइफ

आदतों हो अच्छी तो खुशहाल होगी लाइफ

लेख विभाग July 12 2023 35896

कहते हैं कि अगर लाइफ में अच्छी आदतों को अपना लिया जाए, तो जिंदगी की आधी मुश्किलें तो वैसे ही आसान हो

केजीएमयू : उपमुख्यमंत्री के दौरे का असर या शनिवार का सन्नाटा ?

रंजीव ठाकुर May 01 2022 27400

आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फिर चंदौली में आम आदमी बन कर पर्चा बनवाया और अस्पताल का निरीक्षण किया

एकेटीयू लखनऊ में बीफार्मा, एमबीए, इंटीग्रेटेड पीएचडी और जीओ इंफॉरमेटिक्स की होगी पढ़ाई 

एकेटीयू लखनऊ में बीफार्मा, एमबीए, इंटीग्रेटेड पीएचडी और जीओ इंफॉरमेटिक्स की होगी पढ़ाई 

हुज़ैफ़ा अबरार May 05 2022 31547

बैठक में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाने का अवसर देने, विलंब शुल्क की दर को आधा करने और परीक्षा

अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : Deputy CM

अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : Deputy CM

हुज़ैफ़ा अबरार August 24 2026 532

चिकित्सा किसी भी मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की पहली सुरक्षा-पंक्ति है। संकट की घड़ी में मरीज को सही सम

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

यौन संबंध के दौरान क्या है चरमसुख

लेख विभाग January 31 2023 92646

पुरुषों में ऑर्गेज्म को वीर्य स्खलन से भी जोड़ कर देखा जाता है लेकिन हर बार यह धारणा सही नहीं होती ह

गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों में आई वायरल फीवर के मरीजों की बाढ़

गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों में आई वायरल फीवर के मरीजों की बाढ़

अनिल सिंह October 19 2022 30504

वायरल फीवर में इस बार डेंगू जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। मरीजों को तेज बुखार आने की वजह से चेहरा लाल पड

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

एस. के. राणा March 01 2023 37478

विश्व स्वास्थ्य संगठन की हैज़ा टीम के प्रमुख फ़िलिपे बारबोज़ा ने जिनीवा में एक प्रेस वार्ता में बताय

कोरोना संक्रमण से ख़राब हालात की जानकारी छुपा रहा चीन

कोरोना संक्रमण से ख़राब हालात की जानकारी छुपा रहा चीन

हे.जा.स. December 24 2022 31759

चीन के इस कदम ने एक बार फिर से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों को डर है कि चीन

गर्मी में सुंदरता बनाये रखने के दस मंत्र  

गर्मी में सुंदरता बनाये रखने के दस मंत्र  

admin March 22 2022 47738

गर्मी में, खास तौर से बाहर निकलते वक्त हल्के रंगों वाले सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें, साथ ही इस बात

Login Panel