देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डेंगू मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

इस बीमारी की शुरुआत सिर दर्द, उल्टी, शरीर में दर्द और तेज बुखार से शुरू होती है। अगर ये ज्यादा प्रभावी है तो मरीज को मसूड़ों से खून आना, पेट में दर्द और खून की उल्टी आदि जैसी गंभीर दिक्कत भी हो सकती है।

श्वेता सिंह
August 30 2022 Updated: August 31 2022 01:28
0 29721
डेंगू मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें प्रतीकात्मक चित्र

भारत में डेंगू बीमारी एक खास मच्छर के काटने से फैलती है। साल दर साल देश में डेंगू के केस की संख्या में इजाफा ही देखने को मिल रहा है। मानसून के बाद इसमें काफी तेजी से बढ़ोतरी होती है। डेंगू वायरस गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों से फैलता है।

 

इससे संक्रमित होने से बचाव का सबसे आसान तरीका यही है कि आप अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें और गंदे पानी को एकत्रित होने से रोकें। इस बीमारी की शुरुआत सिर दर्द, उल्टी, शरीर में दर्द और तेज बुखार (fever) से शुरू होती है। अगर ये ज्यादा प्रभावी है तो मरीज को मसूड़ों से खून आना, पेट में दर्द और खून की उल्टी आदि जैसी गंभीर दिक्कत भी हो सकती है।

 

इस बीमारी के इलाज और दवाई के अलावा इससे बचाव के लिए बेहतर डाइट (diet) की सलाह दी जाती है। अगर आप तेजी से ठीक होना चाहते हैं तो आपको इसके लिए खास डाइट की जरूरत पड़ती है। डेंगू के बुखार में सबसे ज्यादा जरूरी है कि मरीज के शरीर में पानी की कमी ना होने दें। उसे ताजे फलों का रस (fruit juice), सूप, फ्रेश नारियल का पानी, अनार और अनानास का जूस देते रहें। इसमें बुखार और कमजोरी को दूर करने के लिए रीहाइड्रेशन ही सबसे अच्छी थैरेपी होती है।

 

डेंगू (dengue) के बुखार में मरीज की भूख मर जाती है। पाचन क्रिया भी सुस्त पड़ जाती है।  इसलिए उसकी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो पौष्टिक होने के साथ-साथ आसानी से डाइजेस्ट हो सकें। इसके लिए आप मिक्स वेज खिचड़ी, दलिया और दाल जैसी चीजें खाने में दे सकते हैं। छोटे-छोटे दाने वाला फल अनार आयरन का बड़ा सोर्स है जो कि ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बनाए रखने में मदद करता है। डेंगू वायरस (dengue virus ) के कारण ब्लड प्लेटलेट्स (platelates) गिरते हैं। अगर इन्हें मेंटेन किया जाता है तो बॉडी में तेजी से सुधार होता है। इस बीमारी के दौरान बॉडी में थकावट होती है। अनार इसी के साथ थकान और थकावट को कम करने में भी मदद करता है।

 

डेंगू के मरीज को पपीते के पत्ते और बीज के सेवन की सलाह दी जाती है। पपीते के पत्तों और बीजों से निकाला गया रस इस वायरस के मरीजों को बहुत फायदा करता है, इन्हें पीसकर भी खाया जा सकता है। यह ब्लड प्लेटलेट्स बनाने में मदद करता है। रिसर्च से पता चला है कि एडीज मच्छरों के लिए पपीते के बीज टॉक्सिक हैं। पता हो कि एडीज वायरस फैलाने वाले मच्छरों में से एक हैं, जो कि डेंगू की शुरुआत करते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी August 21 2022 44947

रावतपुर में डायरिया फैलने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने गांव का दौरा क

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

आरती तिवारी September 09 2022 27410

कोरोना के साथ ही जिले में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक ही परिवार के 3 बच्चे बीमार होने पर

महिला ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दवा लेने गई थी मेडिकल कॉलेज

महिला ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दवा लेने गई थी मेडिकल कॉलेज

विशेष संवाददाता June 02 2023 51747

हरदोई में मेडिकल कालेज के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर पर संगीन आरोप लगे हैं। आरोप है कि दवा लेने पहुंची म

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 34224

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में बेहतर कैंसर केयर फैसलिटी की सुविधा मौजूद हैं जहाँ पर सभी कोविड दिशानिर्द

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 39621

महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

हे.जा.स. December 24 2022 29975

इन चुनौतियों के बावजूद, महानिदेशक ने उम्मीद बनाए रखने के लिये अनेक वजहों का उल्लेख किया। उन्होंने बत

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

आरती तिवारी June 11 2023 36063

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस मौके पर मुख्यमंत्

डॉ. सूर्यकान्त नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओरेशन अवार्ड से सम्मानित।

डॉ. सूर्यकान्त नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओरेशन अवार्ड से सम्मानित।

हुज़ैफ़ा अबरार December 01 2021 31152

डा. सूर्यकान्त इस अवार्ड को पाने वाले देश के 10वें चिकित्सक हैं । इससे पहले डा. सूर्यकान्त को 10 और

जम्मू में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

जम्मू में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 01 2022 32006

जम्मू संभाग में भी बड़ी संख्या में टोमैटो फ्लू के मामले देखे जा रहे हैं जिनमें इस बीमारी ने सबसे ज्य

अब यूपी के दूर-दराज इलाकों तक 5 रु में पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं।

रंजीव ठाकुर August 16 2021 26414

“स्वास्थ्य घर तक” का बेड़ा अब तक 2 लाख 31 हजार से अधिक स्क्रीनिंग और परीक्षण करने तथा 50 हजार से अधिक

Login Panel