देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए वायरस को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है जिसमें कोरोना के बढ़ते केस पर कड़ाई से नजर रखने को कहा गया है।

एस. के. राणा
March 12 2023 Updated: March 13 2023 13:57
0 32708
H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

नयी दिल्ली। देश में अब H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण ने दस्तक दे दी है। वहीं ये वायरस जानलेवा होता जा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव (Union Health Secretary) राजेश भूषण ने नए वायरस को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (union territories) को पत्र लिखा है जिसमें कोरोना के बढ़ते केस पर कड़ाई से नजर रखने को कहा गया है। पिछले 11 दिनों की बात करें तो देश में रोजाना कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 

इन्फ्लूएंजा वायरस (influenza virus) के मरीज भी बढ़ रहे हैं। दिल्ली सहित पूरे देश में H3N2 के मामले देखे जा रहे हैं। केंद्र ने राज्यों से दवाओं और मेडिकल ऑक्सिजन की उपलब्धता, कोविड-19 (COVID-19) और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ वैक्सीनेशन जैसी अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने का भी अनुरोध किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने चिट्ठी में लिखा कि भारत में कुछ महीनों से कोरोना के मामलों में काफी कमी देखी जा रही थी लेकिन कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं और इनपर ध्यान देने की जरूरत है।

 

बता दें कि एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (Dr. Randeep Guleria) ने बताया कि H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है,  जिसके मरीज हर साल इस समय सामने आते हैं। यह ऐसा वायरस है, जो समय के साथ म्यूटेट होता है। H3N2 से बचने के लिए आईसीएमआर (ICMR) ने एडवाइजरी जारी की है। डॉक्टर्स के मुताबिक इन्फ्लुएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण हैं। जैसे खांसी, गले में संक्रमण (throat infection), शरीर में दर्द, नाक से पानी आना।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

पीलिया कोई बीमारी नहीं, यह लीवर एवं रक्त संबंधी अलग-अलग बीमारियों का लक्षण है: डॉ अभिषेक

लेख विभाग March 21 2022 29945

जब किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता

दूषित पानी से होने वाले रोग और बचाव के तरीके जानिये डॉ. जुज़र रंगवाला से

दूषित पानी से होने वाले रोग और बचाव के तरीके जानिये डॉ. जुज़र रंगवाला से

लेख विभाग June 08 2022 63969

भारत के 600 जिलों में से एक तिहाई जिलों में भूजल पीने के लिए अयोग्य है।  जिसमें फ्लोराइड, लोहा, खार

लॉफिंग गैस थेरपी से दूर हो रहा दांत के मरीज़ों का दर्द

लॉफिंग गैस थेरपी से दूर हो रहा दांत के मरीज़ों का दर्द

आरती तिवारी September 08 2023 50817

दांत के मरीजों का दर्द और स्ट्रेस दूर करने के लिए डॉक्टरों ने नई तरकीब केजीएमयू निकाली है। इसके लिए

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 31375

मांसाहार करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा मिली। इसी तरह अधिक

उत्तर प्रदेश में 12 निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश में 12 निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2022 40652

कॉलेजों में मानक पूरे न मिलने पर मान्यता निरस्त कर दी है। आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. एसएन सिंह के

अस्पताल में ‘प्रेरणा दीदी कैंटीन’ से महिलाओं को मिलेगा पोषण आहार

अस्पताल में ‘प्रेरणा दीदी कैंटीन’ से महिलाओं को मिलेगा पोषण आहार

विशेष संवाददाता February 11 2023 59079

जिला महिला अस्पताल में प्रेरणा दीदी नाम से एक कैंटीन खोली जा रही है। कैंटीन के माध्यम प्रसव वाली महि

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

हे.जा.स. January 24 2022 34462

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का सिलसिला दुनिया भर में जारी है। भारत में यह कम्य

यूपी में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

यूपी में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

आरती तिवारी October 08 2022 35062

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नई रणनीति से सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ित

कोरोना को लेकर आई राहतभरी खबर, मुंबई में 24 घंटे में नहीं आया कोई केस

कोरोना को लेकर आई राहतभरी खबर, मुंबई में 24 घंटे में नहीं आया कोई केस

विशेष संवाददाता January 29 2023 26671

महाराष्ट्र से राहत भरी खबर सामने आ रही है। बृहन्मुंबई महानगर शहर में कोरोना फैलने से रोकने में कामय

मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ सूर्यकांत

मत भूलो जरूरी प्रोटोकाल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर August 08 2022 32963

डॉ सूर्यकांत का कहना है कि मंकीपॉक्स चेचक से मेल खाता हुआ कम गंभीर लक्षण वाला एक वायरल रोग है। हालाँ

Login Panel