देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में दुनिया

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 148,443 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 15,979,061 हो गई है।

एस. के. राणा
April 14 2022 Updated: April 14 2022 23:42
0 26762
एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में दुनिया प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी फिर एकबार दुनिया को डराने लगी है। दक्षिण कोरिया में इसके सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 1.48 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं, चीन की स्थिति भी पहले से काफी बिगड़ी है। कल यहां संक्रमण के 26 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। हालांकि, भारत में फिलहाल स्थिति सामन्य है। यहां अभी सिर्फ 11 हजार के करीब ही एक्टिव मामले हैं। रोजोना पॉजिटिव मामले भी एक हाजर के आसपास ही टिके हैं।

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 148,443 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 15,979,061 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में बुधवार को दर्ज हुये 195,419 मामलों के मुकाबले गुरुवार को सामने आये संक्रमितों की संख्या कम है, जबकि एक हफ्ते पहले यह संख्या 224,788 थी। 

कोरिया में क्यों बढ़ रहे कोविड मामले?
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मामलों की संख्या में दोबारा हुई वृद्धि के बाद अब इनमें धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। यह वृद्धि ओमक्रिॉन (Omicron) और इसके सबवेरिएंट (Subvariant) बीए.2 की वजह से हुई थी क्योंकि ये बेहद संक्रामक हैं। मार्च के महीने के बीचोबीच इसका प्रकोप काफी ज्यादा था। नये मामलों में से 24,976 सोल के रहने वाले हैं, जबकि 37,994 गियॉन्गी और 7,631 इंचियोन से हैं। वायरस का प्रसार गैर-महानगरीय क्षेत्रों में भी हुआ है। गैर-महानगरीय इलाकों में नये संक्रमितों की संख्या 77,807 है, जो कुल स्थानीय संचरण का 52.4 प्रतिशत है। इसी के साथ नये मामलों में से 35 बाहर से आये हुये लोगों में दर्ज हुये हैं, जिससे इस तरह के मामलों की संख्या अब 31,524 तक पहुंच गयी है।

चीन में भी स्थिति काफी खराब

चीन में भी कोरोना की स्थिति काफी खराब हैं। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे में 26 हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिले थे। भारत को शंघाई स्थित अपनी काउंसलर सेवाओं को बंद करनी पड़ी। लोगों को बीजिंग स्थित एंबेसी में संपर्क करने के लिए कहा गया।  चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (National Health Commission) (एनएचसी) ने बुधवार को बताया कि शंघाई में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,189 नए मामले सामने आए हैं और 25,141 ऐसे संक्रमितों की भी पहचान की गई है, जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। इसी के साथ शहर में संक्रमण के मामले एक बार फिर 26,000 के पार चले गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

रंजीव ठाकुर July 04 2022 27159

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2022 32020

2020-21 की नेशनल लेप्रोसी इरेडिकेशन प्रोग्राम रिपोर्ट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में लेप्रोसी के 8921

गर्मी का सितम, डायरिया से 6 दिन में पांच मरीजों की मौत

गर्मी का सितम, डायरिया से 6 दिन में पांच मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता June 11 2023 35691

मैनपुरी जिला अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले छह दिन में ओपीडी में डायरिया के 298 मरीज पहुं

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 27048

अविवाहित महिलाओं के गर्भपात मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिह

सपा विधायक ने हेल्थ एटीएम मशीन का दिया तोहफा

सपा विधायक ने हेल्थ एटीएम मशीन का दिया तोहफा

विशेष संवाददाता April 03 2023 30720

सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने अपने विधायक निधि से सीएचसी गुन्नौर एवं रजपुरा में हेल्थ एटीएम मश

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

श्वेता सिंह November 15 2022 40715

लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। वायरल फीवर से भी लोग तप रहे हैं। 384 लोगों की जांच में कोरोना का

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना  होगा ज्यादा कारगर

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना होगा ज्यादा कारगर

एस. के. राणा January 17 2022 22688

कुछ अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि नाक से सैंपल (स्वैब) लेने की बजाय मुंह से स्वैब (सलाइवा: लार

पपीता के गुण और फायदे ।

पपीता के गुण और फायदे ।

लेख विभाग July 04 2021 42671

पपीता कच्चा हो या पका उसमें इतने सारे मिनरल, विटामिन, प्रोटीन, एनर्जी आदि है कि वह बहुत सारे रोगों क

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

हे.जा.स. October 26 2022 44103

यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2021 29737

पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। क

Login Panel