देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जनपद स्तर तक भर्ती मरीजों का हालचाल लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अब तक खुद भर्ती मरीजों का हालचाल लेते रहे है और अब उन्होंने इसके लिए प्रत्येक जनपद के मेडिकल कालेज के प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।

रंजीव ठाकुर
July 29 2022 Updated: July 29 2022 19:19
0 28365
जनपद स्तर तक भर्ती मरीजों का हालचाल लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार अब स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक जनपद स्तर पर लेगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसके लिए निर्देश जारी करते हुए जिले के मेडिकल कॉलेज और सीएमओ को भर्ती मरीजों का हालचाल लेने के लिए कहा है। 

 

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister and Medical and Health Minister Brajesh Pathak) अब तक खुद भर्ती मरीजों (admitted patients) का हालचाल लेते रहे है और अब उन्होंने इसके लिए प्रत्येक जनपद के मेडिकल कालेज (medical colleges) के प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को निर्देशित किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का (Swasthya Aapka Sankalp Sarkar Ka) अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। 

 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर मरीजों को अस्पताल में परेशानी हुई (if patients face problems) तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। जनता से जुड़ाव के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं (better health facilities) दिलाना हमारी प्राथमिकता है। कई जन प्रतिनिधियों ने 'स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का' अभियान का दायरा बढ़ाने का सुझाव दिया था इसलिए इस अभियान का दायरा और बढ़ा दिया गया है।

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों या उनके तीमारदारों का डाटा (data of patients) मोबाइल फोन सहित उपलब्ध कराया जाए। मरीजों को इलाज अन्य सुविधाएं (Treatment and other facilities) हर हाल में बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों की शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले डाक्टर कर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

 

चिकित्सा शिक्षा विभाग (UP Medical Education Department) और स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। मरीजों तीमारदारों द्वारा बताई गई समस्याओं (Problems raised by patients and relatives) का निराकरण कराया जाएगा। महानिदेशालय स्तर से इसकी सख्त निगरानी की जाएगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

UP NHM के 125 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 40 से 60 हजार रुपये होगी सैलरी

UP NHM के 125 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 40 से 60 हजार रुपये होगी सैलरी

श्वेता सिंह August 27 2022 31984

ये आवेदन 125 रिक्तियों को भरने के लिए मंगाए गए हैं, जिनमें से 46 रिक्तियां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

admin October 29 2022 30384

कोरोना वायरस एक बार फिर ब्रिटेन को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके XBB और BQ.1 वेरिएंट से लोग लगातार ब

जिला अस्पताल  के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मामले का संज्ञान

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मामले का संज्ञान

विशेष संवाददाता April 28 2023 28513

सीएमओ डॉ. वाइके राय ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। बता दें कि 23

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 19851

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

कानपुर में हालात चिंताजनक, डायरिया से 20 रोगियों के गुर्दे फेल

कानपुर में हालात चिंताजनक, डायरिया से 20 रोगियों के गुर्दे फेल

श्वेता सिंह September 20 2022 30193

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में साढ़े तीन सौ रोग

यूपी के छह लाख से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा

यूपी के छह लाख से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा

रंजीव ठाकुर April 26 2022 27818

सूबे की योगी सरकार शिक्षकों को कैशलेस इलाज का तोहफा देने जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए प

ओमिक्रॉन के इन दो सब वेरिएंट्स ने डराया

ओमिक्रॉन के इन दो सब वेरिएंट्स ने डराया

हे.जा.स. November 16 2022 28379

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने अक्टूबर के अंत में ओमिक्रॉन के दो नए वेरिएंट्स को बीक्यू 1 और

मसूड़ों से खून बहना गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकतें हैं, जानिये समस्या को

मसूड़ों से खून बहना गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकतें हैं, जानिये समस्या को

लेख विभाग June 20 2022 44177

मुख स्वच्छता की उचित देखभाल नहीं की जाती है, तो इससे मसूड़े की सूजन हो सकती है जिसके कारण पीरियोडोंट

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

हे.जा.स. April 07 2023 24315

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में जम्मू-कश्मीर के प्र

कोविड-19 टीकाकारण में भारत, अमेरिका से निकला आगे।  

कोविड-19 टीकाकारण में भारत, अमेरिका से निकला आगे।  

एस. के. राणा June 28 2021 25753

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 32.36 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं, वहीं अमेरिका ने 32.33

Login Panel