देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल 2022 को एक ही पाली में किया जाएगा।

अखण्ड प्रताप सिंह
March 11 2022 Updated: March 12 2022 01:49
0 35248
9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) की तिथि घोषित कर दी है। एजेंसी द्वारा ववृहस्पतिवार, 10 मार्च को जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल 2022 को एक ही पाली में किया जाएगा, जो कि सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। हालांकि, परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को उनके जीपैट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने की तिथि एनटीए ने अभी घोषित की हैं, ऐसे में उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र के लिए परीक्षा पोर्टल, gpat.nta.nic.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

एनटीए द्वारा जारी जीपैट 2022 इंफॉर्मेशन बुलेटिन (Information Bulletein) के अनुसार प्रवेश परीक्षा में फार्मेसी के विभिन्न विषयों से कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए अधिकम 500 अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए सिलेबस एआइसीटीई के अनुसार होगा।

इस लिंक से देखें जीपैट 2022 इंफॉर्मेशन बुलेटिन
एनटीए ने देश भर के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में फार्मेसी में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा जीपैट 2022 के लिए नोटिफिकेशन 16 फरवरी को जारी करते हुए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च 2022 है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों के अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन के माध्यम से अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क (2000 रुपये) का भुगतान 18 मार्च की रात 11.50 बजे तक करना होगा। इसके बाद जिन उम्मीदवारों को अपना आवेदन में सुधार करना है, वे 19 से 21 मार्च तक ओपेन होने वाली करेक्शन विंडो से संशोधन कर सकेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

हे.जा.स. April 11 2023 23560

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल में आज पूरा अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इ

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सौंदर्या राय December 08 2022 86842

ये चीजें त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानें आप सर्दियों में कौन सी नेचु

बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स तत्काल लागू किया जाये: फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश   

बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स तत्काल लागू किया जाये: फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश   

हुज़ैफ़ा अबरार July 25 2021 34318

एकेटीयू ने अभी तक बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स लागू नहीं किया है, जिसके कारण कई संस्थान इसे अपने स्थान प

कोरोनारोधी टीका नही लगवाने वालों में मृत्युदर अधिक

कोरोनारोधी टीका नही लगवाने वालों में मृत्युदर अधिक

admin March 04 2022 31154

जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है, उनमें संक्रमण का जोखिम सबसे अधिक बना हुआ है। इन

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

आरती तिवारी March 05 2023 33319

बैठक में आईवीएफ सेंटर शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा लोहिया अस्पताल के विस्तार की योजना पर भी

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

हुज़ैफ़ा अबरार August 22 2021 31555

सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

आरती तिवारी September 17 2022 112671

घी और सौंठ, दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंठ अदरक को सुखाकर बनाई जाती है। बहुत से लो

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

रंजीव ठाकुर July 10 2022 29795

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर की लगी हुई आग बुझने की जगह भड़कती ही जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग के सम

ट्विन टावर के ध्वस्त होने के बाद छह गुना बढ़ा वायु प्रदूषण, लोगों को हो रही ये समस्याएं

ट्विन टावर के ध्वस्त होने के बाद छह गुना बढ़ा वायु प्रदूषण, लोगों को हो रही ये समस्याएं

श्वेता सिंह August 30 2022 21452

रविवार को टावर ध्वस्त होने से पहले सेक्टर-93ए में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक वायु प्रदूषण का स्तर 10

पीठ के मुहांसों से ना हो परेशान, ये घरेलू उपाय देंगे आराम

पीठ के मुहांसों से ना हो परेशान, ये घरेलू उपाय देंगे आराम

सौंदर्या राय April 22 2022 31262

पीठ के मुहांसे महिलाओं को फैशन भी ठीक से नहीं करने देते। यदि बैकलेस ड्रेस या ब्लाउज़ पहनना हो तो मुह

Login Panel