देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के अस्पताल में सूअर का दिल लगवाने वाले मरीज़ की मौत

करीब दो महीने पहले एक अभूतपूर्व प्रयोग के तहत अमेरिका में जिस व्यक्ति को सूअर का हृदय लगाया गया था, उसकी मौत हो गई है। सर्जरी करने वाले मैरीलैंड अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी। डेविड बेनेट (57) की मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में मौत हो गई।

हे.जा.स.
March 11 2022
0 29819
अमेरिका के अस्पताल में सूअर का दिल लगवाने वाले मरीज़ की मौत प्रतीकात्मक

बाल्टीमोर। करीब दो महीने पहले एक अभूतपूर्व प्रयोग के तहत अमेरिका में जिस व्यक्ति को सूअर का हृदय लगाया गया था, उसकी मौत हो गई है। सर्जरी करने वाले मैरीलैंड अस्पताल ने बुधवार को यह जानकारी दी। डेविड बेनेट (David Bennett) (57) की मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर (Maryland Medical Center) में मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह तो नहीं बताई है, लेकिन कहा कि कई दिन पहले उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई थी।

बेनेट के बेटे ने इस नई तरह के प्रयोग के लिए अस्पताल की तारीफ की थी और कहा था कि परिवार को उम्मीद है कि इससे अंगों की कमी को दूर करने के प्रयासों में मदद मिलेगी। बेनेट की सर्जरी सात जनवरी को हुई थी जिसके बाद उसके बेटे ने कहा था कि उसके पिता जानते हैं कि इस प्रयोग के सफल रहने की कोई गारंटी नहीं है।

शुरू में बेनेट के शरीर में सूअर का हृदय काम कर रहा था और मैरीलैंड अस्पताल (Maryland Hospital) ने समय-समय पर ताजा जानकारी दी कि बेनेट धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले महीने अस्पताल ने उनका एक वीडियो जारी किया था जिसमें वह अपने फिजिकल थेरेपिस्ट (Physical Therapist) के साथ काम करते हुए अस्पताल के बिस्तर से फुटबॉल का मैच देख रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 27202

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 2247

पुस्तक के लेखक सुनील कुमार यादव जो Chief Pharmacist डॉ. एसपीएम सिविल हॉस्पिटल लखनऊ एवं एक प्रतिष्ठि

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

लेख विभाग July 14 2022 38182

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल साकेत के डॉ प्रदीप चौबे बतातें हैं कि परिवहन के आसानी से उपलब्ध साधनों

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

रंजीव ठाकुर April 29 2022 51406

राजधानी के मेदांता अस्पताल में आज से नियोनेटल विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। इसमें बच्चों को विश

फोन और लैपटॉप से बढ़ रहा मोटापा, जानें और क्या कहता है मक्खियों पर किया गया यह शोध

फोन और लैपटॉप से बढ़ रहा मोटापा, जानें और क्या कहता है मक्खियों पर किया गया यह शोध

श्वेता सिंह September 01 2022 25236

शोध में समझाया गया कि दो सप्ताह तक नीली रोशनी के संपर्क में आने वाली मक्खियों के मेटाबोलाइट्स के स्त

ओमीक्रोन के खतरे के बीच लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती।

ओमीक्रोन के खतरे के बीच लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती।

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2021 30632

ओमीक्रोन के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग के अफसर सुस्त बने हुए हैं। अभी तक ओमीक्रोन संक्रमितों के लिए

एम्स गोरखपुर में 108 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

एम्स गोरखपुर में 108 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

आनंद सिंह March 28 2022 33606

एम्स गोरखपुर में विभिन्न फैकल्टी पदों के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर और असिस्टें

प्राकृतिक तरीके से कम करें पेट की चर्बी।

प्राकृतिक तरीके से कम करें पेट की चर्बी।

सौंदर्या राय September 04 2021 44988

पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। बैली फैट यानी आपकी कमर के आसपास जमी चर्बी है।

आगरा में डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले निजी लैब को जारी होगा नोटिस

आगरा में डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले निजी लैब को जारी होगा नोटिस

श्वेता सिंह September 04 2022 25601

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी करीब 20 लैब ही जांच रिपोर्ट दे रहे हैं, जबकि 100 की रिपोर्ट आ

भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोग की शुरुआती पहचान और सटीक इलाज महत्वपूर्ण: हेस्टैकएनालिटिक्स इनसाइट्स

भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोग की शुरुआती पहचान और सटीक इलाज महत्वपूर्ण: हेस्टैकएनालिटिक्स इनसाइट्स

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 31273

राज्यवार जानकारी से अनुमान लगता है कि यूपी 2017 से हर साल टीबी के करीब पाँच लाख मामलों की रिपोर्ट कर

Login Panel