देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

25 दिसम्‍बर की रात से उत्तर प्रदेश में नाईट कर्फ्यू की वापसी।

25 दिसम्‍बर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही विवाह समारोहों में भी दो सौ से अधिक मेहमानों को बुलाने पर रोक लगा दी गई है।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 24 2021 Updated: December 25 2021 02:49
0 29780
25 दिसम्‍बर की रात से उत्तर प्रदेश में नाईट कर्फ्यू की वापसी। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने यूपी में एक बार फिर नाइट कर्फ्यू का दौर लौटा दिया है। योगी सरकार ने 25 दिसम्‍बर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही विवाह समारोहों में भी दो सौ से अधिक मेहमानों को बुलाने पर रोक लगा दी गई है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने टीम-9 को आदेश दिया है कि कल से रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की इजाजत रहेगी। आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देंगे। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को देखते हुए लखनऊ में पहले ही धारा-144 लागू कर दी गई थी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में सार्वजनिक जगहों पर सामाजिक दूरी और मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को ओमिक्रॉन के प्रति सचेत करते हुए सरकारी अस्‍पतालों में बेडों की संख्‍या बढ़ाने और अन्‍य जरूरी उपाय करने को कहा है।

गौरतलब है कि देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक करीब तीन सौ से ज्‍यादा केस आ चुके हैं। राज्‍यों में रोज आने वाले कोरोना पॉजिटिव मामलों की तादाद भी बढ़ी है। इस बीच पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने ताजा हालात पर गुरुवार को राज्‍य सरकारों के साथ समीक्षा बैठक की थी जिसमें उन्‍होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपनी तैयारी बढ़ाने का निर्देश दिए थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्यों को क्या सलाह दी गई है। प्रधानमंत्री ने प्रसार रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्यों में जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य तंत्र की मजबूती सुनिश्चित करें। यह बहुत जरूरी है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति वाले उपकरण सही तरीके से लग गए हों और अच्छे से काम कर रहे हों। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दुनिया में 84 करोड़ महिलायें यौन हिंसा का शिकार: WHO 

दुनिया में 84 करोड़ महिलायें यौन हिंसा का शिकार: WHO 

हे.जा.स. December 04 2025 6594

रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा जल्दी शुरू हो जाती है और जोखिम ज़िंदगी भर बना रहता है। उदा

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

रंजीव ठाकुर August 25 2022 32321

एसजीपीजीआई में अचानक टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

लेख विभाग March 16 2022 53978

हेड एंड ब्रेन सर्जरी एक बेहद जटिल प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया उपचार किए जाने की स्थिति पर निर्भर कर

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

हे.जा.स. March 08 2023 31178

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में जन औषधि केंद्र खोलकर लोगों को सस्ती और सुलभ दवाइय

कोरोना संक्रमण के इलाज में एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का उत्साहजनक परिणाम।

कोरोना संक्रमण के इलाज में एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का उत्साहजनक परिणाम।

हे.जा.स. October 03 2021 26715

कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही मोलनुपिरवीर के क्लीनिकल ट्रायल से सम्बंधित आंकड़े समीक्षा के लिए संयु

आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को संक्रामक बनाने वाली संरचना पहचानी

आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को संक्रामक बनाने वाली संरचना पहचानी

विशेष संवाददाता April 06 2022 37206

माना जा रहा है कि इस शोध से भविष्य में कोरोना के खात्मे को अधिक कारगर दवा बनाने में मदद मिलेगी। इस श

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

श्वेता सिंह October 13 2022 40555

संतरा जितना स्वाद में रसीला होता है इसका रस सुंदरता निखारने के लिए उतना ही अच्छा। कई बार (टैनिंग) ते

आयुर्वेद केवल चिकित्सीय विज्ञान ही नही,  स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए एक मार्गदर्शक भी है 

आयुर्वेद केवल चिकित्सीय विज्ञान ही नही,  स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए एक मार्गदर्शक भी है 

लेख विभाग August 01 2022 32904

आयुर्वेद का प्रमुख लक्ष्य बीमारी का इलाज करने के बजाय स्वास्थ्य को बनाए रखना है। आयुर्वेद के अनुसार,

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

हे.जा.स. December 24 2022 30143

इन चुनौतियों के बावजूद, महानिदेशक ने उम्मीद बनाए रखने के लिये अनेक वजहों का उल्लेख किया। उन्होंने बत

डरा रहा लखनऊ में बढ़ता कोरोना संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती है भारी

डरा रहा लखनऊ में बढ़ता कोरोना संक्रमण, लापरवाही पड़ सकती है भारी

हुज़ैफ़ा अबरार January 04 2022 25415

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन से पहले कोरोना जांच के बाद चार मरीज संक्रमित पाए गए

Login Panel