











































मरीज़ को बधाई देती सहारा हॉस्पिटल की टीम
लखनऊ। सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध पुरुष की इम्पेला का प्रयोग कर जटिल एंजियोप्लास्टी करके नया जीवन दिया गया है। इस मरीज के हृदय की मुख्य कोरोनरी आर्टरी समेत तीनों आर्टरी 90 प्रतिशत बंद हो चुकी थी एवं उसकी हार्ट की पम्पिंग क्षमता बहुत कम रह गयी थी। कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गौतम स्वरूप ने इस चुनौतीपूर्ण एंजियोप्लास्टी में प्रयोग किये गए मैकेनिकल उपकरण (आर्टिफिशियल हृदय पम्प) इम्पेला के जरिए यह प्रक्रिया की गयी है।
सहारा हॉस्पिटल के सीनियर इन्टरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गौतम स्वरूप ने बताया कि मरीज के सीने में दर्द की शिकायत थी। इसके लिए उन्होंने बहुत से चिकित्सकों से सम्पर्क किया लेकिन पूरी तरह से समस्या का समाधान नहीं मिला। सीने में दर्द की लगातार समस्या बढ़ने पर उन्होंने लखनऊ में सहारा हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आर.के. मिश्रा को दिखाया।
डॉक्टर आर.के. मिश्रा ने मरीज को एंजियोग्राफी की सलाह दी, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत तीनों नसों में ब्लाकेज थीं। डॉक्टर मिश्रा ने डॉक्टर गौतम स्वरूप से परामर्श के लिए भेजा। एंजियोग्राफी देखने के बाद डॉक्टर गौतम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि इस तरह की नसों में बाईपास सर्जरी बेहतर विकल्प है लेकिन अधिक उम्र होने एवं कमजोर हृदय की वजह से मरीज ने बाईपास कराने से मना कर दिया। अब एंजियोप्लास्टी ही एकमात्र विकल्प था। इस प्रकार की एंजियोप्लास्टी में हृदय कमजोर होता है, जो बहुत ही जोखिम भरा है। इस प्रकार कमजोर हृदय वालों के लिए एंजियोप्लास्टी बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। चिकित्सा विज्ञान की नयी तकनीकी उपकरण को इम्पेला हार्ट पम्प कहते हैं, उसे लगाकर सफल एंजियोप्लास्टी की गयी।
उन्होंने बताया कि इम्पेला एक प्रकार का वाह्य हृदय पम्प है जो कि दुनिया का सबसे छोटा हृदय पम्प है। एंजियोप्लास्टी से पहले इसको हृदय के एमएआई पम्पिंग चैम्बर को लेफ्ट वेंट्रिकल कहते हैं, उसको इसमें इम्प्लांट कर दिया जाता है, जिससे यह हृदय की पम्प करने की क्षमता को ढाई से पाँच लीटर तक बढ़ा देता है, जिससे एंजियोप्लास्टी के दौरान हृदय को मजबूती मिल जाती है और जटिल एंजियोप्लास्टी भी आसानी से हो जाती है। सफल प्रक्रिया के बाद इसको बाहर निकाल लेते हैं।
इसके अलावा, इम्पेला हार्ट पम्प ऐसे मरीजों के लिए वरदान है, जिसका हृदय अचानक आने वाले हार्ट अटैक से कमजोर हो जाता है एवं हृदय के कम खून फेंकने से लोगों की मृत्यु तक हो जाती हैं, जिसको कार्डियोजेनिक शॉक कहते हैं। इम्पेला हार्ट पम्प ऐसे मरीजों की पम्पिंग क्षमता बढ़ाकर हृदय को रिकवर करने और सुरक्षित एंजियोप्लास्टी करने में मदद करता है। डॉ. स्वरूप ने बताया कि उक्त मरीज की कोरोनरी धमनी बहुत ही सख्त थी, उससे कैल्शियम जमा होने से उसमें रोटेशनल एथरैक्टॉमी करके इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी की गयी। कैल्शियम टूटने के बाद उसमें स्टेंट डाला गया। इस प्रकार एक से डेढ़ घण्टे में यह ऐतिहासिक एंजियोप्लास्टी पूरी की गयी।
सहारा इण्डिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे माननीय अभिभावक सहाराश्री ने लखनऊ को विश्वस्तरीय सहारा हास्पिटल प्रदान किया, जहाँ गुणवत्तापूर्ण उच्च कोटि की सेवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध करायी जा रही है। सिंह ने बताया कि मरीजों को जटिल समस्याओं के लिए अब मुम्बई या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है। सहारा हॉस्पिटल की दक्ष टीम कुशलतापूर्वक निरन्तर मरीजों को इलाज उपलब्ध करा रही है। सहारा हॉस्पिटल का कार्डियोलॉजी विभाग नवीनतम उपकरणों से लैस है। यहाँ निरन्तर नयी तकनीकी का इस्तेमाल करके मरीजों को लाभान्वित किया जा रहा है। इम्पेला विधि से इस तरह की जटिल चुनौतीपूर्ण एंजियोप्लास्टी इसी कड़ी में एक सफल कदम है। इस मौके पर हास्पिटल की कार्डियक टीम, मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित था।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 287
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 196
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 168
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 287
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 196
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 168
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9842
एस. के. राणा February 01 2026 0 6118
एस. के. राणा January 20 2026 0 6020
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5600
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5593
एस. के. राणा January 13 2026 0 5152
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5103
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87498
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35659
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38643
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36155
लेख विभाग March 19 2022 0 35721
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73589
विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग
योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वहां पहुंचने के बाद स्वशासी राजकीय महाव
अगर आप अपने छोटे बच्चों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पावडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक मह
फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगने के बाद आम लोगों को टीका लगेगा। इसमें 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को
कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय
बाबा रामदेव ने पतंजलि की कोविड वैक्सीन कोरोनिल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जो स्पष्टीकरण दिया था उस
अगर आप भी बालों को केमिकल हेयर डाई से कलर करके तंग हो चुके हैं तो एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर से प्रा
अध्ययन में 56.81 फीसदी (175) मरीजों पर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी का असर नहीं हुआ। ये मरीज तंबाकू, गुट
लखनऊ को 3506 रोगियों को गोद लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके लिए 120 संस्थाओं को चिन्ह
राकेश कुमार के भतीजे जो एम्स ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन चिकित्सा विभाग में जूनियर रेजिडेंट हैं, उन्ह

COMMENTS