











































प्रतीकात्मक
लखनऊ। कहते हैं कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता और जब कभी आसान रास्ता मिलता है तो वह कांटों भरा हो सकता है जो जीवन भर की कमाई या काम को भी दांव पर लगाने वाला साबित हो जाता है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
राजधानी (Lucknow) से एमबीबीएस (MBBS) में सीट दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। परिजनों ने जमीन बेच कर धन का प्रबंध किया लेकिन जालसाजों ने सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया। सात लोगों पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाया गया है।
गुडम्बा थानाध्यक्ष (Gudamba SHO) कुलदीप सिंह के अनुसार पूर्वांचल नगर निवासी सुनील कुमार एमबीबीएस में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे थे। सुनील के परिचित बाराबंकी निवासी अनूप कुमार वर्मा ने उनसे विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने की बात कही थी। अनूप ने सुनील को बाराबंकी, फतेहपुर निवासी अशोक से मिलवाया जिसने गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर, राजस्थान (Geetanjali University, Udaipur, Rajasthan) में दाखिला दिलाने के लिए 65 लाख रुपए खर्च होने की बात बताई। इसमें एक साल की फीस भी शामिल थी।
एमबीबीएस में दाखिला करवाने (fraud for admission in MBBS) के लिए परिजनों ने जमीन बेची और कुछ उधार रुपए का इंतजाम कर लगभग 31 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। सुनील के अनुसार बाकी के पैसे एडमिट कार्ड मिलने के बाद देने थे।
सुनील के अनुसार आरोपियों ने दो लोगों से मिलवाया और उन्हें गीतांजलि यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत बताया गया। काफी समय बीतने के बाद जब प्रवेश पत्र नहीं मिला तो सुनील उदयपुर स्थित विश्वविद्यालय पहुंचा जहां उसे पता चला कि उसका एडमिशन नहीं हुआ है। फिर जब सुनील अपने पैसे वापस मांगने लगा तो दबाव बढ़ता देख आरोपियों ने सुनील कुमार को जम कर मारा पीटा। हार कर सुनील ने गुडम्बा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह के अनुसार सुनील की रिपोर्ट पर आरोपी अनूप कुमार, अशोक वर्मा सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5943
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
यूपी में फाइलेरिया रोगी का प्रबंधन अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ)
डॉ. शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि प्रदेश को तय समय में टीबी मुक्त बनाने में यह पहल अहम भूमिका निभाए
लखनऊ में,मरीज़ और उनकी देखभाल में जुटे लोग 08068065385 पर मिस्ड कॉल देकर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के लि
यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे है। इस बीच सभी मुख्य
गोरखपुर में रहस्यमयी वायरल फीवर का कहर है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा 10 साल से कम उम्र के बच्चे आ र
राजधानी में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन मंकीपॉक्स के 3 नए केस सा
खीरे को मिनरल, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस कहा जाता है। खीरे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि
इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ
Among patients with mild-to-moderate acute ischaemic stroke and systolic blood pressure between 140
ऐसा माना जाता है कि ये बीमारियां विकसित देशों में समाप्त हो गयीं हैं लेकिन गरीब देशों के 170 करोड़ लो

COMMENTS