देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

धूम्रपान निषेध दिवस पर डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल चलाने वाले लोगों ने केंद्र सरकार से होटलों, रेस्तरां और हवाई अड्डों से निर्दिष्ट धूम्रपान कक्षों को हटाने का आग्रह किया।

हे.जा.स.
March 10 2022 Updated: March 11 2022 00:43
0 39640
डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। धूम्रपान निषेध दिवस पर डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल चलाने वाले लोगों ने केंद्र सरकार से होटलों, रेस्तरां और हवाई अड्डों से निर्दिष्ट धूम्रपान कक्षों (smoking rooms) को हटाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से लोगों को दूसरों के धुएं से बचाया जा सकेगा। गौरतलब है कि मार्च के दूसरे बुधवार को ल निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।

टाटा मेमोरियल अस्पताल (Tata Memorial Hospital) के हेड नेक कैंसर सर्जन (Cancer Surgeon) डॉ पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि ये साफ है कि धूम्रपान से कोरोना का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान फेफड़ों को खराब करता है और शरीर की रोग प्रतिरक्षा को कम करता है। धूम्रपान करने वालों को कोविड संक्रमण हो जाए तो मुश्किल की आशंका बढ़ जाती है। डॉ पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि इन सब खतरों से बचने के लिए होटल और रेस्तरां और यहां तक कि हवाई अड्डों पर धूम्रपान क्षेत्रों को समाप्त कर दिया जाना चाहिए ताकि 100 प्रतिशत धूम्रपान मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। 

भारत में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, कोटपा 2003 के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित किया गया है। इस अधिनियम की धारा-4 के तहत किसी भी ऐसी जगह पर धूम्रपान प्रतिबंधित है जहां जनता आ सकती है। हालांकि, इस समय कोटपा 2003 (under COTPA 2003) के तहत कतिपय सार्वजनिक स्थलों जैसे रेस्त्रां, होटल और एयरपोर्ट (airports) पर धूम्रपान की निर्धारित जगह पर धूम्रपान की इजाजत है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता नलिनी सत्यनारायण ने कहा  कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के सर्वोत्तम हित में सभी जगहों को पूरी तरह से धूम्रपान मुक्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेकेंड हैंड स्मोकिंग धूम्रपान जितना ही हानिकारक है। सेकेंड हैंड धुएं के संपर्क में आने से कई बीमारियां होती हैं, जिनमें वयस्कों में फेफड़ों का कैंसर और हृदय रोग और बच्चों में फेफड़े की कार्यक्षमता में कमी और श्वसन संक्रमण शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि खाने की जगहों, खासकर होटल और रेस्त्रां, बार, पब और क्लब आदि में दूसरों के धुंए का शिकार होना पड़ता है और इससे हजारों ऐसे लोगों का जीवन जोखिम में रहता है जो धूम्रपान नहीं करते हैं। किसी भी परिसर में धूम्रपान की अनुमति नहीं देने के लिए COTPA में संशोधन करने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने कोटपा-2003 में  संशोधन की प्रक्रिया शुरू की है। सरकार ने सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद संशोधन विधेयक 2020 पेश किया है। भारत में किए गए हाल के एक सर्वेक्षण से यह खुलासा हुआ कि 72% लोग मानते हैं कि दूसरे का धुंआ स्वास्थ्य के गंभीर खतरा है और 88% लोग मौजूदा तंबाकू नियंत्रण कानून (tobacco control laws) को मजबूत करने का दृढ़ता से समर्थन करते हैं ताकि इस समस्या से निपटा जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

admin September 29 2022 43145

इस तेल में सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विटामिन डी भी मौजूद होता है। नारियल क

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

हे.जा.स. January 01 2022 45796

पिमावांसेरिन एक एटिपिकल एंटीसाइकोटिक है और जिसका उपयोग पार्किंसंस रोग से जुड़े मतिभ्रम और भ्रम के उप

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

मध्य प्रदेश: मेडिकल की पढ़ाई अब हिंदी में होगी

विशेष संवाददाता September 15 2022 28072

मध्यप्रदेश में गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में चिकित्सा की पढ़ाई इसी सत्र से हिन्दी में प्रारंभ होगी। इ

अपने   बीपी नंबर को जानिए संदेश से लोहिया में उच्च रक्तचाप दिवस आयोजित

अपने बीपी नंबर को जानिए संदेश से लोहिया में उच्च रक्तचाप दिवस आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2026 1645

प्रो सीएम सिंह कहा उच्च रक्तचाप आज समाज में तेजी से बढ़ती हुई साइलेंट किलर बीमारी है, जो हार्ट अटैक स

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

हे.जा.स. February 14 2021 69163

टीबी से ग्रसित मरीज़ों द्वारा टीबी की दवा का पूरा कोर्स नहीं करने के कारण एमडीआर टीबी होने का खतरा बढ़

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2021 29916

स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत हमदर्द लेबोरेट्रीज ने लखनऊ में हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है।

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 18 2022 31018

आज के समय में कई लोग सिर की खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर में खुजली होने की वजह डैंड्रफ, ग

जानिए गर्म पानी से लहसुन खाने के फायदे

जानिए गर्म पानी से लहसुन खाने के फायदे

आरती तिवारी October 10 2022 39072

लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो प्रतिदिन घर के खाने में जरूर इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन के अंदर मौ

वैदिक विज्ञान में माइक्रोबायोलॉजी और मानव स्वास्थ्य

वैदिक विज्ञान में माइक्रोबायोलॉजी और मानव स्वास्थ्य

लेख विभाग February 09 2023 183330

वेदों में इन जैव सूक्ष्माणुओं को पदार्थ विद्या के अंतर्गत मरुत गणों के नाम से बताया गया है। वेदों के

विश्व सीलिएक डिजीज अवेयरनेस डे पर मेदांता हॉस्पिटल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर May 17 2022 43413

सीलिएक रोग एक इम्यून रिएक्शन है जो कि ग्लूटेन युक्त आहार ( गेंहू, जौ, और राई ) खाए जाने पर रोग प्रति

Login Panel