देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

65 साल से ऊपर की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी कराने के बाद रेडिएशन से कोई खास फायदा नहीं: शोध 

भारत समेत दुनियाभर में स्तन कैंसर महिलाओं में बेहद खतरनाक बीमारी है। इंडियन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक भारत में जितनी महिलाओं को कैंसर होता है, उनमें से 14 फीसदी स्तन कैंसर से पीड़ित होती हैं। आंकड़े बताते हैं कि हर चार मिनट में एक महिला को स्तन कैंसर का पता चलता है। 

लेख विभाग
February 18 2023 Updated: February 18 2023 02:57
0 91176
65 साल से ऊपर की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी कराने के बाद रेडिएशन से कोई खास फायदा नहीं: शोध  प्रतीकात्मक चित्र

एक नए शोध में यह बात सामने आयी है कि 65 साल से ऊपर की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी कराने के बाद रेडिएशन से कोई खास फायदा नहीं होता है। इसलिए वे रेडिएशन छोड़ भी सकती हैं क्योंकि यह थेरेपी उन्हें ज्यादा जीने में मदद नहीं करती। ये परिणाम दस साल तक चले अध्ययन के बाद यह शोध पत्र प्रकाशित हुआ है। 


न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (The New England Journal of Medicine) की रिपोर्ट कहती है कि रेडिएशन (radiation) ना लेने से भी बीमारी के शरीर के अन्य अंगों में फैलने के खतरे पर कोई असर नहीं पड़ता। हालांकि इससे कैंसर (cancer) की पुरानी जगह पर दोबारा कैंसर हो जाने का खतरा थोड़ा सा अधिक हो जाता है। 


शोधकर्ता (Researchers) बतातें हैं कि रेडिएशन थेरेपी का मरीजों पर, खासकर बुजुर्ग मरीजों पर काफी असर होता है जबकि यह एक दर्दनाक प्रक्रिया मानी जाती है। मुख्य शोधकर्ता एडिनबरा यूनिवर्सिटी ( University of Edinburgh) के डॉ. इयान कंकलर ने एक बयान जारी कर कहा कि इस शोध से बुजुर्ग मरीजों को रेडिएशन थेरेपी (radiation therapy) देने या ना देने के बारे में फैसला लेने में मदद मिलेगी। 


यह शोध दस साल तक चले परीक्षणों का नतीजा है। इन परीक्षणों में 65 साल से ऊपर की 1,326 महिलाओं ने हिस्सा लिया। ये ऐसी मरीज थीं जिनमें तीन सेंटीमीटर से छोटा ट्यूमर (tumors) था जिसे कम खतरे वाला ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है। इस तरह के ट्यूमर पर हॉर्मोन थेरेपी (Hormone therapy) का असर ज्यादा होने की संभावना रहती है। 


शोध में शामिल सभी महिलाओं की ब्रेस्ट कंजर्विंग सर्जरी (breast-conserving surgery) हुई और उन्होंने कम से कम पांच साल तक हॉर्मोन थेरेपी भी ली। मरीजों को दो समूहों में बांटा गया था आधे मरीजों को सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी दी गई जबकि बाकी आधे बिना थेरेपी के रहे। 


स्तन कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी कामयाबी, नई दवा और नई श्रेणी
दस साल बाद दोनों समूहों में जीवित बचे मरीजों (patients) की संख्या 81 फीसदी थी और ज्यादातर मौतों की वजह ब्रेस्ट कैंसर नहीं था। शोधकर्ता कहते हैं कि रेडिएशन ना लेने की सूरत में मरीजों को कम से कम पांच साल तक हॉर्मोन थेरेपी लेनी होती है जो काफी मुश्किल हो सकता है। 


कैंसर और रेडिएशन थेरेपी
रेडिएशन थेरेपी, कई प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल की जाती है। रेडिएशन से कैंसर कोशिकाओं को या तो नष्ट कर दिया जाता है या उनका विकास बेहद धीमा हो जाता है लेकिन रेडिएशन थेरेपी के कई दुष्प्रभाव भी होते हैं। 


रेडिएशन थेरेपी लेने वाले मरीज़ों को थकान (fatigue), स्किन रिएक्शन (skin reactions), बालों का झड़ना (hair loss), भूख ना लगना, खांसी, दस्त, उल्टी आदि दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कुछ लोगों में ये साइड इफेक्ट्स बहुत ज्यादा होते हैं तो कुछ में कम भी हो सकते हैं. साथ ही कुछ मरीजों के लिए दुष्प्रभाव खतरनाक भी हो सकते हैं। 


भारत समेत दुनियाभर में स्तन कैंसर (Breast cancer) महिलाओं में बेहद खतरनाक बीमारी है। इंडियन कैंसर सोसाइटी के मुताबिक भारत में जितनी महिलाओं को कैंसर होता है, उनमें से 14 फीसदी स्तन कैंसर से पीड़ित होती हैं। आंकड़े बताते हैं कि हर चार मिनट में एक महिला को स्तन कैंसर का पता चलता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानिए लिवर का कैंसर और उसका इलाज।

जानिए लिवर का कैंसर और उसका इलाज।

लेख विभाग October 31 2021 44383

हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा (एचसीसी) व्यस्कों में पाया जाने वाला सबसे आम लिवर कैंसर है। भारत में हर साल

मॉडर्ना ने फाइजर-बायोएनटेक के खिलाफ किया मुकदमा, कोविड टीके के पेटेंट को लेकर है विवाद

मॉडर्ना ने फाइजर-बायोएनटेक के खिलाफ किया मुकदमा, कोविड टीके के पेटेंट को लेकर है विवाद

विशेष संवाददाता August 27 2022 26492

मॉडर्ना ने कोविड वैक्सीन निर्माता कंपनियों फाइजर और बायोएनटेक पर मुकदमा दर्ज किया है। मॉडर्ना ने अपन

गर्भावस्था में कब्ज से इस तरह पाएं छुटकारा

गर्भावस्था में कब्ज से इस तरह पाएं छुटकारा

श्वेता सिंह September 24 2022 32303

प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिसमें हमारी आंतें भी शामि

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 32851

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया' के मरीज को में नींद के दौरान सांस लेने में समस्या आती है। इसके चलते उनके

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

आरती तिवारी July 03 2023 33468

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरैनिया गांधीनगर भरतपुर हजारा से है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

एस. के. राणा April 02 2022 24396

ओमिक्रोन से काफी आशंकित थे, लेकिन जनवरी के बाद हमें राहत मिली। जब अधिकांश मामले अलक्षणी व हल्के लक्ष

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

आरती तिवारी August 18 2022 38452

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवर

एयरपोर्ट पर टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 200 से अधिक कर्मियों की जांच

एयरपोर्ट पर टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 200 से अधिक कर्मियों की जांच

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 2849

100 दिवसीय क्षयरोग खोजी अभियान के तहत अमौसी एयरपोर्ट पर चार दिवसीय विशेष शिविर। सार्वजनिक स्थलों व ह

लीवर फेलियर का 50 से 60 प्रतिशत कारण शराब का सेवन है: डॉ अभिषेक

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 2415

अपोलोमेडिक्स की व्यापक लिवर सेवाएं उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में हर उम्र के लोगों‌ के  साथ-सा

आगरा के एटा में बुखार का कहर, 70 से अधिक बीमार

आगरा के एटा में बुखार का कहर, 70 से अधिक बीमार

श्वेता सिंह September 28 2022 26883

पिछले हफ्ते ही गांव में बुखार फैलने की वजह से सीडीओ, डीपीआरओ और सीएमओ सहित कई अन्य अधिकारियों ने गां

Login Panel