देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए एवॉन इंडिया ने इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ साझेदारी की।

स्तन कैंसर महिलाओं और दुनिया में सबसे आम रूप से पाया जाने वाला कैंसर है। इस साल पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी के चलते मुश्किलों का सामना कर रही है, खासकर स्तन कैंसर समुदाय सबसे ज्यादा जोखिम वाले एवं नाजुक वर्ग में है

0 31777
स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए एवॉन इंडिया ने इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ साझेदारी की। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। दुनिया में महिलाओं को होने वाले स्तन कैंसर के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए एवॉन इंडिया ने इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ साझेदारी की है। दुनिया में स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एवॉन आधुनिक शोध, उपकरण एवं शैक्षिक सामग्री की व्यवस्था कर रहा है।

स्तन कैंसर का दाग कम करने और जागरुकता बढ़ाने के लिए एवॉन इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ सोशल मीडिया, जैसे वेबिनार, टॉक शो आदि अनेक माध्यमोंसे लोगों व समुदायों तक जा रहा है। इन प्रयासों द्वारा उन महिलाओं के बीच सर्वाईवल एवं उम्मीद के संदेश का प्रसार किया जाएगा, जो स्तन कैंसर से पीड़ित हैं और समय पर पहचान, स्तन कैंसर को समय पर पहचानने के लिए नियमित तौर पर जाँच का महत्व समझाया जाएगा। इसमें महिलाओं को प्रशिक्षणों द्वारा शिक्षा एवं उच्च गुणवत्ता की कम लागत वाली जाँच सुविधाएं प्रस्तुत की जाएंगी। 

स्तन कैंसर महिलाओं और दुनिया में सबसे आम रूप से पाया जाने वाला कैंसर है। इस साल पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी के चलते मुश्किलों का सामना कर रही है, खासकर स्तन कैंसर समुदाय सबसे ज्यादा जोखिम वाले एवं नाजुक वर्ग में है। यह देखा गया है कि दुनिया में हर साल लगभग बीस लाख महिलाओं में स्तन कैंसर पाया जाता है।

स्निग्धा सुमन, मार्केटिंग डायरेक्टर, एवॉन इंडिया ने कहा, ‘‘यह साल सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण रहा है। एवॉन में हम जानते हैं कि एक दूसरे के लिए, खासकर स्तन कैंसर के सवाईवर्स के लिए खड़े होना कितना जरूरी है। यह वह नाजुक समुदाय है, जिसे गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं एवं अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे कर्मियों की उपलब्धता के मामले में असमानता का सामना करना पड़ सकता है। इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ मिलकर काम करते हुए हमें उम्मीद है कि हम दुनिया में लाखों महिलाओं को आवश्यक सावधानियां बरतने और स्तन कैंसर की समय पर पहचान करने के लिए खुद का चेकअप करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।’’

ज्योत्सना गोविल, चेयरपर्सन, इंडियन कैंसर सोसायटी, दिल्ली ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान होना बहुत जरूरी है। स्तन कैंसर की जितनी ज्यादा जानकारी उपलब्ध होगी, और जितनी जल्दी महिलाएं इसके शुरुआती संकेतों को पहचानना शुरू करेंगी, उतना की कम सदमा, शारीरिक और भावनात्मक एवं वित्तीय दबाव उन पर पड़ेगा। हालांकि इलाज के बाद भी महिलाओं को मदद की जरूरत होती है, क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेना होता है। एवॉन के साथ हमारा सहयोग स्तन कैंसर के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम यह जानते हैं कि महिलाओं के लिए स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई के पूरे सफर में अच्छा दिखना और आत्मविश्वास महसूस करना कितना जरूरी है। एवॉन के साथ हम सभी महिलाओं की सेहतमंद जीवनशैली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

पिछले तीन दशकों में एवॉन फाउंडेशन फॉर वूमैन के साथ हमने स्तन कैंसर के लिए 939 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का योगदान दिया है; 180 मिलियन लोगों को इस बीमारी के बारे में शिक्षित किया है और 20 मिलियन से ज्यादा महिलाओं के लिए स्तन के स्वास्थ्य की जाँच के लिए फंड दिया है। यह हमारे समुदाय के सहयोग से संभव हुआ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बासी रोटी खाने के है चमत्कारी फायदे

बासी रोटी खाने के है चमत्कारी फायदे

लेख विभाग January 24 2023 37964

गांवों में आज भी सुबह हो या शाम दूध रोटी खाना काफी लोगों को पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं बासी रोट

निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण का लाभ ले ट्रक ड्राइवर्स: ब्रजेश पाठक

निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण का लाभ ले ट्रक ड्राइवर्स: ब्रजेश पाठक

admin June 29 2022 27646

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जे के एजूकेशनल ग्रामीण विकास समिति ट्रक ड्राइवरों के हित में मुफ्त आंखों की जा

खराब लाइफ स्टाइल से बढ़ रहा गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हडडी में चोट का खतरा: डॉ रोहित

खराब लाइफ स्टाइल से बढ़ रहा गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हडडी में चोट का खतरा: डॉ रोहित

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 27378

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हडडी रोग विशेषज्ञों ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने के कारण

केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मिलने में अब नही होगी दिक्कत।

केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मिलने में अब नही होगी दिक्कत।

हुज़ैफ़ा अबरार December 25 2021 34610

शुक्रवार को केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने स्टोर और कार्यालय का शुभारंभ किया। अब पूरे केजीएमयू मे

तनाव मुक्ति के लिए आध्यात्मिकता औषधि है - ब्रह्म कुमारी पूनम बहन

रंजीव ठाकुर May 05 2022 47884

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बाल्यकाल से शिक्षित ब्रह्म कुमारी पूनम बहन (सीएस) नौ दिवसीय

कोविड संक्रमण से उबरने के बाद भी लम्बे समय तक रहता है असर: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

कोविड संक्रमण से उबरने के बाद भी लम्बे समय तक रहता है असर: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री

विशेष संवाददाता July 22 2022 25138

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि देश में कोविड संक्रमण ठीक होने के बाद भी

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

हे.जा.स. January 24 2022 33887

यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व

फर्जी Covid-19 नेगेटिव रिपोर्ट ज़ारी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह सक्रिय, यूरोपोल ने दी चेतावनी।  

फर्जी Covid-19 नेगेटिव रिपोर्ट ज़ारी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह सक्रिय, यूरोपोल ने दी चेतावनी।  

हे.जा.स. February 03 2021 28466

यूरोपोल ने यूरोपियन यूनियन के सभी सदस्य देशों से अनुरोध किया है कि नकली COVID-19 परीक्षण से संबंधित

मिक्सोपैथी के खिलाफ आईएमए लखनऊ कार्यालय पर चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक भूख हड़ताल।

रंजीव ठाकुर February 14 2021 24088

धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक भूख हड़ताल किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि मरीजों के हित में म

प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही समस्या, सात दिनों में दोगुने हुए मरीज

प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही समस्या, सात दिनों में दोगुने हुए मरीज

श्वेता सिंह November 02 2022 29785

सड़क किनारे रहने वाले, दुकानदार और जिन क्षेत्रों में खोदाई-निर्माण कार्य चल रहा है, वहां के लोगों को

Login Panel