देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

वायरल इंफेक्शन के बाद अक्सर लोगों को सूखी खांसी (dry cough after viral infection) की समस्या हो जाती है। सर्दी के बाद की ये खांसी आमतौर पर सूखी होती है और 2 महीने तक रह सकती है। ये सांस नली में जलन होने के कारण होती है, जो अक्सर वायरल बीमारी के बाद अत्यधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

श्वेता सिंह
September 04 2022 Updated: September 04 2022 02:26
0 35094
मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई में कोरोना वायरस के बाद अब वायरल इंफेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं और इससे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों में लगातार सूखी खांसी की शिकायत आ रही है। वायरल इंफेक्शन के बाद अक्सर लोगों को सूखी खांसी (dry cough after viral infection) की समस्या हो जाती है।

 

सर्दी के बाद की ये खांसी आमतौर पर सूखी होती है और 2 महीने तक रह सकती है। ये सांस नली में जलन होने के कारण होती है, जो अक्सर वायरल बीमारी के बाद अत्यधिक संवेदनशील हो जाते हैं। इससे सूखी खांसी (dry cough) होती है और इसे ठीक होने में अक्सर लंबा समय लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपचार आपके काम आ सकते हैं।

 

बच्चों की सूखी खांसी के लिए घरेलू उपाय - Home remedies for child's dry cough

1. नमक के गरारे - Salt water gargles

सूखी खांसी (dry cough) को ठीक होने में लंबा समय लग सकता है, ऐसे में नमक के गरारे हमेशा काम करते हैं। ये बहुत आम घरेलू उपचार है। यह गले में खराश और खांसी के इलाज के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है। यह गले की सूजन और बार-बार आती खांसी को कम करता है। इसलिए बच्चे को दिन भर में कम से कम दो बार, सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले नमक के गरारे जरूर करवाएं। इसके लिए एक कप गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच नमक तब तक मिलाएं जब तक वह घुल न जाए। फिर इसे थोड़ा ठंडा होने दें और गरारे करवाएं।

 

2. अदरक पका कर दें - Ginger For Dry Cough

अदरक में एंटी-माइक्रोबियल (anti-microbial) और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने और श्वसन पथ में जमा बलगम को दूर करने में भी मदद करता है। अदरक सांस की नलियों की चिकनी मांसपेशियों को आराम देकर बार-बार होने वाली खांसी को दबा सकता है। इसलिए देसी घी में ढेर सारा अदरक कूच कर पका लें और इसको अपने बच्चे को दिन में 3 से 4 बार दें। बच्चा राहत महसूस करेगा।

 

3. शहद का इस्तेमाल करें - Honey For Dry Cough

शायद  आम लोगों को पता ना हो लेकिन शहद एक नेचुरल कफ सप्रेसेंट (natural cough suppressant) है जिसे साधारण गर्म पानी में लिया जा सकता है। साथ ही आप बच्चों को नींबू-शहद वाली चाय दे सकते हैं। दरअसल, शहद में मौजूद डेक्स्ट्रोमेथोर्फन (dextromethorphan) तत्व इसे किसी भी प्रकार की खांसी के लिए प्राकृतिक उपचार बनाता है जो बलगम और इंफेक्श को कम करता है और गले में सूजन से राहत देता है। इससे बार-बार आती सूखी खांसी कंट्रोल होने लगती है।

 

4. तुलसी-पुदीने का काढ़ा पिलाएं - Mint tulsi kadha

आप अपने बच्चे तो तुलसी और पुदीने (Mint) का काढ़ा बना कर दे सकते हैं। ये दोनों ही सूखी खांसी को कम करने में मददगार है। पुदीने में मौजूद मेन्थॉल लगातार खांसी के कारण गले को शांत करने में मदद कर सकता है। जबकि तुलसी का एंटी वायरस गुण इंफेक्शन को कम करने में मददगार है। तो, बच्चों को तुलसी-पुदीने का काढ़ा बना कर पिलाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

सौंदर्या राय March 05 2022 34670

अगर रात में नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले कुछ योगासन जरूर करने चाहिए। इससे आ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 504

हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर

बच्चों के सिरदर्द  पर रखें नजर।

बच्चों के सिरदर्द पर रखें नजर।

लेख विभाग July 20 2021 33212

इमोशनल स्ट्रेस, कमजोर नजर के कारण हुआ आई स्ट्रेन, गलत पोश्चर के कारण पैदा हुआ पीठ दर्द भी माइग्रेन क

केजीएमयू के डॉक्टरों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी

केजीएमयू के डॉक्टरों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, वेतन में हुई बढ़ोतरी

श्वेता सिंह October 12 2022 31621

संभावना है कि डॉक्टरों को 4 किश्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा। दो किश्तें इसी साल मिल सकती हैं।

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

हे.जा.स. December 11 2021 37831

पिछले कुछ हफ्तों में अस्पताल में भर्ती होने वाल कोरोना संक्रमित मरीजों में से केवल 30% ही गंभीर रूप

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,424 नए मामले सामने आये

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 2,424 नए मामले सामने आये

एस. के. राणा October 10 2022 32615

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में 15 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो गई जिसमें केरल के 12 लोग

प्रधानमंत्री से  ‘बेहतर माहौल’ सुनिश्चित करने का आग्रह: आईएमए

प्रधानमंत्री से  ‘बेहतर माहौल’ सुनिश्चित करने का आग्रह: आईएमए

एस. के. राणा June 08 2021 23335

पत्र में कहा गया है, ‘‘इस महामारी के बीच, देश में डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के खिलाफ शार

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

सर्दी के मौसम में ब्रोंकाइटिस से बचने के उपाय।

लेख विभाग November 15 2021 22018

ठंड के मौसम में लंबे समय तक खांसी के साथ बलगम आना ब्रोंकाइटिस हो सकता है।

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

रंजीव ठाकुर May 03 2022 30987

राजधानी के बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को जल्दी ही प्रयोगशालाएं भी मिल जाएंगी। अभी तक लखनऊ वि

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

आरती तिवारी October 07 2022 29350

भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनात

Login Panel