देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

किडनी का ख़्याल रखना और उसके काम में सुधार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को हाइड्रेट रखने और हेल्दी डाइट (सोडियम और नमक से मुक्त) लेने से किडनी की सेहत को काफी फायदा पहुंचता है।

एस. के. राणा
March 10 2022 Updated: March 11 2022 01:35
0 33014
किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। किडनी का ख़्याल रखना और उसके काम में सुधार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को हाइड्रेट रखने और हेल्दी डाइट (सोडियम और नमक से मुक्त) लेने से किडनी की सेहत को काफी फायदा पहुंचता है। अगर आपको जंक फूड खाने की लत है, तो बेहतर है कि इस बुरी आदत से जल्द से जल्द छुटकारा पाएं, क्योंकि यह आपकी किडनी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

घर का बना खाना उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनका किडनी से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा है क्योंकि घर के बने खाने में आप सोडियम की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं। किडनी की सेहत में सुधार करने के लिए आसान से कदम उठाने होंगे। जैसे पानी खूब पिएं, इससे किडनी फंक्शन में सुधार आता है। पानी शरीर से सोडियम की मात्रा और टॉक्सिन्स (Toxins)  को निकालता है। जिससे क्रॉनिक किडनी की बीमारी (chronic kidney disease) का जोखिम कम होता है। तो आइए जानें कि किडनी के स्वास्थ्य के लिए बेस्ट फूड्स कौन से हैं?

किडनी की सेहत बनाए रखने के लिए 6 बेस्ट फूड्स

1. पत्ता गोभी: इस सब्ज़ी में सोडियम की मात्रा कम होती है और विटामिन-के, सी और बी6 का बड़ा स्त्रोत है। यह फाइबर, फोलिक एसिड और फाइटोकैमिकल्स से भी भरपूर होती है, जो किडनी और दिल की सेहत के लिए ज़रूरी है। यह क्रूसीफेरस सब्ज़ी सूप, सलाद या फिर कच्ची भी अच्छी लगती है।

2. धनिये के बीज:(Coriander seeds) धनिये के बीज किडनी के काम को बेहतर करते हैं। यह एक मूत्रवर्धक के रूप में काम करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन को ठीक करने में भी कारगर साबित होते हैं, क्योंकि ये किडनी के फिल्ट्रेशन रेट को बेहतर बनाते हैं।

3. क्रैनबेरी: (Cranberries) प्राकृतिक क्रैनबेरी, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सिडेंट वाले अन्य पॉलीफेनोल्स से भरपूर, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण यूटीआई को संभालने और प्रबंधित करने के लिए एक बेहतरीन फूड है क्योंकि बार-बार होने वाले और पुराने यूटीआई लंबे समय में गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

4. फूलगोभी:(Cauliflower) फूलगोभी किडनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण सब्ज़ियों में से एक है। सिर्फ एक कप पकी हुई फूलगोभी में 19 मिलीग्राम सोडियम, 176 मिलीग्राम पोटेशियम और 40 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है, जो किडनी के काम को बनाए रखने में मदद करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं। विटामिन-सी, के, और बी से भरपूर और कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत, फूलगोभी भी एंटीफ्लामेटरी योगिकों से भरपूर और फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है। आप फूलगोभी को कच्चा, उबालकर या फिर सूप के तौर पर खा सकते हैं।

5. बिच्छू बूटी:(Scorpion herb) बिच्छू बूटी (Nettle leaf) के सेवन से प्राकृतिक तरीके से किडनी से जुड़ी दिक्कतें, यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन और किडनी स्टोन्स (kidney stones) का इलाज किया जा सकता है। एक पॉवरफुल मूत्रवर्धक और अपचायक, बिच्छू बूटी रक्त शुद्धि को बढ़ाने, क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने, पेशाब में सुधार और गुर्दे की सूजन को नियंत्रित करने में सहायक होती है।

6. बेरीज़: क्रैनबेरीज़, स्ट्रॉबेरीज़, ब्लूबेरीज़, रेस्पबेरीज़ जैसी स्वादिष्ट बेरीज़ पोषण और कई तरह के विटामिन्स से भरपूर होती है। ये एंटीऑक्सिडेंट फाइटोन्यूट्रिएंट्स का एक बड़ा स्रोत हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और गुर्दे के अच्छे स्वास्थ्य की सहायता के लिए कोशिका क्षति को रोकने में मदद करते हैं। इन बेरीज़ का सेवन करने के कई तरीके हैं। इन्हें आप सीरियल, स्मूदी या फिर सलाद में खा सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए सरकार ने जारी किया डाइट प्लान।

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए सरकार ने जारी किया डाइट प्लान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2021 29134

कोरोना वायरस संक्रमण शरीर को तोड़ देता है। अपनी मांसपेशियों की बेहतर रिकवरी के लिए प्रोटीनयुक्त डाइट

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने बच्चे के सिर में लगाया कृत्रिम हड्डी, उम्र बढ़ने के साथ स्थिर रहेगा सिर का आकार

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने बच्चे के सिर में लगाया कृत्रिम हड्डी, उम्र बढ़ने के साथ स्थिर रहेगा सिर का आकार

हुज़ैफ़ा अबरार February 10 2022 44420

कृत्रिम हड्डी से बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ सिर के आकार में कोई बदलाव नही होगा क्योंकि इम्प्लांट भी स

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

लेख विभाग April 11 2022 42145

यदि आप प्रेगनेंट हैं और आपको हाई बीपी की भी समस्या है तो सम्बंधित डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी समस्या

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 23203

डायबिटीज़ के तेजी से बढ़ने का कारण भारतीयों की आहार की आदतों में भारी परिवर्तन है। यदि हम डायबिटीज़ की

मंडलायुक्त अयोध्या ने कोविडरोधी टीका लगवाकर आमजन से टीका लगवाने की अपील की। 

मंडलायुक्त अयोध्या ने कोविडरोधी टीका लगवाकर आमजन से टीका लगवाने की अपील की। 

पवन मिश्रा February 12 2021 23466

स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार भी सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें। टीका प

बदलते मौसम में जरूरी है सावधानी

बदलते मौसम में जरूरी है सावधानी

विशेष संवाददाता February 01 2023 34592

डॉ. साहनी ने बताया कि ऐसे मौसम में वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक आते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

हे.जा.स. March 21 2022 31939

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होने से कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण रोकने के लिए पूरे

गर्भाशय में बड़ी गांठ का लखनऊ रीजेंसी हेल्थ के डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाए हिस्टेरोस्कोपी से किया इलाज

गर्भाशय में बड़ी गांठ का लखनऊ रीजेंसी हेल्थ के डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाए हिस्टेरोस्कोपी से किया इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार October 30 2026 910

फाइब्रॉएड ने एंडोमेट्रियल कैविटी को लगभग पूरी तरह से घेर लिया था और सर्वाइकल कैनाल को काफी फैला दिया

सीपीआर जीवन बचाने की कला है, सभी को इसे सीखना चाहिए: कुलपति डॉ. संजय सिंह

सीपीआर जीवन बचाने की कला है, सभी को इसे सीखना चाहिए: कुलपति डॉ. संजय सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2026 1169

यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि समाज को जीवनरक्षक कौशल से सशक्त बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि वि

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: आंकड़ों और अधिनियम से जानिए दुष्प्रभाव

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: आंकड़ों और अधिनियम से जानिए दुष्प्रभाव

रंजीव ठाकुर May 31 2022 58195

जब कोई धूम्रपान करता है तो बीड़ी या सिगरेट का धुआं पीने वाले के फेफडे़ में 30% जाता है और आस-पास के व

Login Panel