देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाव के लिए लखनऊ में जोनवार युद्ध स्तर पर चल रहा अभियान

अभियान के अन्तर्गत पूरे शहर में जोनवार नियमित रूप से फॉगिंग एवं एंटीलार्वा तथा नालियों की साफ-सफाई एवं लोगों में जागरूकता का प्रसार आदि कार्यों को मुख्य रूप से सम्पादित किया जा रहा है।

श्वेता सिंह
November 11 2022 Updated: November 12 2022 16:51
0 29442
वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाव के लिए लखनऊ में जोनवार युद्ध स्तर पर चल रहा अभियान लखनऊ में जोनवार युद्ध स्तर पर चल रहा अभियान

लखनऊ। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर निगम द्वारा क्षेत्रवासियों को मच्छरजनित घातक रोग जैसे कि डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार इत्यादि से बचाने के लिये विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के अन्तर्गत पूरे शहर में जोनवार नियमित रूप से फॉगिंग (fogging) एवं एंटीलार्वा तथा नालियों की साफ-सफाई एवं लोगों में जागरूकता (awareness) का प्रसार आदि कार्यों को मुख्य रूप से सम्पादित किया जा रहा है। वेक्टर जनित (vector born) रोगो के प्रकोप पर नियंत्रण हेतु नगर निगम लखनऊ द्वारा विशेष प्रयास प्रारम्भ किए गए है। जिसके तहत अभियान (campaign) को वृहद स्तर पर संचालित कर सफल बनाने के उद्देश्य से समस्त अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक ज़ोन में टीमों का गठन किया गया है। नगर निगम लखनऊ एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (health department) की संयुक्त टीम का गठन करते हुए वेक्टर जनित रोगो पर नियंत्रण किए जाने की सुनियोजित कार्यवाही रोजाना जोनवार की जा रही है।

 

ज़ोन-4 के गोमती नगर विस्तारित एरिया के अलकनंदा अपार्टमेंट, राप्ती अपार्टमेंट एवं आस पास के क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया एवं फॉगिंग व एन्टी लार्वा का छिड़काव (spray) कराया गया।साथ ही मलबा उठान,कूड़ा उठान व डोर टू डोर सर्वे (survey) स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा कराया गया।

 

ज़ोन-6 के शेल्टर होम सआदतगंज, सिंधी कालोनी चौराहा एवं थाना चौक, ठाकुरगंज, सआदतगंज, एवं पारा में फॉगिंग एवं एण्टी लार्वा का कार्य कराया गया। ज़ोन-7 के वार्ड इस्माइलगंज प्रथम स्थित देव नगर, दीपक नगर, गुरूदेव भारती पुरम व पटेल नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें डेंगू (dengue), चिकनगुनिया मलेरिया आदि वेक्टर जनित रोगों के प्रकोप की रोकथाम के हेतु चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान देव नगर, दीपक नगर, गुरूदेव भारती पुरम व पटेल नगर व आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण किया गया तथा घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया (malaria) आदि वेक्टर जनित रोगों के प्रति जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ हीं उपरोक्त स्थलों पर वृहद सफाई अभियान चलाते हुए नाला, नालियों की सफाई करायी गयी सिल्ट का निस्तारण, फॉगिंग, एण्टीलार्वा, चूने का छिड़काव एवं खाली प्लाटों की सफाई का कार्य कराया गया। स्थानीय निवासियों को आस-पास जल भराव न होने देने तथा सफाई जागरूकता हेतु सुझाव दिया गया।

 

ज़ोन-8 के सेक्टर- एम 1, सेक्टर-एच, एल्डिको उद्यान प्रथम, सेनानी विहार कालोनी, सेक्टर - डी / डी1, जलवायु विहार, रेल विहार कालोनी, रतनखण्ड, तेलीबाग, सेक्टर- 10, वृन्दावन, बेहसा, सेक्टर-जी, एल्डिको उद्यान-2, नाई टोला, लौंगा खेड़ा व नया नट खेड़ा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। डोर टू डोर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे रोगों से बचाव हेतु जन-मानस को जागरूक किया गया एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में 6 व्हेकिल माउंटेड फॉगिंग मशीन, 14 साईकिल माउंटेड फॉगिंग मशीन से सघन फॉगिंग का कार्य कराया गया जबकि 14 हैण्ड हेल्ड मशीनों एवं 07 टैंकर से एण्टी लार्वा रसायन का छिड़काव कराया गया। नालियों की सफाई एवं घरों के अन्दर पायरेथ्रम रसायन (chemical) का छिड़काव कराया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन (reduction) की कार्यवाही भी करायी गयी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में कार्डियक टीम ने मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल में कार्डियक टीम ने मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2022 38716

डा विशाल श्रीवास्तव व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धीरज सिंह ने मरीज की विधिवत जांच करके पहले इन्टरा एरोटिक ब्

चीनी लैब में कोरोना की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने दिया बयान

चीनी लैब में कोरोना की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने दिया बयान

हे.जा.स. March 05 2023 27144

एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत कहा कि अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

मरीज को आईसीयू की कब पड़ेगी जरूरत बताएगी ये डिवाइस

आरती तिवारी July 14 2023 39220

सीबीएमआर के डीन डॉ. नीरज सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

सौंदर्या राय June 12 2022 30033

सुबह के समय पार्क या घर में व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपका शरीर सुडौल बना रहता है और रक्तसंचार अ

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रोगियों के लिए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लांच किया पोस्ट कोविड क्लिनिक।

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रोगियों के लिए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लांच किया पोस्ट कोविड क्लिनिक।

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2021 0

पोस्ट आईसीयू सिंड्रोम के लक्षण उन लोगों में भी देखे जा रहे हैं जिनमे बीमारी माइल्ड थी या थी ही नहीं

निशात अस्पताल में स्नोमैन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आंख में रोशनी आई और सिर दर्द भी खत्म हुआ

रंजीव ठाकुर August 08 2022 91593

65 वर्षीय महिला को सिर दर्द रहता था और बांयी आंख से दिखाई देना धीरे धीरे कम हो रहा था। महिला ने आंखो

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

विशेष संवाददाता October 18 2022 29641

निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि पहले अस्पताल में डेंगू के मरीज कम आ रह

भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई

भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई

हे.जा.स. July 15 2022 23631

वैज्ञानिक शोध और वैक्सीन उत्पादन तंत्र की सराहना करते हुए बेरी ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के प

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

हे.जा.स. February 09 2021 35610

मांस में लगने वाले इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज द्वारा भारत में न

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

आनंद सिंह April 09 2022 29275

सीएम योगी गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से रविवार को करेंगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ, 

Login Panel