देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

नर्सिंग को प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा संस्थान में जितना कुशल नर्सिंग स्टाफ होगा, वहां की स्वास्थ्य सेवाएं उतनी ही बेहतर होंगी।

आनंद सिंह
April 15 2022 Updated: April 15 2022 01:10
0 71883
गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग की शपथ लेती हुई छात्रायें

गोरखपुर। गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं को शुक्रवार को प्रधानाचार्य लौरीटा याकूब ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान जीएनएम एवं फिजियोथिरेपी की छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी रीना त्रिपाठी ने शपथ ले रही छात्राओं को मानवता की सेवा को ही अपना कर्तव्य और धर्म बनाने को प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर  डॉ परिभाषिता मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग एक पवित्र कार्य है। चिकित्सा में नर्सिंग की भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि इसे अपना प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा संस्थान में जितना कुशल नर्सिंग स्टाफ होगा, वहां की स्वास्थ्य सेवाएं उतनी ही बेहतर होंगी।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सिका डॉ अनुपमा भगत ने छात्राओं को सेवा करने का संकल्प दिलाया।

कॉलेज के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कोविड काल मे नर्सिंग की छात्राओं के मेडिकल कॉलेज में रह कर दिये गये सेवा व टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग को किये गये सहयोग की सराहना किया। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण व त्याग ही नर्सिंग सेवा का मुख्य ध्येय है।

डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला, समाजसेविका सुधा मोदी व सिस्टर जेनी जोशफ़ ने नर्सिंग की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ स्वास्थ्य विधा में बेहतर करने को प्रेरित किया।

इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।इस अवसर पर आराधना यादव, नीतू यादव, विभा जोशवा, प्रशंसा अलेक्सजेडर, संचिता सेनगुप्ता, देवेन्द्र चौधरी , सरोज मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

चीन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा गुस्सा

admin November 17 2022 30339

चीन में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगे कड़े प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लग

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

एमडीआर टीबी की 10 नई दवाओं पर चल रहा शोध: डॉ दिगम्बर बेहरा

रंजीव ठाकुर May 29 2022 30511

डॉ. पुरी ने कहा कि देश में टीबी के कुल मरीजों में से 25 प्रतिशत उत्तर प्रदेश के हैं, जो चिंताजनक है।

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 784

H1N1 (स्वाइन फ्लू) को लेकर सावधानी जरूरी है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने या निकट संपर्क में

आईएमए की बैठक में  चिकित्सकों की सुविधा-सुरक्षा तथा बेहतर स्वास्थ सेवा पर चर्चा  

आईएमए की बैठक में  चिकित्सकों की सुविधा-सुरक्षा तथा बेहतर स्वास्थ सेवा पर चर्चा  

हुज़ैफ़ा अबरार August 24 2026 714

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात सकारा

जनपद स्तर तक भर्ती मरीजों का हालचाल लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

जनपद स्तर तक भर्ती मरीजों का हालचाल लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर July 29 2022 29072

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अब तक खुद भर्ती मरीजों का हालचाल लेते रह

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

आरती तिवारी November 16 2022 37129

बिजनौर में जन सामान्य को स्वास्थ संबंधी सुविधाओं का लाभ देने के लिए तकनीकी के माध्यम से बेहतर ट्रीट

असुरक्षित यौन संबंध के कारण बीते 10 साल में 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए

असुरक्षित यौन संबंध के कारण बीते 10 साल में 17 लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए

एस. के. राणा April 25 2022 39547

‘ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस’ से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या पिछले 10 साल में काफी कम हुई

रीजेंसी की किडनी कैंसर के चेतावनी संकेतों पर जागरूकता पहल

रीजेंसी की किडनी कैंसर के चेतावनी संकेतों पर जागरूकता पहल

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2026 2261

किडनी के 60 से 70 प्रतिशत ट्यूमर का पता तब चलता है जब किसी दूसरी मेडिकल समस्या के लिए इमेजिंग टेस्ट

भविष्य के स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा टेली मेडिसिन।

भविष्य के स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा टेली मेडिसिन।

लेख विभाग February 05 2021 31448

इसकी पहुंच दूर दराज़ और दुर्गम क्षेत्रों तक है। रोगी को डॉक्टर तक पहुंचने वाले बहुमूल्य समय की बचत हो

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

विशेष संवाददाता January 12 2023 33720

लगातार सामने आ रहे मामले केवल बुजुर्गों, हार्ट के मरीजों तक ही सीमित नहीं है बल्कि नौजवान भी इसके शि

Login Panel