देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी

पशु चिकित्सक संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि एलएसडी टीकाकरण का बहिष्कार करेंगे और प्रदेश भर के चिकित्सक सशर्त सामूहिक इस्तीफा देंगे। उनका कहना है कि गलती चारा सप्लाई करने वाले व प्रधान की थी, जबकि निलंबन चिकित्सकों का किया जा रहा है।

श्वेता सिंह
September 14 2022 Updated: September 15 2022 01:51
0 35800
60 गायों की मौत मामले पर त्यागपत्र देने वाले 6 पशु चिकित्सकों की गई नौकरी प्रतीकात्मक चित्र

सहारनपुर (लखनऊ ब्यूरो )। यूपी में अमरोहा स्थित गो संरक्षण केंद्र में गायों के मरने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अमरोहा में जहरीला चारा खाने से 60 गायों की मौत मामले में एक पशु चिकित्सक पर कार्रवाई होने से नाराज होकर सहारनपुर के 6 पशु चिकित्सकों ने अपना त्यागपत्र दे दिया था, जिसे अब शासन ने मंजूर कर लिया है।

 

मामले पर पशु चिकित्सा संघ (Association) के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि यह गलत है और अभी केवल अल्टीमेटम दिए गए थे। शासन इस्तीफे को स्वीकार कर ठीक नहीं कर रहा है। अमरोहा (Amroha) में जहरीला चारा खाने से 60 गायों की मौत हो गई थी। गोशाला में चारे की आपूर्ति करने वाले को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकरण में गंगेश्वरी अमरोहा के पशु चिकित्सक डा. तेजपाल सिंह को निलंबित (suspended) किया गया, जबकि हसनपुर अमरोहा के उप मुख्य पशु चिकित्सा (Veterinary) अधिकारी डा. नरेंद्र सिवाच पर अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का आदेश हुआ। अमरोहा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोजाबाद व सहारनपुर जिले के पशु चिकित्सकों ने शासन की इस कार्रवाई का विरोध किया है।

 

पशु चिकित्सक संघ (Association) ने अल्टीमेटम दिया है कि एलएसडी टीकाकरण का बहिष्कार करेंगे और प्रदेश भर के चिकित्सक सशर्त सामूहिक इस्तीफा देंगे। उनका कहना है कि गलती चारा सप्लाई करने वाले व प्रधान की थी, जबकि निलंबन चिकित्सकों का किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

निमोनिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

निमोनिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

लेख विभाग October 08 2022 40201

समुदाय उपार्जित निमोनिया के मुख्य कारक बैक्टीरिया है, जिसमें से स्ट्रेप्टोकॉकस निमोनिया लगभग 50% माम

बेंगलुरु में सीएम योगी ने किया स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

बेंगलुरु में सीएम योगी ने किया स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

विशेष संवाददाता September 02 2022 36215

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु को आईटी और बायोटेक्नोलॉजी का हब माना जाता है। अब यह तेजी के साथ ट्रेड

एक्सीडेंट के बाद मरीज के परिजन बरते ये सावधानियां - डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर July 01 2021 51426

मरीज के परिजनों को चाहिए कि खून रोकने के लिए उस स्थान पर कस कर कुछ लपेट दें और मरीज को सही करवट लिटा

इस पौधे की पत्तियां है कमाल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में है सक्षम

इस पौधे की पत्तियां है कमाल, डायबिटीज को कंट्रोल करने में है सक्षम

आरती तिवारी October 02 2022 35744

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां है, जो डायबिटीज में असरदार साबित होती है। डब्ल्यूएचओ ने दुनिया में

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2021 30187

डब्लू. एच. ओ. ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2005 में ब्लड ग्रुप की खोज करने वाले वै

जन्म के समय बच्चे के पास पीडियाट्रिशियन का होना क्यों जरूरी है?

रंजीव ठाकुर June 04 2022 48838

ट्रेनिंग प्रोग्राम में फर्स्ट गोल्डन मिनट प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई जिसमें प्रदेश भर से आए पीडियाट्

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

रंजीव ठाकुर July 01 2022 31748

एसटीएफ तथा ड्रग विभाग ने छापेमारी करके ठाकुरगंज के तहसीनगंज स्थित मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

रंजीव ठाकुर April 26 2022 34456

मलेरिया निरीक्षकों की टीम जिले में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों की स

झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर निकाल ली हाइड्रोसील

झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर निकाल ली हाइड्रोसील

हे.जा.स. May 13 2023 35807

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करेंगे। ऐसे फर्जी डॉक्टर और

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

आरती तिवारी September 30 2022 56247

सूरजमुखी एक वानस्पतिक पौधा है। अंग्रेजी में इसे सनफ्लॉवर कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जा

Login Panel