देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का फातिमा अस्पताल में किया गया उद्घाटन

फातिमा अस्पताल में गुरुवार को ब्लड बैंक में लगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की बेहतरीन शुरूआत की गई। ब्लड कंपोनेंट का उद्घाटन सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल और अस्पताल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. जूड के द्वारा फीता काटकर की गई। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर खुशी व्यक्त की और 100 बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाने का निवेदन प्रबंधन से किया।

आरती तिवारी
October 28 2022 Updated: October 28 2022 00:38
0 26034
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का फातिमा अस्पताल में किया गया उद्घाटन फातिमा अस्पताल का उद्घाटन

मऊ (लखनऊ ब्यूरो)। जनपद के फातिमा अस्पताल में गुरुवार को ब्लड बैंक में लगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की बेहतरीन शुरूआत की गई। ब्लड कंपोनेंट का उद्घाटन सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल और अस्पताल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. जूड के द्वारा फीता काटकर की गई। सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर खुशी व्यक्त की और 100 बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाने का निवेदन प्रबंधन से किया।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लड कंपोनेंट (blood component) सेपरेशन यूनिट से मऊ ही नहीं आस-पड़ोस के जनपद के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल का आपरेशन थियेटर, आईसीयू, एनआईसीयू, डायलसिस (dialysis), ब्लड बैंक का निरीक्षण किया और अस्पताल व्यवस्था (hospital system) की सराहना की।

 

डॉ. जूड ने कहा कि इस ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरूआत होने से एक यूनिट ब्लड से 3 मरीजों को ब्लड कंपोनेंट द्वारा नवजीवन प्रदान किया जा सकता है जिससे एनेमिया, डेंगू, मलेरिया और शरीर में प्रोटीन की कमी, रक्त के थक्का (blood clot) जमने में प्रयुक्त होने वाले कंपोनेंट तथा प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों को बचाया जा सकता हैं।

 

अस्पताल की प्रशासिका सिस्टर (administrative sister) रोसिया ने सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल को अंगवस्त्रम और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रशासिका ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल (hospital) लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। अस्पताल प्रशासिका और सभी लोगों को रक्तदान करने और मानवता के इस पुनीत कार्य से जुड़ने और बहुमूल्य जीवन बचाने में योगदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्त दान भी किया।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

विशेष संवाददाता October 23 2022 29385

स्वास्थ्य विभाग ने भी सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। इसको लेकर सुरक्षित दिवाल

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

लेख विभाग May 14 2021 34853

टीकों के बारे में जानकारी रखना और आम गलतफहमियों को दूर करना महत्‍वपूर्ण है, इसलिए आप अपने डॉक्‍टर से

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अस्पतालों में उपचार व्यवस्था सुचारु ढंग से संचालित के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अस्पतालों में उपचार व्यवस्था सुचारु ढंग से संचालित के निर्देश दिए।

हुज़ैफ़ा अबरार February 13 2021 23496

जनरल ओपीडी, सर्जरी सहित विभिन्न चिकित्सा कार्य पूरी गति से किये जाएं। लखनऊ के ट्रॉमा सेन्टरों में ब

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में तैनाती के लिए की गई काउंसलिंग, 554 स्टाफ नर्सों का हुआ चयन

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में तैनाती के लिए की गई काउंसलिंग, 554 स्टाफ नर्सों का हुआ चयन

श्वेता सिंह October 19 2022 24435

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 554 का चयन किया गया है। इसमें 484 महिला और 70 पुरुष हैं। इन चयनि

भविष्य के स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा टेली मेडिसिन।

भविष्य के स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा टेली मेडिसिन।

लेख विभाग February 05 2021 31203

इसकी पहुंच दूर दराज़ और दुर्गम क्षेत्रों तक है। रोगी को डॉक्टर तक पहुंचने वाले बहुमूल्य समय की बचत हो

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 34212

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 6

मई में देश से फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 10% बढ़ा और आयात 15% घटा 

मई में देश से फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 10% बढ़ा और आयात 15% घटा 

विशेष संवाददाता June 18 2022 31153

भारत के शीर्ष 5 फार्मा निर्यात गंतव्य यूएस, यूके, दक्षिण अफ्रीका, रूस और नाइजीरिया हैं। अप्रैल और मई

अमेरिका में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले

अमेरिका में फिर बढ़े कोविड-19 के मामले

हे.जा.स. February 23 2023 28918

अमेरिका में कोरोना के नए वैरिएंट से बच्चों में संक्रमण के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी आई है। जिसक

निजी अस्पताल में आयुष्मान मरीज से वसूली का आरोप

निजी अस्पताल में आयुष्मान मरीज से वसूली का आरोप

आरती तिवारी August 29 2023 38595

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम के निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज से इलाज के नाम पर वसूली का आर

टीबी के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

टीबी के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

विशेष संवाददाता February 21 2023 36450

संगम नगरी प्रयागराज में आज से टीबी मरीजों की पहचान का एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिला क्षय र

Login Panel