











































snakebites Image
लखनऊ। बरसात के मौसम में सर्पों के बिलों में पानी भर जाने के कारण उनके बाहर निकलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे समय में खेतों, बाग-बगीचों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा ग्रामीण इलाकों में कार्य करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी वी शाख ने जनपदवासियों से अपील की है कि सर्पदंश की घटना होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराएं। समय पर उपचार मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज का जीवन सुरक्षित बचाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सर्पदंश जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 3477 एंटी स्नेक वेनम (ASV) इंजेक्शन एवं 3569 एंटी रैबीज इंजेक्शन सहित अन्य आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा सर्पदंश की घटनाओं में अक्सर लोग झाड़-फूंक तंत्र-मंत्र अथवा अन्य अंधविश्वासों के चक्कर में बहुमूल्य समय गंवा देते हैं, जिससे मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार के अंधविश्वास पर विश्वास न करें और बिना विलंब के मरीज को निकटतम सरकारी अस्पताल पहुंचाएं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि खेतों में कार्य करते समय लंबे जूते एवं मोटे कपड़े पहनें रात के समय बिना टॉर्च के बाहर न निकलें घरों एवं आस-पास झाड़ियों की नियमित सफाई रखें तथा लकड़ी भूसा अथवा अन्य सामान उठाते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को भी ऐसे स्थानों पर अकेले खेलने से बचाएं जहां सर्पों के छिपे होने की संभावना हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे शांत रखें प्रभावित अंग को यथासंभव स्थिर रखें तथा मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं। काटे गए स्थान पर चीरा न लगाएं, जहर चूसने का प्रयास न करें, किसी प्रकार की जड़ी-बूटी या रसायन न लगाएं तथा अंग को रस्सी या कपड़े से अत्यधिक कसकर न बांधें। इससे नुकसान बढ़ सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि बरसात के मौसम में सावधानी बरतें, अफवाहों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की सहायता प्राप्त करें। सावधानी ही सुरक्षा है सर्पदंश की स्थिति में घबराएं नहीं, समय पर सरकारी अस्पताल पहुंचें और सुरक्षित रहें।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1155
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 749
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 455
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 308
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 294
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 287
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 280
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 217
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9646
एस. के. राणा January 20 2026 0 5887
एस. के. राणा February 01 2026 0 5873
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5544
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5509
एस. के. राणा January 13 2026 0 5082
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5033
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87414
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35582
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38566
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36071
लेख विभाग March 19 2022 0 35658
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73435
मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल प
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सर
कोविड बहुत ज्यादा संक्रामक है और धूम्रपान करने वालों में इसका बहुत ज्यादा ख़तरा है। धूम्रपान करने वा
अच्छा प्रदर्शन देने वाली लड़कियों का प्रदर्शन अचानक से नीचे गिर जाता है। परदे के पीछे वो बहुत संघर्ष
सोहनलाल लाल बालिका इंटर कॉलेज में टीबी यूनिट डीटीसी द्वारा “क्षय रोग निवारण में युवाओं की भूमिका” वि
बिरला फर्टिलिटी एंड आई. वी. एफ. में हम अपनी क्लिनिकल विशेषज्ञता और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा दंपत
तीन साल में शराब से लिवर सिरोसिस का ग्राफ 37 से बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच गया है। इसका खुलासा जीएसवीएम
देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी
भारत-मॉरीशस यूरोलॉजी कॉन्क्लेव के दूसरे कॉन्क्लेव में एंडोरोलॉजी, रीकंस्ट्रक्टिव यूरोलॉजी और टीचिंग
सोमवार शाम को बरेली कमिश्नर ने डीएम सहित कई विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की बैठक में उन्होंने विक

COMMENTS